शृंगार शतक
Shringar Shatak
भर्तृहरि / अनुवादक: हरिदास वैद्य द्वारा
स्रोत: Shringar Shatak - Haridas Vaidya · हरिदास एण्ड कम्पनी, कलकत्ता / Digital Library of India (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'शृंगार शतक' भर्तृहरि के प्रसिद्ध 'शतकत्रय' का एक भाग है; अन्य दो 'नीति शतक' और 'वैराग्य शतक' हैं। भर्तृहरि संस्कृत के सबसे प्रिय मुक्तक कवियों में हैं, और परम्परा उन्हें उज्जयिनी के राजा से जोड़ती है, जिन्होंने अन्त में संन्यास ले लिया। लगभग सौ श्लोकों के इस शतक में स्त्री-सौन्दर्य, प्रेम, ऋतुओं और काम के आकर्षण का चित्रण है, पर साथ ही उस आकर्षण की क्षणभंगुरता और उससे ऊपर उठने की इच्छा भी बार-बार झलकती है। इसी द्वन्द्व के कारण यह शतक वैराग्य शतक की भूमिका जैसा भी पढ़ा जाता है।
यह बाबू हरिदास वैद्य का हिन्दी अनुवाद है, जिसे उनकी ही हरिदास एण्ड कम्पनी, कलकत्ता ने प्रकाशित किया। स्कैन जुलाई १९२५ के दूसरे संस्करण (३००० प्रतियाँ) का है। 'निवेदन' में अनुवादक बताते हैं कि उन्होंने १९२० में 'वैराग्य शतक' और १९२१ में 'नीति शतक' का अनुवाद किया था, जिनकी प्रतियाँ इतनी जल्दी बिक गईं कि नए संस्करण तुरन्त छापने पड़े और उनमें काम भी बहुत बढ़ाया गया।
५४४ पृष्ठों के इस विस्तृत संस्करण में मूल श्लोकों के साथ हिन्दी अर्थ और व्याख्या है। यह स्कैन डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ इण्डिया की प्रति से है, जो पहले किसी इण्डस्ट्रियल अकादमी के हिन्दी पुस्तकालय में थी।
( १७२ )
तथाप्येतद्भूमौ न हि परहितात्पुण्यमधिकं
न चास्मिन्संसारे कुवल्यष्टशो रम्यमपरम् ॥५२॥
आप वेदान्तवेत्ताओंके माननीय गुरु हो और हम उत्तम काव्य-
रचयिता कविओंके सेवक हैं ; तोभी हमें यह बात कहनी ही पड़ती है
कि, परोपकारसे बढ़कर पुण्य नहीं है और कमलनयनी सुन्दरी स्त्रियों
से बढ़कर और सुन्दर पदार्थ नहीं है ॥५२॥
खुलासा—आप वेदान्त-पारङ्गत पण्डितोंके मान्य गुरु हैं।
आपमें अपार विद्या-बुद्धि है। हम कुछ पढ़े-लिखे विद्वान् नहीं,
केवल काव्यशास्त्र-विनोदी कवीश्वरोंके अनुचर हैं। तोभी ; हमें
अपनी समझके अनुसार कहना पड़ता है कि, इस जगत्में “परो-
पकार” से उत्तम पुण्य नहीं है और “भूमनयनी कामिनियों” से
बढ़कर दूसरी सुन्दर वस्तु नहीं है। इसलिये बुद्धिमानोंको, धन
उपार्जन करके, तन-मन-धनसे परोपकार-पुण्य सम्बन्ध करना
और सुखोचना कामिनियोंके साथ भोग-विलास करना चाहिये।
संसारमें रहने वालोंके लिये ये दोनों ही परमोत्तम कर्म हैं। हाँ,
जिनका दिल इस नापायेंदार दुनियासे उदास या खट्टा हो गया
है, उनकी बात दूसरी है।
छप्पय ।
पढ़े वेद-वेदान्त, भंये विद्योदधि पारा ।
तिनहूँके तुम गुरु, बुद्धिवल पाय अपारा ॥
( १७२ )
हम कछु जानत नाहिं, पढ़े नाहिं विद्या भारी ।
रहे कविनके दास, कहैं ये बात विचारी ॥
यह जग बिच परउपकार-सम, अपर कछु है पुराय नाहिं ।
अरु पकंजनयनी विथन सों, वस्तु अधिक नहीं सुखद कहि ॥५२॥
सार--परोपकारसे बढ़कर पुराय नहीं है
और स्त्री-भोगसे बढ़कर सुख नहीं है ।
52. If you are the respected preceptor of Vedantists, I am also the follower of poets who take delight in beautiful epic poems. Nevertheless, know it for certain that in this world, there is no higher virtue than doing good to others and nothing more beautiful than a lotus-eyed woman.
—*—
किमिह बहुभिरुक्तैर्मुक्तिशून्यैः प्रलपै-
द्रव्यमिहयुरुषाणां सर्वदा सेवनीयम् ॥
अभिनवमदलीलालालसं सुंदरीणां
स्तनभरपरिखिन्नं यौवनं वा वनं वा ॥५३॥
युक्तिशून्य कृथा प्रलापसे तो क्या प्रयोजन ? इस जगत्में दो
ही वस्तुएँ सेवन करने योग्य हैं—(१) नवीन मदान्व्य लीलाभि-
लक्षिणी और स्तनभारसे खिन्न सुन्दरी स्त्रियोंका यौवन, अथवा
(२) वन ॥५३॥
( १७४ )
खुलासा—वाहियात और बे-सिर पैर की बकवादेसे कोई फ़ायदा नहीं। हमारी समझमें तो इस जगत्में दो ही चीज़ें पुरुषोंके सेवन करने योग्य हैं :—( १ ) नवयौवना स्त्रियाँ, अथवा ( २ ) वन।
यदि मनुष्य संसारत्यागी न होना चाहे, संसारमें ही रहना चाहे, इस दुनियाके विषय-भोग भोगना चाहे ; तो कमलनयनी नवयौवनाओंके यौवन की बहार लूटे। चाहे इनका आनन्द अनित्य और परिणाममें दुःखमूलक ही है ; पर संसारियोंके लिये, इस संसारमें, इनसे बढ़कर दूसरी चीज़ ही नहीं।
देखिये रसिक-शिरोमणि पण्डितेन्द्र जगन्नाथ महाराज कहते हैं :—
तया तिलोत्तमीयत्या मुगशावकचक्षुषा।
ममाऽयं मानुषो लोको नाकलोक इवाभवत् ॥
उस तिलोत्तमा नामक अप्सराके समान आचरण करनेवाली मुगशावकनयनीके कारणसे मेरा यह मृत्युलोक स्वर्गलोकके समान हो गया है।
सच है, जिसके घरमें अप्सरा-समान नवयुवती है, उसे इस पृथ्वी पर ही स्वर्ग है। स्वर्गमें इससे बढ़कर और क्या रक्खा है ? कारलाइल महोदय कहते हैं :—“If in youth the universe is majestically unveiling and everywhere heaven revealing itself on earth, nowhere
( १७५ )
to the young man does this heaven on earth so immediately reveal itself as in the young maiden." यदि यौवनमें विश्व गौरवके साथ अपने तर्ज प्रकट करता है, यदि स्वर्ग पृथ्वी पर प्रादुर्भूत होता है, तो युवकके लिये स्वर्गका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १७६ )
क्या वह दुनिया, जिसमें कोशिश हो न दीं के वास्ते ।
वास्ते ढाँके भी कुछ—या सब यहींके वास्ते ॥ जौँक ॥
इस संसारमें आकर कुछ परलोक बनाने की भी फिक करनी चाहिये । यह उचित नहीं, कि उधर की फिक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १७७ )
दोहा ।
रसिक सुनहु तुम कान दे, सब ग्रन्थनको सार ।
योग भोगमें इक बिना, यह संसार असार ॥
सुनो औरहू बात पै, सुख्य बात ये दोष ।
कै तिय-जोवनमें रमै, कै बनवासी होय ॥५३॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १७८ )
एकमात्र मनोहर नितम्बोंवाली स्त्री है। औरभी स्पष्ट शब्दोंमें यों कह सकते हैं कि, स्त्री ही सुख देनेवाली और स्त्री ही दुःख देनेवाली है ; यानी सुख और दुःख दोनोंका हेतु एकमात्र स्त्री ही है। पाश्चात्य लोगोंमें एक कहावत है कि स्त्री, सम्पत्ति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १७६ )
इतनी होती है कि, अपनी एक मुसक्यानमें ही पुरुषका मन हर लेती है। पर ये सब सुख तभी मिलते हैं, जब कि स्त्री सती-साध्वी और सच्ची पतिव्रता होती है। यही स्त्री अगर कुलट्ठा-व्यभिचारिणी अथवा कर्कशा होती है; तो पुरुषके लिये यहीं-इसी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १८० )
children happy, who reclaims the one from vice and trains up the other to virtue, is a much greater character than ladies described in romance, whose whole occupation is to murder mankind with shaft from their
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १८१ )
और पुण्यात्मा है। उसे इसी पृथ्वी पर ही स्वर्ग है। लेकिन जिसकी स्त्री फूहर और कर्कशा है, घरको मैला रखती है, बच्चों को सूरगले रखती है, खाना बनाना भी नहीं जानती,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १८२ )
ईश्वरका कोप होता है या किसीका शाप होता है, उन्हें ही ऐसी फूहर ली मिलती हैं। कहा है—
जानो दारुण शापफल, मिलहि दुष्ट जिहि नारि ।
यद्यपि पतिव्रता नारी सुखोंका भण्डार है ; तोभी स्त्री सती हो चाहे असती, पतिव्रता हो चाहे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १८३ )
है। वह अबला दीखने पर भी सबला और गौ होने पर भी बाध होती है। वह निरङ्कुश होकर पुरुषको नाना प्रकारसे नचाती और सेवककी तरह उससे काम कराती है। बुधा विलास-बिह् दिखाकर उससे पैर दबवाती और अपनी इच्छा होनेसे उसका रक्त-मांस चूसती
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १८४ )
आत्माका नरक, सम्पत्तिका नाश और नेत्रोंकी स्वर्ग हैं। गिरि-
धर कविराय कहते हैं :—
कुण्डलिया ।
तीनों मूल उपाधिकी, जूँ जोरू जामीन ।
है उपाधि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १८५ )
विवेकियोंके हृदयमें निर्मल विवेकरूपी दीपकका प्रकाश तभीतक रहता है, जबतक कि मुगनयनी स्त्रियोंके चञ्चल नेत्र रूपी आँचलसे वह बुझाया नहीं जाता ॥५५॥
खुलासा—अन्तःकरणमें कामादि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १८६ )
ऐ ज्ञौक ! उसकी मदनमत्त मनोहर आँखके सामने आज हमारी योग्यता और बुद्धिमत्ताका अन्त हो गया ।
सब है, जब तक चञ्चल नेत्रोंवाली कामिनीकी नज़रसे नज़र नहीं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १८७ )
ही है । लाल रत्न-जटित करधनीवाली कमलनयनी त्रिगोत्री मनोहर जंवाब्रोंको कौन त्याग सकता है ? ॥५६॥
खुलासा—पाण्डित्यका ढकोसला दिखाने वाले पण्डित वास्तवमें स्त्री-त्यागका उपदेश नहीं देते ; खाली
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १८८ )
it. सुन्दर पदार्थमें मनुष्यमात्रकी दृष्टिको आकर्षित करने की इतनी प्रबल शक्ति है कि, कोई भी मनुष्य उससे प्रसन्न हुए बिना रह नहीं सकता। सुन्दरता मनुष्यके दिमागमें चढ़ जाती और उसे नशेसे मस्त कर देती है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १८६ )
तजी नैक नहिं जात, गात-छवि कनक वरन वर ।
कमल-पल-सम नैन, वैन बोलत अमृत भर ।
सोहत मुख मृदु हास, अंग आभूषण मंडित ।
ऐसी तियको तजे, कौनसो है वह परिदत ? ॥५६॥
**सार—सुन्दरी नवयौवना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १६० )
निन्दा करते हैं, उनमें अनेक दोष बताते हैं, वे पागल हैं। वे स्वर्गकी प्राप्तिके लिये अनेक प्रकारकी तपश्चर्या और जप-तप करते हैं। तपःसिद्धि होने पर स्वर्गमें जाना चाहते हैं। वहाँ उनको
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( १६१ )
योग्य नहीं ; वे बुथा निन्दा करते हैं। आप स्वर्गमें जाकर स्त्री ही भोगेंगे और करेंगे क्या ? स्वर्गीय अप्सरायें या हरे भी तो आखिर स्त्रियाँ ही हैं न ? ऐसे धोखेबाज़ोंकी बातोंमें न आना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें