सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
“सखी री मैं तो गिरधर के रंग राती” — मीराबाई

चित्र की भाषा

पृष्ठभूमि चुनेंमंदिर · चित्र खिसकाएँ या नीचे चुनें

मीराँ पदावली

सखी री मैं तो गिरधर के रंग राती पचरंग मेरा चोला रंगा दे, मैं झुरमट खेलन जाती झुरमुट में मेरा साईं मिलेगा, खोल आडम्बर गाती चंदा जायगा सूरज जायगा, जायगा धरण अकासी पावन पाणी दोनों ही जायँगे, अटल रहे अविनासी सुरत निरत का दिवला संजोले, मनसा की कर बाती प्रेम हटी का तेल बना ले, जगा करे दिन राती जिनके पिय परदेस बसत है, लिख लिख भेजे पाती ना घर मेरा ना घर तेरा, मीराँ हरि रंग राती

अर्थ

मीराँ सखी से कहती हैं कि वह गिरधर के रंग में रँगी है। चाँद, सूरज, धरती, आकाश, पवन, पानी सब मिट जाएँगे, केवल अविनाशी अटल है। ध्यान का दीया, मन की बाती और प्रेम का तेल दिन-रात जलता रहे। जिनके प्रिय परदेस में हैं, वे चिट्ठियाँ लिखती हैं; मीरा का न कोई घर है, वह हरि के रंग में रँगी है।

अंग्रेज़ी में अर्थ

Meera tells her friend she is dyed in Giridhar's colour. Moon, sun, earth, sky, wind and water will pass; only the imperishable stays. Let the lamp of awareness burn with the wick of mind and oil of love. Those whose beloveds are far write letters; Mira has no house, only Hari's colour.

रोमन अक्षरों में

sakhee ree main to giradhar ke rang raatee pacharang meraa cholaa rangaa de, main jhuramat khelan jaatee jhuramut men meraa saaeen milegaa, khol aadambar gaatee chandaa jaayagaa sooraj jaayagaa, jaayagaa dharan akaasee paavan paanee donon hee jaayange, atal rahe avinaasee surat nirat kaa divalaa sanjole, manasaa kee kar baatee prem hatee kaa tel banaa le, jagaa kare din raatee jinake piy parades basat hai, likh likh bheje paatee naa ghar meraa naa ghar teraa, meeraan hari rang raatee

— मीराबाईमीराँ-बृहत्-पद-संग्रह, पद ३०४ (अंश)मीराँ बृहद् पदावली (भक्त शिरोमणि मीराबाई - सम्पूर्ण पद सटीक), पृष्ठ 244 में मिलता है · मूल पृष्ठ देखें →सर्वकोश संग्रह से।अपना सूक्ति चित्र बनाएँ →
0