सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त) द्वारा
स्रोत: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (उद्गम)
पृष्ठ 129, कुल 872 में से
संदर्भ में पढ़ेंअ० २० ] ११
सूत्रस्थानम्
८१
इसके आगे अन्य संयोग से अहितकारी द्रव्यों को कहते है। अकुरित धान्यों के साथ, या बसा, शहद, दूध, गुड़ और उड़दों के साथ ग्राम्य आनूर या औदक ( जलचर ) मांस नहीं खाना चाहिए। दूध और घी के साथ—रोहिणी शाक या जातुक शाक ( पौष्कर शाक ) नहीं खाना चाहिये। बलाका ( कानावकी ) पक्षी को वारुणी ( मदिरा ) और कुल्माष ( अर्द्धस्विन्न गेहूँ आदि ) के साथ नहीं खाना चाहिये। काक-माची ( मकोय ) को पिण्ली एवं कालीमिरचों के साथ, नाड़ी-पल्लव, शाक, कुक्कुट और दही को एक साथ नहीं खाना चाहिये। शहद को गरम अनुगान के साथ, पित्त को कच्चे मांस के साथ; सुरा, कृशरा ( तिल-तण्डुल माष से बनी ) और पायस ( खीर ) को एक साथ नहीं खाना चाहिए। सोबीरक ( काड़ी ) के साथ तिल की पूरी को, मछलियों के साथ गन्ने के रस से बनी वस्तुओं को, गुड़ के साथ मकोय को, मधु के साथ मूली को, गुड़ के साथ वराह को (कहीं २ दूध के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें