अबिगत-गति कछु कहत न आवै ज्यौँ गूँगैं मीठे फल कौ रस अंतरगत हीँ भावै परम स्वाद सबही सु निरंतर अमित तोष उपजावै मन-बानी कौं अगम-अगोचर, सो जाने जो पावै रूप-रेख-गुन-जाति जुगति-बिनु निरालंब कित धावै सब बिधि अगम बिचारहिं तातैं सूर सगुन-पद गावै
सूरदास कहते हैं कि निराकार ब्रह्म की दशा कही नहीं जा सकती, जैसे गूँगा मीठे फल का स्वाद भीतर ही भीतर जानता है। वह मन और वाणी की पहुँच से परे है, जो पाता है वही जानता है। जिसका न रूप है न गुण, उसमें मन कैसे टिके, इसलिए सूर सगुण के पद गाते हैं।
पूरा पढ़ें


















