वैराग्य शतक
Vairagya Shatak
भर्तृहरि (टीकाकार: हरिदास वैद्य) द्वारा
स्रोत: 1925 Haridas Vaidya edition · Haridas And Co., Kolkata / Digital Library of India · 1925 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
वैराग्यशतक भर्तृहरि की तीन प्रसिद्ध शतकों (नीतिशतक, शृङ्गारशतक और वैराग्यशतक) में से एक है। इसके श्लोक तृष्णा, धन और भोग की निस्सारता, समय और मृत्यु की अनिवार्यता, तथा त्याग और शिव-भक्ति में मिलने वाली शान्ति पर केन्द्रित हैं। संक्षिप्त, सटीक और चित्रात्मक शैली के कारण ये श्लोक सदियों से उद्धृत होते रहे हैं।
यह संस्करण बाबू हरिदास वैद्य का हिन्दी अनुवाद है, जिसे कलकत्ता की हरिदास एण्ड कम्पनी ने प्रकाशित किया। स्कैन की गई प्रति मई १९२५ का तृतीय संस्करण है। भूमिका में अनुवादक बताते हैं कि उनके यहाँ से १९१५ में नीतिशतक का अनुवाद छपा था, तभी से वे वैराग्यशतक का अनुवाद भी निकालना चाहते थे; अन्य विद्वानों से लिखवाने का प्रयास सफल न होने पर उन्होंने स्वयं यह काम किया।
लगभग ६४८ पृष्ठों का यह विस्तृत संस्करण बताता है कि अनुवाद के साथ श्लोकों की लम्बी व्याख्या भी दी गई है। यह प्रति डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ इण्डिया के माध्यम से उपलब्ध हुई है, और सर्वकोश पर इसके सभी पृष्ठ स्कैन सहित पढ़े जा सकते हैं।
( १७ )
अभिमान त्यागकर, पराई चाकरी भी की ; पर उससे भी कुछ न मिला । शेषमें, मैं कन्वेकी तरह डरता हुआ और अपमान सहता हुआ परायें घरोंके टुकड़े भी खाता फिरा । हे पाप-कर्म कराने वाली और कुमतिदायिनी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १८ )
सहि गारी अरु खीफ, हाथ फारत घर आयो ।
दूर करत हूँ दौरि, स्वान-जिभि परग्रह खायो ॥
इहि भौति नवायो मोहि तैं, बहकायो दै लोभतल ।
अबहूँ न तोहि सन्तोष कहु, नृप्या ! तू पापिन प्रबल ॥५॥
5. I roamed
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १६ )
उन दुष्टोंके अवाजे-तवाजे, गाली-गठौज और दिल्ली सभी कुछ बर्दाश्त की। उनके वाग्वाणीसे मेरे कलेजमें छेद हो जाते थे और हृदय रोने लगता था। उसके कारणसे जो आँसू आते थे, उन्हें मैं रोक लेता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( २० )
sons while trying hard to control the indignation of my heart.
Wilt thou, O delusive Hope, make me dance still further ?
आदित्यस्य गतागतैरहरः संचीयते जीवितं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( २१ )
रोज़ सबेरा होता है और साँझ होती है; इस तरह नित्य हमारी आयु कम होती जा रही है। विचारकर देखने से बड़ा विस्मय होता है कि, दिन और रात कैसी तेज़ीसे होते चले जाते हैं। जिनको कोई काम नहीं है अथवा जो दुःखिया हैं, उन्हें तो ये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[ ( २२ ) ]
मनुष्य नित्य आँखोंसे देखता है कि, आज फलों मनुष्य चल बसा ; आज अमुक आदमी जो जवानीमें ऐश आराम करता था, घोड़े गाड़ियों पर चढ़ कर चलता था, बुढ़ा हो गया है ; उसकी जवानी, उसकी सुन्दरता न जाने कहाँ विलीन हो गयी है । अमुक आदमी जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[ २३ ]
और बुढ़ापा प्रभृति देखकर भी उसे जीने और सुख भोगनेकी आशा बनी रहती है । वह उसी आशाके सहारे लटकता हुआ अपना जीवन नष्ट करता है और उधर काल अपनी कतरनीसे उसकी जीवन-डोरीको काटता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[ २४ ]
छप्पय ।
च उदैं अस्त रवि होत, आयुको क्षीन करत नित ।
क यह-धन्ये के माहिँ, समय वीतत अजान चित ।
हे आखिन देखत, जन्म जरा अरु विपति मरण नित ।
ग तज डरत नहिँ नैक, शंकडु नाहिँ करत चित ।
द जग जीव मोह-मदिरा पिये,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसंवाचशतक २४६
राशे के दुकानके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंThis image shows a blank, aged page, likely from a book or document.
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[ २५ ]
पुरुष, जिसका गला माँगनेके अपमान और इनकारके मयसे रक्ता जाता है, अस्पृष्ट भाषा या टूटे-फूटे शब्दोंमें, गिड़-गिड़ा कर “कुछ दीजिये” इन शब्दोंको, अपने पेटकी ज्वाला शान्त करनेके लिये, कहता ? ॥८॥
यदि किसीके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[ २६ ]
संसारमें परसे माँगनेके समान मनुष्यका मान नाश करानेवाली दूसरी बात नहीं है। माँगना और मरना दोनों समान हैं। किसी-किसीका तो यह मत है कि, माँगनेसे मरना भला। याचना करनेसे त्रिलोकीनाथ भगवान्को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( २७ )
पुरुष क्या-क्या कष्ट नहीं भोगता ? स्त्री-पुरुषोंके पालन-पोषण की चिन्तामें उसकी सारी आयु बीत जाती है ; पर परमात्माके भजनमें उसका मन नहीं लगता ! मन तो तब लगे, जबकि वह शुद्ध हो । उसे तो हरदम नोन-तेल लकड़ी और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( २८ )
एक कलक और कामिनी, ये लम्बी तरवारि ।
ताले थे हरिमिलन को, बिचही लीने मारि ॥
नारि नसावैं तीन सुख, जेहि नर पसे होय ।
भक्ति-मुक्ति अरु ज्ञानमें, पैठ सके ना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( २६ )
यह दशा देखि अस्वस्त चित, जीव थरथरत रुकत सुख ।
अपने सुजरे या उदरहित, “देह”, कहै को सतपुरष ?॥८॥
8. If one had not to see the distressed face of a housewife, wearing worn out clothes, the skirts of which are continually being drawn by miserable looking children and who has to feel the agony of listening to the cries of hunger-stricken members of her family, who having a sense of self-respect would utter, for the satisfaction of his own hunger, the word “Give” spoken in a faltering tone, owing to his throat being choked by the fullness of his heart, in fear of his appeal for charity being refused.
निवृत्ता भोगेच्छा पुरुषबहुमानो विगलितः
समानाः स्वर्घाताः सपदि सुहृदो जीवितसमाः ॥
शनैर्षष्ठ्योत्थानं घनतिभिरुद्धे च नयने
अहो धृष्टः कायस्तदपि मरणापायचकितः ॥९॥
बुद्धापेके मारे भोग भोगनेकी इच्छा नहीं रही ; मान भी घट गया ; हमारी बराबर वाले चल बसे ; जो घनिष्ठ मित्र रह गये हैं, वे भी निकम्मे या हम जैसे हो गये हैं । अब हम बिना लकड़ीके उठ भी नहीं सकते और आँखोंमें आँखेरी छा गई है । इतना सब होनेपर भी, हमारी काया कैसी बेहया है, जो अपने मरनेकी बात सुनकर चौंक उठती है ! ॥९॥
शुष्ठासा यह है, कि हमारी जवानी चली गयी है ; वह
( ३० )
जोशखरोश और चटक-मटक अब नहीं रही है ; बुढ़ापेका दौरदौरा हो गया है ; गालोंमें खड्ड हो गये हैं ; वदनपर झुर्रियाँ पड़ गयी हैं ; सिरके बाल सफेद हो गये हैं ; दाँतोंने जवाब दे दिया है ;—यह तो हमारी दशा हो गयी है। लोगोंमें जो हमारा आदरमान था, अब वह भी घट रहा है। अब लोग हमें निकम्मा बूढ़ा समझकर घुणाकी दृष्टिसे देखते हैं। हमारी उम्रके लोग हमारे देखते-देखते चल बसे। जो रह गये हैं, वे भी हम जैसे निकम्मे हैं। अब हम ऐसे कमज़ोर हो गये हैं, कि बिना लकड़ी टेके चल भी नहीं सकते। आँखोंसे सूक्ष्मता नहीं। इतने पर भी, हमारी काया मरनेके नामसे काँप उठती है ! जीवनके मोहकी अजब हालत है !!
जगत्को विचित्र गति है ! इस जीवनमें जरा भी सुख नहीं है। मनुष्यके मित्र और नातेदार मर जाते हैं, आप निकम्मा हो जाता है, आँख-कान प्रभुति इन्द्रियाँ बेकाम हो जाती हैं, आँखोंसे सूक्ष्मता नहीं और कानोंसे सुनाई नहीं देता, घर-बाहरके लोग अनादर करते हैं, बुढ़ापेके मारे चला-फिरा नहीं जाता, खानेको भी कठिनाईसे मिलता है ; तोभी मनुष्य मरना नहीं चाहता, बल्कि मरनेकी बात सुनकर चौंक उठता है। इसे मोह न कहें तो क्या कहें ?
लकड़हारा और मौत ।
एक वृद्ध अतीव निर्धन था । बेदे-पोते सभी मर गये थे ।
( ३१ )
एक मात्र बुढ़िया रह गयी थी। बूढ़ेके हाथ-पैरोंने जवाब दे दिया था। आँखोंसे दीखता न था। फिर भी ; अपने और बूढ़ी के पेटके लिये, वह जड़लसे लकड़ी काटकर लाता और बेचकर गुज़ारा करता था। एक दिन उसने जीवनसे निहायत दुःखी होकर मौतको पुकारा। उसके पुकारते ही मौत मनुष्य-रूप में उसके सामने आ खड़ी हुई। बूढ़ेने पूछा—“तुम कौन हो?” उसने कहा—“मैं मृत्यु हूँ, तुम्हें लेने आई हूँ।” मौतका नाम सुनते ही लकड़हारा चौँक उठा और कहने लगा—“मैंने आपको यह भारी उखानेको बुलाया था।” मौत उसकी भारी उखवा कर चली गयी।
देखिये ! बूढ़ा लकड़हारा हर तरह दुःखी था, उसे जीवन में जरा भी सुख न था ; फिर भी वह मरता न चाहता था ; बल्कि मौत को देखते ही चौँक पड़ा था। यही गति संसार की है।
एक दुःखित बूढ़ा सेठ ।
एक वैश्यने उग्र-भर भर-पचकर खूब धन जमा किया। बुढ़ापेमें पुत्रोंने सारे धन पर कबज़ा कर, बूढ़ेको पौलीमें एक टूटी सी खाट और फटोसी गुदड़ों पर डाल दिया और कुत्ता मारनेके लिये हाथमें लकड़ी दे दी। सुबह-शाम घरका कोई आदमी बचा-खुचा बासी-कूसी उसे खानेको दे जाता। सेठ बड़े दुःखसे अपनी जिन्दगी पार करता था। पुत्र-बध्रपं दिन-भर
( ३२ )
कहा करती थीं—“यह भर नहीं जाते। सबको मौत आती है, पर इनको मौत नहीं। दिन-भर पौलीमें थूक-थूककर मैला करते हैं।” एक दिन एक पोता उन्हें पीट रहा था। इतनेमें नारदजी आ निकले। उन्होंने सारा हाल देख कर कहा—“सेठजी ! आप बड़े दुःखी हैं। स्वर्गमें कुछ आदमियों की ज़रूरत है। अगर तुम चलो तो हम ले चले।” सुनतेही सेठ ने कहा—“जारे वैरागीड़ा ! मेरे बेटे-पोते मुझे मारते हैं वाहे गालो देते हैं तुझे क्या ? तू क्या हमारा पंच है ? मैं इन्हींमें सुखी हूँ। मुझे स्वर्गकी ज़रूरत नहीं।” सेठकी बातें सुनते ही नारदजी को बड़ा आश्चर्य हुआ। कहने लगे—“ओह ! संसार सबमुच ही मोह-पाशमें फँसा है। मोहकी मदिराके मारे इसे होश नहीं। मनुष्यने क्रममें पैर लटकवा रखे हैं ; फिर भी विषयोंमें ही उसका मन लगा है।” किसीने ठीक ही कहा है :—
गतं तत्तारुण्यं तत्क्षणिहृदयानन्दजनकं,
विशीर्णा दन्तालिनिजगतिरहो यश्चिरणं ।
जहीभूता दृष्टिः श्रवणरहितं कर्णसुगलं,
मनोमे निर्लज्जं तदपि विषयेभ्यःस्पृहयति ॥
तत्क्षणिके हृदयमें आनन्द पैदा करवाली जवानी चली गई है, दन्तपत्तिके गिर गयी हैं, लकड़ीका सहारा लेकर चलता हूँ, नेत्र ज्योति
( ३३ )
मारी गयी है, दानों कानोसे सुनाई नहीं देता, तोभी मेरा बेहूया मन विषयोंको चाहता है ।
व्यपय ।
गयी भोगकी चाह, गयो गौरव गुमान सब ।
मिल गये सुरलोक, अकेले आप रहे अब ।
उठत सु लकड़ी टेक, तिसिर आँखन में डायो ।
शब्द सुनत नहीं कान, बचन बोलत बहायो ।
यह दशा वृद्धतनकी, तज चकित होत मरिचौ सुनत ।
देखो विचित्र गति जगतकी, दुखहूँको सुखसों लुनत ॥६॥
9. Along with the approach of old age the power for the enjoyment of sensual pleasures has vanished and the great respect and honour paid by the people have also declined. Our equals in age have already died. Our surviving friends are not so better off in the world as to be of any use to us. Owing to physical weakness we can only rise and that slowly with the help of a stick. Our eyes has become dim with ever-increasing darkness. How shameless should our body be to think that notwithstanding all these disabilities it still fears to meet death ?
हिंसाशून्यमयललभ्यमशनं धात्रामरुत्कल्पितं
व्यालानां पशवस्तृणां कुसुजः सृष्टाः स्थलीशायिनः ॥
संसाराण्यवलंबनचमधियां वृत्तिः कृता सा नृणां
यामन्वेषयतां प्रयाति सततं सर्वं समाप्तिं गुणाः ॥१०॥
३
( ३४ )
विधायताने हिंसा-रहित और बिना उद्योगके मिलनेवाली हवाका भोजन साँपोंकी जीविका बनाई, पशुओंका घास खाना और जमीन पर सोना बताया ; किन्तु जो मनुष्य अपनी बुद्धिके बलसे भव-सागरके पार हो सकते हैं, उनकी जीविका ऐसी बनाई, कि जिसकी खोजमें उनके सारे गुणोंकी समाप्ति हो जाय, पर वह न मिले ॥ १० ॥
विधायता या रचयिताने साँपोंके लिये तो हवाका भोजन बता दिया है, जिसके हासिल करनेमें किसी प्रकारकी हिंसा भी नहीं करनी पड़ती और वह बिना किसी प्रकारकी चेष्टा या उद्योगके उन्हें अपने वासस्थानोंमें ही मिल सकता है। जानवरोंके लिये घास चरनेको और जमीन सोनेको बतादी, इससे उनको भी अपने खानेके लिये किसी प्रकारकी विशेष चेष्टा नहीं करनी पड़ती, वे जड़ूलमें उगी-उगाई घास तैयार पाते हैं और इच्छा करते ही पेट भर लेते हैं। उन्हें सोनेके लिये पल्लों और गह-तकियोंको फिक नहीं करनी पड़ती, ज़मोन पर ही जहाँ जी चाहता है पड़ रहते हैं। सर्प और पशुओंके साथ भगवान्ने पक्षपात किया, उन्हें बेफिकीकी ज़िन्दगी भोगनेके उपाय बता दिये, किन्तु मनुष्योंके साथ ऐसा नहीं किया ! उन बेचारोंको बुद्धि तो ऐसी दी, कि जिससे वे संसार-सागरसे पार हो सकें अथवा दुर्लभ मोक्षपदको प्राप्त कर सकें ; पर उन्हें जीविका ऐसी बताई, कि जिसको