राधा नँद-नंदन अनुरागी भय चिंता हिरदै नहिँ एकौ, स्याम रंग-रस पागी हरद चून रँग, पय पानी ज्यौँ, दुबिधा दुहूँ की भागी तन-मन-प्रान समर्पन कीन्हौ, अंग-अंग रति खागी ब्रज-बनिता अवलोकन करि-करि, प्रेम-बिबस तनु त्यागी सूरदास प्रभु सौँ चित्त लाग्यौ, सोवत तैँ मनु जागी
राधा नंद के बेटे के प्रेम में डूबी हैं; मन में न डर है न चिंता, वे श्याम के रंग-रस में पगी हैं। हल्दी-चूने के रंग और दूध-पानी की तरह दोनों का भेद मिट गया। उन्होंने तन, मन, प्राण सौंप दिए। सूर कहते हैं, उनका मन प्रभु से लग गया, मानो नींद से जाग उठी हों।
पूरा पढ़ें






















