सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
वैराग्य शतक

वैराग्य शतक

Vairagya Shatak

भर्तृहरि (टीकाकार: हरिदास वैद्य) द्वारा

स्रोत: 1925 Haridas Vaidya edition · Haridas And Co., Kolkata / Digital Library of India · 1925 (उद्गम)

Devanagarihipublished648 पृष्ठ

पृष्ठ 588, कुल 648 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 588

( ४७० )

भजन ( ग़ज़ल ) ।

ऐ दिल ! क्यों हँस करता है, तुम्हें संसार क्या करना ।
सदा जंगलमें रहना है, तुम्हें घर-बार क्या करना ॥१॥
रहा मालो-मँका किसका ? जो रहवेगा तेरा बाकी ।
यहाँ दो दिनका जीना है, तुम्हें शृंगार क्या करना ॥२॥
हजारों नामवर गुजरे, नहीं जिनका निश्रा बाकी ।
ये सब दो दिनकी दुनियाँ हैं, तुम्हें ज़र तार क्या करना ॥३॥
उठा ले हाथ तू सबसे, खुदासे दिल लगा अपना ।
तुम्हें ये लाल याक़्तौके, गजरे हार क्या करना ॥४॥
वतन जागीरको लेकर, करेगा क्या बता तो दिल ! ।
लहदको याद कर अपनी, तुझे गुलज़ार क्या करना ॥५॥
ये सब दो दिनके साथी हैं, तेरे माँ बाप और भाई ।
जो मुश्किलमें नहीं साथी, उन्हें फिर प्यार क्या करना ॥६॥
कुजा रस्तम कुजा हातिम, कुजा लुकँमा कुजा दारा ।
हमा दर खाक़ शुद पिन्हॉ, तुम्हें इज़हार क्या करना ॥७॥
महल किसका ! मँका किसका ! किधर और जगह है तेरी ? ।
तू खुद इशियार है ऐ दिल ! तुम्हें इशियार क्या करना ? ॥८॥
दिल अपना इश्क़में माबूदके, रंग ले बहुत पक्का ।
तुम्हें ये रंग रेज़ीये, गुले अनार क्या करना ? ॥९॥