सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
“जागो मोहन प्यारे ललना, जागो बंसीवार” — मीराबाई

चित्र की भाषा

पृष्ठभूमि चुनेंमंदिर · चित्र खिसकाएँ या नीचे चुनें

मीराँ पदावली

जागो मोहन प्यारे ललना, जागो बंसीवार रजनी बीती भोर भई है, घर घर खुले किवारे गोपी दधि मथुन करियत है, कंगन के झनकारे उठो लाल जी भोर भयो है, सुर नर ठाढै द्वारे ग्वाल बाल सब करत कोलाहल, जय जय शब्द उचारे माखन रोटी हाथ में लीन्ही, गऊअन के रखवारे मीराँ के प्रभु गिरिधर नागर, शरण आये कूँ त्यारे

अर्थ

मीरा बाल कृष्ण को जगाती हैं: उठो प्यारे मोहन, रात बीत गई, भोर हो गई और घर-घर के किवाड़ खुल गए। गोपियाँ दही मथ रही हैं, कंगन खनक रहे हैं, देवता और मनुष्य द्वार पर खड़े हैं और ग्वाल-बाल जय-जयकार कर रहे हैं। मीरा कहती हैं कि गिरधर शरण में आए हुओं को तार देते हैं।

अंग्रेज़ी में अर्थ

Mira wakes the child Krishna: rise, dear Mohan, the night is over, dawn has come and every door is open. The gopis churn curd with jingling bangles, gods and men wait at the door, and the cowherd boys shout his praise. Giridhar, she says, saves all who come to him for refuge.

रोमन अक्षरों में

jaago mohan pyaare lalanaa, jaago bansee vaar rajanee beetee bhor bhaee hai, ghar ghar khule kivaare gopee dadhi mathun kariyat hai, kangan ke jhanakaare utho laal jee bhor bhayo hai, sur nar thaadhai dvaare gvaal baal sab karat kolaahal, jay jay shabd uchaare maakhan rotee haath mein leenhee, gauan ke rakhavaare meeraan ke prabhu giridhar naagar, sharan aaye koon tyaare

— मीराबाईमीराँ-बृहत्-पद-संग्रह, पद ४१८मीराँ बृहद् पदावली (भक्त शिरोमणि मीराबाई - सम्पूर्ण पद सटीक), पृष्ठ 296 में मिलता है · मूल पृष्ठ देखें →सर्वकोश संग्रह से।अपना सूक्ति चित्र बनाएँ →
0