पायो जी मैंने नाम रतन धन पायो वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, किरपा कर अपनायो जनम जनम की पूँजी पाई, जग में सभी खोवायो खरच न खूटै, चोर न लूटै, दिन दिन बढ़त सवायो सत की नाव खेवटिया सतगुरु, भवसागर तर आयो मीरा के प्रभु गिरधर नागर, हरख हरख जस गायो
मीरा कहती हैं कि सतगुरु की कृपा से उन्हें प्रभु के नाम का अनमोल रत्न मिल गया, जो जन्मों की असली पूँजी है। यह धन खर्च करने से घटता नहीं, चोर इसे लूट नहीं सकता और यह रोज़ बढ़ता है। सत्य की नाव और गुरु रूपी मल्लाह के सहारे वे संसार-सागर पार कर गईं।
पूरा पढ़ें