कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
महाकवि कम्बन द्वारा
स्रोत: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
कम्ब रामायण (तमिल में 'इरामावतारम्') महाकवि कम्बन का महाकाव्य है, जिसे तमिल साहित्य की सबसे ऊँची कृतियों में गिना जाता है। कम्बन ने वाल्मीकि रामायण की कथा को आधार बनाकर उसे तमिल भक्ति-परम्परा की भावना और अपनी काव्य-शैली में ढाला। परम्परा के अनुसार कवि को तिरुवेण्णेयनल्लूर के दानी शडैयप्प वळ्ळल का आश्रय मिला था, जिनका उल्लेख काव्य में कई स्थानों पर आता है।
यह स्कैन बिहार-राष्ट्रभाषा-परिषद्, पटना द्वारा १९६३ (विक्रम संवत् २०१९) में प्रकाशित हिन्दी अनुवाद का पहला भाग है। मूल तमिल से अनुवाद श्री न. वी. राजगोपालन ने किया है और सम्पादन श्री अवधनन्दन ने। परिषद् के वक्तव्य और प्रस्तावना में बताया गया है कि हिन्दी पाठकों को दक्षिण भारतीय रामकथाओं से परिचित कराने के लिए तेलुगु की रंगनाथ रामायण और तमिल की कम्ब रामायण के अनुवाद की योजना बनी थी।
विस्तृत भूमिका में तमिल साहित्य की प्राचीनता, तोलकाप्पियम्, आळ्वारों की भक्ति-धारा, कम्बन के जीवन और तमिल के लम्बे वाक्यों को हिन्दी में ढालने की कठिनाइयों की चर्चा है। अनुवाद गद्य में है और काव्य की तरह 'पटलों' में बँटा है। विषय-सूची में बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड (वन-प्रस्थान, गुह और पादुका-पट्टाभिषेक पटल) और अरण्यकाण्ड के पटल दिखाई देते हैं।
कंब
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
मंगलाचरण
कुब्जा (मंथरा) तथा क्षात्र धर्मवाली विमाता (कैकेयी) के क्रूरतापूर्ण कार्य के कारण राज्य त्याग कर, अरण्य एवं समुद्र को पारकर, रावण आदि के वध के द्वारा स्वर्ग-वासियों तथा पृथ्वीवासियों की विपदा को दूर करनेवाले चरणों से
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| १७० | कंब रामायण |
|---|
वहाँ पहुँचकर चक्रवर्त्ती ने अपने साथ आये (सामन्तो) नरेशो, अनुपम बन्धुजनों तथा परिवार के अन्य लोगो को मृदुल वचनो से वहाँ से भेज दिया और एकात मे इस प्रकार बैठे रहे, जिस प्रकार चक्रपाणि (विष्णु) तटस्थ रहकर ससार की रक्षा करने के निमित्त एकात मे योग-निद्रा धारण करते हैं।
उन चक्रवर्त्ती ने, जो चन्द्रोपम तथा गगनोन्नत श्वेत छत्र के साथ संसार की रक्षा करते थे, देवो के गुरु वृहस्पति के समान रहनेवाले अपने मंत्रियो को बुला भेजा।
उस समय वे वसिष्ठ मुनि मंत्रणागृह मे जा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड १७१
फिर अपने राजा को प्रणाम किया और यथोचित स्थान पर आसीन हुए। वे उचित शब्द तथा अर्थ के ज्ञान से युक्त चक्रवर्त्ती की कृपा-दृष्टि के पात्र बने।
इस प्रकार, जब वे आसीन हो गये, तब चक्रवर्त्ती ने उनके मुखो की ओर क्रम से देखकर कहा, मेरी एक चिरकालिक इच्छा है, मेरी बुद्धि के अनुकूल रहनेवाले आप लोग ध्यान से सुने—
मैं सूर्यकुल के उत्तम राजाओ की परंपरा मे स्थिर रहकर, आप लोगो की सहायता से साठ सहस्र वर्ष से शासन करता रहा हूँ।
मैंने कन्याओ के लिए
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१७२ कम्ब रामायणं
यथाविधि रक्षा करस का और पुण्य-कार्य किये। यों, इस ससार के जीवन में मेरी सहायता
करनेवाले आपलोगो को, मेरे परलोक-जीवन के लिए भी कुछ सहायता करनी है।
जब हम अपने पूर्वकृत पापो को अपार करुणापूर्ण तपस्या से दूर कर सकते हैं,
तब कौन ऐसा मनुष्य होगा, जो अनुपम अमृत को छोड़कर उसके विरोधी कठोर विषय
का पान करेगा ?
आलान में बँधे हुए मत्तगज की पीठ पर के मयूरपंखो तथा श्वेत छत्र की
सुखद छाया शाश्वत नही होती। अनेक दिनो से आस्वादित होकर जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड १७३
हे महाभाग ! तुमने पुण्यकारक अनेक यज्ञ किये हैं। अब तुम्हें अपूर्व तपस्या
करना ही उचित है। तुम्हारा पुत्र वीर-कंकणधारी (राम) पृथ्वी का इस प्रकार शासन
करेगा कि सुन्दर (समुद्र-रूपी) मेखला-भूषित भूमि तुम्हारे वियोग से नेत्रहीन न होगी।
'धर्म ही (राम के रूप में) अवतीर्ण हुआ है', इसके अतिरिक्त हम और क्या
कह सकते हैं ? वह विजयी (राम), सारे पदार्थों की सृष्टि कर, उनकी रक्षा कर, फिर
उनका विनाश करनेवाले त्रिदेवों के व्यापारों को भी सुधारेगा ।
हे बुद्धि-बल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१७४ | कंब रामायण
आलान में बाँधे जानेवाले मत्तगजों की सेना से युक्त राजाओं, नगर के लोगों, मंत्रियों तथा मुनियों के हृदय-रूपी नगाड़ों को ध्वनित करते हुए (अर्थात्, आनन्दित करते हुए) आप, नीलरत्न-सदृश देह-कांतिवाले अपने (राम) को राजा बनावें, फिर परलोक के अनुकूल व्यापार संपन्न करें।
सुमंत्र के इस प्रकार कहने पर चक्रवर्ती ने कहा—तुमने ठीक कहा, पहले राम को मुकुट पहनाकर फिर अन्य कर्त्तव्य करना है। तुम शीघ्र जाकर लक्ष्मी-सदृश (सीता) के पति को ले आओ।
दशरथ के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड १७५
से संयुक्त चमकते हुए वस्त्र गगन से सरक पड़े—(अर्थात्, राम के सौन्दर्य को देखकर नारियाँ
मुग्ध हुईं, जिससे उसके शरीर में अनेक काम-विकार उत्पन्न हो गये। मेघ-से 'केश', चन्द्र-
से 'वदन', मुक्ताकण-से 'अश्रु', कमल-से 'कर', और गगन-मे 'कटि' का अर्थ लगाना
चाहिए।)
चर्ममय कोशो को हटाकर चमकनेवाले करवालो के जैसे चन्द्र शोभायमान हो
रहे थे, (अर्थात् पलको को खोलकर नेत्र चमक रहे थे, जिनसे नारियो के वदन शोभायमान
हो रहे थे)। उन चन्द्रों को ढोनेवाली और भार से
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| १७८ | कंब रामायण |
|---|
प्रति उनका प्रेम अत्यन्त बढ़ गया। उन (चक्रवर्ती) के मन से सब चिंताएँ दूर हो गईं और वे तृप्ति से भर गये उनके नयनों से (आनन्द के) अश्रु बहने लगे। फिर, सभासदों को देखकर चक्रवर्ती ने कहा—
निष्पक्षता, धर्मनिष्ठा, सच्चारित्र्य, दुष्कार्यों के प्रति घृणा इत्यादि सद्गुणों से भूषित हे सभासद नरेशो ! यह (राम) मेरा ही पुत्र नहीं, अपने आचरण से यह तुम सबके पुत्र के समान है। इसे अपनाकर तुम सब इसका हित करते रहो।
फिर, सभा को विसर्जित करके चक्रवर्ती (राम के राजतिलक के लिए) एक शुभ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड १७९
इस प्रकार दान करके, भगवान् रंगनाथ के सद्यःप्रसूत कमल-जैसे चरणों को नमस्कार करके, ( भगवान् की ) प्रार्थना करके तथा मंदिर की परिक्रमा करके कौशल्या अपने दोषहीन संपत्ति से भरे प्रासाद मे आईं और व्रत आदि अनुष्ठान करने लगीं ।
( १—६८ )
अध्याय ३
मंथरा-षड्यंत्र पटल
उधर सुगन्धित पुष्पमालाधारी चक्रवर्ती ने गणितज्ञों ( मुहूर्त्त का विचार करनेवाले ) को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८० | कंब रामायण
विधि भी उन ब्राह्मणों की आज्ञा के अनुसार बनने और बिगड़ने को सन्नद्ध रहती हैं। अतः, इहलोक और परलोक में देव-समान वेदज्ञ विप्रों की प्रस्तुति करने के जैसा उत्तम कार्य और कोई नहीं है।
वर्त्तुलाकार चक्रायुध, उज्ज्वल परशु तथा भ्रान्ति-रहित वाणी को शस्त्र के रूप में धारण करनेवाले त्रिमूर्त्ति भी यदि सद्धर्म को, मन की स्वच्छता को तथा दया को छोड़ दें, तो इससे उनका कुछ हित नहीं हो सकता।
स्वभाव से ही न्याय पर दृढ़ रहनेवाले (हे कुमार)। जूआ आदि प्रसिद्ध
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड १८१
पृथ्वी पर धूमकेतु के जैसे उत्पन्न, मेखलाधारिणी, रमणियो की कामव्याधि नहीं हो, तो (किसी को) कोई बड़ी विपदा उत्पन्न नहीं होगी। नरक की यातना भी उत्पन्न नहीं होगी।
तत्त्वज्ञ मुनिवर (वसिष्ठ), सब लोकों को अपने उदर में समानेवाले (विष्णु के अवतार राम) को इस प्रकार के नीतिबोधक मधुर वचन कहकर, उनके ज्ञान को बढ़ाकर, उन (राम) के साथ सहस्र शिरवाले¹ भगवान् (विष्णु) के मंदिर में गये।
वसिष्ठ (राम को साथ लेकर) सर्पशय्या पर शयन करनेवाले भगवान् (रंगनाथ) के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| १८२ | कंब रामायण |
|---|
गोपुरों के द्वारों में चंद्र को छूनेवाले अत्यन्त तथा नूतन तोरण बाँधे गये। उनसे ऐसी कांति बिखर रही थी, जैसे प्रभातकालीन बाल-सूर्य पहले से भी अधिक कांति से युक्त हो गया हो।
उत्तम माणिक्यमय स्तंभ श्वेत वस्त्रों से आवृत्त होकर ऐसे लगते थे, जैसे पार्वती देवी को अर्द्धाङ्ग में रखे हुए विभूति रमाये हुए शिव भगवान् हों। प्रवालमय स्तंभ (श्वेत-वस्त्रों से आवृत्त होकर) हिमावृत सूर्य के समान लगते थे।
उस नगर की वीथियाँ, मुक्ताओं से चंद्रिका के फैलने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड १८३
लहर पर कोई प्रवाल लता फैली हो—इसी प्रकार कैकेयी, अपनी आँखों के कोरों से करुणा की वर्षा करती हुई एक उज्ज्वल पर्यंक पर शयन कर रही थी। उसके निकट मंथरा शीघ्र जा पहुँची।
उसने उत्पात की सूचना देनेवाले किसी दुष्ट ग्रह के समान वहाँ पहुँचकर कैकेयी के उन स्वर्ण आभरण-भूषित छोटे पैरो को अपने हाथों से छुआ, जो पैर ठली से विकसित होनेवाले कमल पुष्पों की तपस्या के फल से उन (कमलो) के योग्य उपमान बनकर उत्पन्न हुए थे।
मंथरा ने (जब उसके पैर) छुए, तब कैकेयी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८४ | कंब रामायण
उसने तीन ज्योतियों (सूर्य, चन्द्र और अग्नि) के जैसे (अति उज्ज्वल) रत्नहार उसे भेंट किया।
वह निष्ठुर और क्रूर (मंथरा) चिल्लाई। धमकी देने लगी। उसने अपनी छोटी आँखों से आग उगलते हुए उसकी ओर देखा। कैकेयी की निंदा की। उष्ण निःश्वास भरा। रोई। अपने रूप को विकृत किया और (कैकेयी के द्वारा दिये गये) उस स्वर्णमय रत्नहार से धरती को गड्ढा बना दिया (अर्थात्, उस हार को धरती पर फेंक दिया।)
पीड़ा उत्पन्न करनेवाली उस कूबरी ने क्रोध से घूरकर कहा—तुम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड १८५
जैसे जलती आग में घी पड़ा हो। उसकी रेखाओ से युक्त आँखे अधिक लाल हो गईं। मंथरा को देखकर उसने कहा —
आतपयुक्त सूर्य प्रभृति महान् पुरुष, प्राण जाने पर भी न्याय-मार्ग को नही छोड़ते। हे क्षुद्र स्वभाववाली ! मेरे कैकयवंश तथा (वैवस्वत) मनु के वंश को कलंकित करनेवाली कैसी क्षुद्र वात तूने कही ?
तू मेरा हित करनेवाली नही हैं। मेरे सुत भरत का भी हित करनेवाली नही है। धर्म का विचार करने पर (ज्ञात होता है कि) तू अपना भी हित करनेवाली नही है। हे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| १८६ | कंब रामायण |
|---|
(कुछ न दे सकने की) पीडा से भर जाओगी ? नही तो, क्या उन याचको से 'मेरे पास नही है' कह दोगी ? तुम कैसा जीवन व्यतीत करोगी ?
तुम क्या करने की बात सोचकर हर्ष से मुग्ध हुई थी ? भविष्य मे कभी तुम्हारे पिता, माता, कोई बन्धु या तुम्हारे कुल का कोई व्यक्ति अभाव-ग्रस्त होकर अपने अभाव को दूर करने के विचार से तुम्हारे पास आवेगा, तो क्या वह तुम्हारी सौत के ऐश्वर्य को देखकर चुप रह जायगा ? विचार करके देखो।
तुम पर प्रेम रखनेवाले तुम्हारे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड १८७
मे जब घनी विजयमाला से भूषित शंबरासुर मारा गया था, उस युद्ध मे विजयी चक्रवर्त्ती ने तुम्हे दो वर दिये थे ; उनको तुम उनसे अब माँग लो ।
उन दो वरों में से, एक से राज्य को तुम अपना बना लो और दूसरे से, चौदह वर्ष के लिए राम को देश छोड़कर अरण्य में भेजने का उपाय करो । इससे सारी समृद्ध पृथ्वी तुम्हारे पुत्र के अनुकूल हो जायगी ।
इस प्रकार कहनेवाली मंथरा का कैकेयी ने हर्ष से गाढ़ालिंगन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय ३
अध्याय ३
कैकेयी-(दुष्कार्य) पटल
रात्रि का अर्धभाग व्यतीत हो गया। तब दीर्घ भुजाओवाले सिंह-सदृश चक्रवर्ती (दशरथ), उनकी जय-जयकार करनेवाले राजाओ से घिरे हुए चले और वीणा-नाद को परास्त करनेवाली मधुर बोली से युक्त कैकेयी के प्रासाद में पहुँचे।
राजा लोग (दशरथ को) प्रणाम करके सौध-द्वार पर रुक गये। दासियाँ दौड़-कर आईं और उन (दशरथ) का स्वागत करके उन्हें भीतर ले गईं। यों चलकर चक्रवर्ती पर्यंक से अलग पड़ी हुई, बरछे-जैसे विशाल नयनों तथा मृदुल कंधोंवाली सुन्दरी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें