वैराग्य शतक
Vairagya Shatak
भर्तृहरि (टीकाकार: हरिदास वैद्य) द्वारा
स्रोत: 1925 Haridas Vaidya edition · Haridas And Co., Kolkata / Digital Library of India · 1925 (उद्गम)
पृष्ठ 322, कुल 648 में से
संदर्भ में पढ़ें( २२५ )
उरग तुरग नारी रूपाति, नर नीचो हथियार ।
तुलसी परखत रहब नित, इनाहँ न पलटत बार ॥
सर्प, घोड़ा, खी, राजा, नाच पुरुष और हथियार—इनको
सदा परखते रहना चाहिये, इनसे कभी ग्राफ़िल न रहना
चाहिये, क्योंकि इन्हें पलटते देर नहीं लगती ।
हे मन ! यदि तुझे प्रीति ही करनी है, तो उठ, गङ्गा-किनारेके
चूड़ों के नीचे : चल बैठ और आशुतोष भगवान् चन्द्रशेखर—
शिवजीसे प्रीति कर । उनको प्रीति सच्ची और कल्याणकारी है ।
गोस्वामीजीने और भी कहा है:—
कै ममता कर रामपद, कै ममता कर हेल ।
“तुलसी” दो मैंहँ एक अब, खेल छाँड़ि छल खेल ॥
सम्मुख हवै रघुनाथके, देह सकल जग पीठि ।
तजै कैजुरी उरग कहँ, हेत अधिक अति दीठि ॥
या तो भगवान्के चरणोंमें ममता कर अथवा देहके सब
नातोंको त्यागकर उदासीन हो जा और कर्म ज्ञानादि साधन
करके मनको शुद्ध कर ले । जब तेरा मन शुद्ध हो जायगा, तब
भगवान्के चरणोंमें आप ही स्नेह हो जायगा । इन दोनों बातोंमें
से जो एक बात तुझे पसन्द हो, उसे छल छोड़कर दिलसे
कर ; एक खेल-खेल । सारांश यह, कि भगवान्में सहज
स्नेह कर । अगर तेरा मन प्रभुकी भक्तिमें नहीं जमता, तो
खी-पुत्र आदि संसारी भोगोंसे मन हटाकर, प्रभुकी भक्तिकी
चैष्टा कर ।
१५