तेनालीराम की अनोखी दुनिया (बुद्धिमत्ता एवं हास्य कथाएँ)
Tenali Rama Stories (Tales of Wit and Humour)
पण्डित तेनाली रामकृष्णन / लोक संकलन द्वारा
स्रोत: तेनालीराम की अनोखी दुनिया (बुद्धिमत्ता एवं हास्य कथाएँ) · भारतीय लोक साहित्य संकलन · 1950 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
तेनाली राम की अनोखी दुनिया हास्य और चतुराई की लोककथाओं का संग्रह है। तेनाली राम (तेनाली रामकृष्ण) सोलहवीं शताब्दी में विजयनगर के सम्राट कृष्णदेव राय के दरबार से जुड़े कवि माने जाते हैं, और लोक-परम्परा में वे अपनी हाज़िरजवाबी से राजा को सीख देने और दरबारियों की चालों को उलटने वाले पात्र के रूप में प्रसिद्ध हैं। उनकी कहानियाँ पीढ़ियों से बच्चों और बड़ों, दोनों को सुनाई जाती रही हैं।
इस पुस्तक की विषय-सूची में 'अब क्या होगा?', 'आज़ादी', 'आसमानी सौगात', 'कपड़ों की प्रतिष्ठा', 'गदहे की खरीद', 'चाबी की खोज', 'नया शिष्य' और 'नहले पर दहला' जैसी कहानियाँ हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसमें 'जादूगर मुल्ला नसीरुद्दीन' और 'जाँबाज़ मुल्ला नसीरुद्दीन' जैसी मुल्ला नसीरुद्दीन की कथाएँ भी शामिल हैं। 'ईमानदारी' कहानी इस टिप्पणी से शुरू होती है कि महाराज का दरबार में सहज हो जाना भी उनकी शासन-नीति का हिस्सा था, जिसे केवल तेनाली राम समझता था।
लगभग ११८ पृष्ठों की यह पुस्तक सरल हिन्दी में लिखी गई है और बच्चों को पढ़कर सुनाने के लिए भी उपयुक्त है।
शख्स को पहचानते हो जो विजयनगर के महाराज का दूत बनकर आया है?”
दरबारी शराफत अली ने बादशाह के सामने अदब से झुकते हुए कहा, “जहाँपनाह! यह
शख्स तेनाली राम है। विजयनगर के राजदरबार में यह है तो विदूषक किन्तु इसके बुद्धि-
बल का लोहा सभी मानते हैं। मैंने इस शख्स की तकरीर के बारे में आपको जानकारी दी
थी। मैंने किसी राजदरबारी के मुँह से कभी, कहीं भी इतनी तर्कसंगत बातें नहीं सुनी थीं।
बहुत बुद्धिमान है यह शख्स!”
“हूँ!” बाबर ने एक लम्बी हुंकार भरी फिर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजी!”
तेनाली राम के लिए यह व्यंग्य-बुझी पंक्ति अप्रत्याशित थी। बिना उत्तेजित हुए तेनाली
राम ने कहा, “मैंने तो सिर्फ अपने महाराज के मन्तव्य की सूचना दी है! सूचना देने का
काम शिक्षा नहीं है। शिक्षा से तो ज्ञान मिलता है। सूचना और ज्ञान में बहुत अन्तर है।
सूचना हमेशा बाहर से मिलती है और ज्ञान हमेशा हमारे अन्दर से आता है।”
बादशाह बाबर ने मन-ही-मन तेनाली राम की प्रशंसा की किन्तु वह मौन साधे रहादृयह
सोचकर कि देखें अब यह तेनाली
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंक्या तुम जीवित रहोगे? इन पेड़ों का एक फल भी क्या तुम्हें नसीब होगा?”
वृद्ध ने हँसकर जवाब दिया, “जहाँपनाह! अब तक तो मैं अपने पूर्वजों के लगाए पेड़ों से
फल खाता रहा हूँ। मैं जो बीज लगा रहा हूँ उसके फलों का आनन्द आनेवाली पीढ़ी लेगी। मैं
सन्तुष्ट हूँ कि मैं अपनी पिछली पीढ़ी का ऋण उतार रहा हूँ।”
बाबर इस उत्तर से बहुत प्रसन्न हुए और स्वर्णमुद्राओं की एक थैली उस वृद्ध को भेंट कर
दी।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसमाज की व्यवस्थाएँ चलती रहीं बिना किसी परिवर्तन के।...लेकिन यह ‘हाँ’ कहना
यथास्थिति बनाए रखना ही है। समाज का विकास
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें