घडी एक नहीं आवडे तुम दरसण बिन मोय तुम ही मेरे प्राण जो, कासूँ जीवण होय धान न भावै, नींद न आवै, बिरह सतावै मोय घायळ सी घूमत फिरुँ रे, मेरो दरद न जाणै कोय दिवस तो खाय गमायो रे, रैण गमाई सोय प्राण गमायो झूरता रे, नैण गमाया रोय जो मैं ऐसा जाणती, प्रीत किए दुख होय नगर ढिंढोरा पीटती रे, प्रीत न कीज्यो कोय पथ निहारुँ, डगर बुहारुँ, ऊभी मारग जोई मीराँ के प्रभु कब रे मिलोगे, तुम मिलिया सुख होई
मीराँ कहती हैं कि तुम्हारे दर्शन बिना एक घड़ी चैन नहीं; तुम ही मेरे प्राण हो। न अन्न भाता है, न नींद आती है; घायल-सी घूमती हूँ, मेरा दर्द कोई नहीं जानता। दिन-रात और आँखें रोने में गँवाईं। जानती कि प्रीत में दुख है तो ढिंढोरा पीटकर कहती: प्रीत न करना। प्रभु, कब मिलोगे?
पूरा पढ़ें






















