सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
तिरुक्कुरळ् (सन्त तिरुवल्लुवर - तमिल वेद / उत्तरवेद: धर्म, अर्थ एवं काम सविस्तार हिन्दी भाषान्तर)

तिरुक्कुरळ् (सन्त तिरुवल्लुवर - तमिल वेद / उत्तरवेद: धर्म, अर्थ एवं काम सविस्तार हिन्दी भाषान्तर)

Tirukkural of Saint Tiruvalluvar in Hindi

सन्त तिरुवल्लुवर (अनुवादक: खेमानन्द 'रहत') द्वारा

DevanagariHindipublished334 पृष्ठ

पृष्ठ 288, कुल 334 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 288

अध्याय ११८ तिरक्कुरळ 263
११८. वेदनापूर्ण नेत्र
११७१. इन्हीं नेत्रों के दिखाने पर मेरे देखने से यह असह्य
काम-वेदना मुझे वाधित कर रही है, तो ये नेत्र स्वयं क्यों
विलाप करते हैं ?
११७२. जिन कामुक नेत्रों ने पूर्व विना विचारे देखा, वे ही अब
विश्लेषण किये विना दुःख का अनुभव क्यों करें !
११७३. उस दिन प्रियतम को नेत्रों ने स्वयं भागकर देखा था,
पर आज वे स्वयं विलाप कर रहे हैं । यह वस्तुतः
हास्यप्रद ही है ।
११७४. असह्य व अनन्त काम-वेदना मुझ में उत्पन्न करके मेरे
ये कामुक नेत्र स्वयं रो-रोकर सूख गये हैं ।
११७५. समुद्र से भी विशाल असह्य काम-वेदना उत्पन्न करनेवाले मेरे
ये नेत्र अब निद्राहीन हो वेदना से पीड़ित हैं ।
११७६. मुझ में इस प्रकार की काम-वेदना उत्पन्न करनेवाले मेरे
ये नेत्र अब दुःख से पीड़ित हैं । यह अच्छा ही हुआ ।
११७७. अत्यधिक काम-वश हो प्रियतम को देखनेवाले मेरे ये नेत्र अब
वेदना सह-सहकर अश्रुहीन रह जायँ !
११७८. हृदय के विना (केवल शब्दों से ही) प्रेम दिखानेवाले हैं वे ।
उन्हें न देख नेत्र अशाँत हैं ।
११७९. प्रियतम न आवें तो निद्रा नहीं आती; और अगर आ भी जायँ
तब भी नहीं आती । इनके मध्य में मेरे ये नेत्र
असह्य दुःख से पीड़ित हैं ।
११८०. ढिंढोरा पीटनेवाले मेरे जैसे नेत्र जिसके हों उनके हृदय की
गुप्त बातों को समझना दूसरों के लिए कठिन नहीं है ।