विवाह विज्ञान और कामशास्त्र (दाम्पत्य मनोविज्ञान, शारीरिक-मानसिक सामंजस्य एवं सम्पूर्ण विवाह विज्ञान)
Vivah Vigyan Aur Kam Shastra: Dampatya Manovigyan evam Vaidik Vivaha
विवाह विज्ञान शोध पीठ द्वारा
पृष्ठ 322, कुल 704 में से
संदर्भ में पढ़ेंविवाह विज्ञान-कामशास्त्र १६७
दुर्गन्धित योनि वाली स्त्रियां
ऐसी स्त्रियां लाखों मिलेगी जिनकी योनि में दुर्गन्ध आती
है क्योंकि एक तो दुर्गन्ध आने का रोग ही है दूसरा कारण
योनि को प्रति दिन न धोने का भी है। तीसरे अधिक दिनों तक
योनि को न धोने से दुर्गन्ध से रोग उत्पन्न होजाता है । चौथी
बात यह है कि प्रदर रोग जब असाध्य होजाता है तब योनि
में इतनी अधिक दुर्गन्ध आने लगती है कि उस स्त्री के पास
बैठा नहीं जाता ।
मेरे पास प्रायः ऐसी स्त्रियां योनि दुर्गन्ध का तथा प्रदर रोग
का इलाज कराने आया करती हैं। इनमें अनेक स्त्रियां ऐसी होती
हैं कि योनि रोग की परीक्षा करने के लिये जब मैं उनके पास
जाती हूँ तब कपड़ा उठाते ही इतनी दुर्गन्ध मालूम होती है कि
उनके पास खड़ा रहना कठिन होता है, परन्तु मैं स्त्रियों की
चिकित्सा करती हूँ इस कारण मुझे रोगी स्त्रियों से किसी प्रकार
की घृणा नहीं है और देखना ही पड़ता है ।
ऐसी दुर्गन्धित योनि वाली स्त्रियों का जब मैं इलाज करती
हूँ और उनसे जब तक रोग दूर न हो ब्रह्मचर्य से रहने के लिये
कहती हूँ तब वे कहती हैं कि यह बात तो शायद न हो सके
क्योंकि हमारे पति जी तो दो चार दिन को भी नहीं मानते, इस
बात पर मैं उनसे कहती हूँ कि आपके पति आपके साथ बड़ा
अत्याचार करते हैं, आप रोगी हैं और यह रोग इस प्रकार का