बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)
Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana
महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा
पृष्ठ 321, कुल 350 में से
संदर्भ में पढ़ें( ३२० )
कपोल :
१. यदि फूले हुए गाल हों तो वह व्यक्ति सुखी होता है ।
२. मांसल कपोल भोगी होने की सूचना देते हैं ।
३. जिनके गाल सिंह के समान उभरे हुए हों वे राजा होते हैं ।
४. मांस रहित पिचके हुए गाल दुख भोगी होते हैं .
५. फूले गाल वाला व्यक्ति मंत्री होता है ।
६. निर्मल तथा सुन्दर गाल जिन स्त्रियों के होते हैं वे श्रेष्ठ कही जाती हैं ।
७. जिन स्त्रियों के गालों पर रोम हों वे दुखी होती हैं ।
८. यदि गालों पर नाड़ियां न दिखाई देती हों तो वह देवी के समान होती है ।
६. जिसके गाल गड्ढेदार हों वह पूर्ण भौतिक तथा शौकीन मिजाज की स्त्री
होती है ।
होंठ :
१. लाल होंठ वाले व्यक्ति धनवान होते हैं ।
२. गुलाबी होंठ वाले व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं ।
३. मोटे होंठ वाला व्यक्ति धर्मात्मा होता है ।
४. लम्बे होंठ वाला व्यक्ति भोगी होता है ।
५. ऊबड़ खाबड़ होंठ वाला व्यक्ति दुख पाता है ।
६. रूखे-सूखे पतले तथा कान्तिहीन होंठ निर्धनता के सूचक होते हैं ।
७. जिस स्त्री के होठ लाल तथा चिकने हों वह श्रेष्ठ होती है ।
८. जिसके होठ के बीच में रेखा दिखाई दे वह सौभाग्यशाली दिखाई देती है ।
९. आड़े-तिरछे होंठ वाली दुर्भाग्यशालिनी होती है ।
१०. काले और मोटे होंठ वाली स्त्री पति-सुख-हीन होती है ।
११. बहुत अधिक मोटे होंठ वाली स्त्री कलह करने वाली होती है ।
१२. ऊपर का होंठ कोमल झुका हुआ तथा चिकना हो तो वह सौभाग्यदायी
होती है ।
१३. यदि नीचे का होंठ ऊपर की ओर उठा हुआ हो तो वह विधवा होती है ।
१४. गोल तथा लालिमा लिए हुए होंठ वालीपूर्ण पति सुख प्राप्त करती है ।
दांत :
१. जिस व्यक्ति के दांत सीधी रेखा में समान रूप से उठे हुए और चिकने
हों तो वह व्यक्ति धनवान होता है ।