सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 13, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 13
पृष्ठ 13 स्कैन

( ८ )
माधुरी रसामृत को रसिकन को प्यावनी ॥ १२ ॥
गृहस्थ अरु विरक्त वानप्रस्थ संन्यस्तहू की जुदी जुदी
रहनि गहनि जुक्ति कर जनाई है । आश्रम अरु वर्ण धर्म
शास्त्रनमें सकल कहे उनहूकी करनरीति उत्तम बताई है ॥
ऊँच नीच कर्मनके फलन की अनेकगति जैसी प्राप्तहोत तैसी
खोलकर दिखाई है । कहे सरसमाधुरी रहस्यभरी बानी यह वांचें
जो ग्रन्थ तिन्ह सुगम जानपाई है ॥ १३ ॥
ज्ञाताज्ञेय ज्ञानअरु ध्याता ध्येय ध्यानहू की त्रिपुटी के मिटे
शुद्ध आत्माबताई है । क्षर और अक्षर निहअक्षर बखान किये अक्ष-
रातीतरीत बानीमें गाई है॥ पदस्थ पिंडस्थ रूपस्थ रूपातीत ध्यान
शून्य में समावन की बात समझाई है । परमहै प्रकाशमान पटतर
नहि होत भान परमतत्त्वकी पिछान सरस कहिसुनाई है ॥१४॥
सतयुग अरु त्रेता पुनि द्वापर कलियुग कराल तिनहूं की
रहनि गहनि रीति सर्व गाई है । जैसी करे करनी ताहि तैसीही
भरनी है टरनी है नाहिं यही दृढ़कर दरसाई है ॥ जीतन जम-
राज काल काटन को गाया जाल श्रीहरिगुन गान रीति ग्रन्थमें
बताई है । कहे सरसमाधुरी सुसाज बाज सहित भजन करे
ताहि मिलें आय राधिका कन्हाई है ॥ १५ ॥
सर्व से सुलभ कलिबीच सार कीरतन है याहीको करके
कह्यो हरिको रिझावना । जोग जग्य ज्ञान ध्यान तीरथ के
न्हानहूते उत्तम है यही सही केवल गुण गावना ॥ भजन के
कियेते भवसागर तरजात तुरत निश्चय कर याहीतें परम धाम
पावना । कहे सरसमाधुरी सु सेवाकर दम्पति की छवि में नित
छके छुटे आवन अरु जावना ॥ १६ ॥
इति ॥