सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

शृंगार शतक

Shringar Shatak

भर्तृहरि / अनुवादक: हरिदास वैद्य द्वारा

स्रोत: Shringar Shatak - Haridas Vaidya · हरिदास एण्ड कम्पनी, कलकत्ता / Digital Library of India (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished544 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'शृंगार शतक' भर्तृहरि के प्रसिद्ध 'शतकत्रय' का एक भाग है; अन्य दो 'नीति शतक' और 'वैराग्य शतक' हैं। भर्तृहरि संस्कृत के सबसे प्रिय मुक्तक कवियों में हैं, और परम्परा उन्हें उज्जयिनी के राजा से जोड़ती है, जिन्होंने अन्त में संन्यास ले लिया। लगभग सौ श्लोकों के इस शतक में स्त्री-सौन्दर्य, प्रेम, ऋतुओं और काम के आकर्षण का चित्रण है, पर साथ ही उस आकर्षण की क्षणभंगुरता और उससे ऊपर उठने की इच्छा भी बार-बार झलकती है। इसी द्वन्द्व के कारण यह शतक वैराग्य शतक की भूमिका जैसा भी पढ़ा जाता है।

यह बाबू हरिदास वैद्य का हिन्दी अनुवाद है, जिसे उनकी ही हरिदास एण्ड कम्पनी, कलकत्ता ने प्रकाशित किया। स्कैन जुलाई १९२५ के दूसरे संस्करण (३००० प्रतियाँ) का है। 'निवेदन' में अनुवादक बताते हैं कि उन्होंने १९२० में 'वैराग्य शतक' और १९२१ में 'नीति शतक' का अनुवाद किया था, जिनकी प्रतियाँ इतनी जल्दी बिक गईं कि नए संस्करण तुरन्त छापने पड़े और उनमें काम भी बहुत बढ़ाया गया।

५४४ पृष्ठों के इस विस्तृत संस्करण में मूल श्लोकों के साथ हिन्दी अर्थ और व्याख्या है। यह स्कैन डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ इण्डिया की प्रति से है, जो पहले किसी इण्डस्ट्रियल अकादमी के हिन्दी पुस्तकालय में थी।

पृष्ठ 105–124, कुल 544 में से
पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन

( ८६ )

मुझे वह पर्दानशीं, सामने कब आने दे ।

जो जिक्र करने न दे अपने रोबरू मेरा ॥ जौक ।

वह पर्दानशीन माशूका मुझे कब सामने आने देती है ? वह तो मेरा जिक्र भी अपने सामने नहीं होने देती ।

कुछ तर्जें सितम भी है, कुछ अन्दरुजि वफा भी ।

खुलता नहीं हाल, उनकी तबीयतका जरा भी ॥—अकबर ।

उसमें कुछ जुल्मके भी ढंग हैं और कुछ वफादारीके भी ।
उसके दिलमें क्या है, यह जरा भी समझमें नहीं आता ।

याँ लब पै लाख-लाख सखुन इज़्ज़ाब में ।

याँ एक खामुशी तेरी, सबके जवाब में ॥

में तो उनके सामने हज़ारों बातें बनाता हूँ ; पर वे मेरी सभी बातोंके जवाबमें एक चुप्पी साथे रहती हैं—मेरी बातोंका जवाब ही नहीं देतीं ।

इससे तो और आग वह बेदद हो गया ।

अब आह आतशीसि भी, दिल सर्ड हो गया ॥—जौक ।

मैंने समझा था कि मेरे रोने-घोनेसे उसका पत्थर-हृदय कुछ तो पसीजैगा—उसे मुझपर तरस आयेगा ; पर हुआ इसका उल्टा । मेरी गरम आहोने उसे और भी गरम कर दिया—भड़का दिया । मुझे अपनी गरम आहोका बड़ा भरोसा था, उम्मीद थी, कि इनसे ज़रूर कामयाबी होगी, पर अब इस तरफसे भी मेरा

पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

( ८७ )

दिल ठण्डा हो गया—मुर्खा गया । इस हथियारका भरोसा था, पर अब मालूम हो गया कि, यह हथियार भी बेकाम साबित हुआ । ( माथूका जब संगदिली अक्षत्यार कर लेती है, तब नहीं पसीजती, रहम नहीं करती ) ।

मुझको हर शब हिज्जकी, होने लगी जूँ, रोज हश्र ।

मुझसे यह किस दिनेके बदले, आस्माँ लेने लगा ॥—जौक ।

जुदाईकी हरेक रात मेरे लिये प्रलयके दिन सी जान पड़ती है, काटेसे नहीं कटती ! आस्मान ! तू मुझसे किस दिनेके बदले ले रहा है ?

अजल आई न शबे हिज्जमें, और तूने फलक !

वे-अजल हमको, तमन्नाए अजलमें मारा ॥—जौक ।

ऐ आस्मान ! जुदाईकी रातमें मौत न आई, पर तूने मौतकी चाहमें हमें बे-मौतही रातभर मारा ।

मौत हीसे कुछ इलाजे, ददें फुर्कत हो तो हो ।

गुसलु मैथत ही हमारा, गुसले सेहत हो तो हो ॥—जौक ।

जुदाईकी बीमारीका इलाज मौतसे ही हो, तो हो सकता है । मौतका खान ही हमारी आरोग्यताका खान हो सकता है ।

अब आशिक अपनी माथूकासे मुखतिब होकर कहता है :—

तुम्हें ऐ संगदिल ! आरामे जाने मुश्ताला.समझे ।

पड़े पत्थर समझ पर अपनी, हम समझे तो क्या समझे ॥

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

( ८८ )

ये संगदिल—पत्थर-हृदय ! तुम्हें हमने अपने सुख बढ़ाने-वाली समझी । हमारी अकलपर पत्थर पड़े—हमने क्या का क्या समझ लिया ।

फुलूतमें तेरी, तारे नफ़स सीनेमें मेरे ।

कौटा सा खटकता है, निकल जाय तो अच्छा ॥—जौक ।

तेरी जुदाईमें मेरे प्राण मेरी छातीमें कौटिकी तरह खटकते हैं, किसी तरह यह काँटा निकल जाय तो अच्छा ।

मैं जाता जहाँसे हूँ, तू आता नहीं याँ तक ।

काफ़िर ! तुम्हें कुछ खोफ़ खुदाका नहीं आता ॥—जौक ।

मैं तो तेरी मुहब्बतमें इस दुनियासे ही जाता हूँ, पर तुम्हसे यहताँक भी आया नहीं जाता ! काफ़िर ! क्या तू परमेश्वरसे भी नहीं डरती ?

बाकी न रहा खून भी, अब मेरे ज़िगरमें ।

अफ़सोस ! हुआ चाहती है तर्क गिज़ा भी ॥

तेरे लिये रोते-रोते मेरे ज़िगरमें अब खून भी नहीं रहा है ।
अफ़सोस ! अब खाना-पीना भी छुटना चाहता है ।

खूने दिल पीनेको, और लड़ते ज़िगर खानेको ।

यह गिज़ा मिलती है जानी ! तेरे दीवानेको ॥

प्यारी ! तेरे पागलको पीनेके लिये खून और खानेके लिए ज़िगरका टुकड़ा मिलता है, अब उसका यही आहार है ।

पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

( ८६ )

जब कहा मैंने—तड़पता है बहुत अब दिल मेरा ।

हँसके फुरमाया—तड़पता होगा सौदाई तो हो ॥—हाली ।

जब मैंने कहा कि, मेरा दिल आपके लिए बहुत तड़पता है, नब उन्होंने हँसकर जवाब दिया—“तड़पता होगा, तुम पागल ही तो हो ।” ( बेरहमीकी हद हो गई ) ।

कहा उन्होंने शवे गमका माजरा सुनकर ।

तेरे मिज़ाजकी शोर्नी थी, इज़्तराब न था ॥—दाग ।

उन्होंने जुदाईकी रातकी बातें सुनकर जवाब दिया—तुमने क्या दुःख उठाया, मनकी ऐसी चञ्चलता ठीक नहीं । मतलब यह कि, तुमने जो दुःख उठाया, वह तुम्हारी चञ्चलताकी वजहसे उठाया, विरहके सन्तापसे नहीं ।

भागये हैं आपके अन्दाज़ो नाज़ ।

कीजिये अगमाज़ जितना चाहिये ॥

आपके नाज़ो अन्दाज़ मुझे पसन्द आ गये हैं । अब आपको अवतार है, चाहे जितने नज़रें कीजिये—चाहे जितना सताइये और तरसाइये ।

तेरे सहरे नज़रसे हुआ य जुनूँ ।

मेरे दिलकी तो इसमें खता ही न थी ॥

तेरे कूचेंमें आके बैठ गया ।

बजुज इसके कुछ और दवा ही न थी ॥—अकबर ।

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन

( ६० )

तेरे कटाक्षके जादूसे ही मुझे यह उन्माद रोग हो गया है ।
इसमें मेरे दिलका क्या अपराध ? मैं तेरी गलीमें आकर बैठ
गया, क्योंकि इसके सिवा इस उन्मादके दूर करनेका और उपाय
ही न था ।

न देखलीं कैसी-कैसी आफ़त ।
जहाँमें हमने तुम्हारे बाइस ॥
और आगे क्या-क्या गुमो आलम ।
हम तुम्हारी दौलत न देख लेंगे ॥—जौक ।

हमने दुनियामें तुम्हारी वजहसे कैसी-कैसी आफ़तें नहीं
भोगी हैं । और आगे भी तुम्हारी बदौलत हमें क्या-क्या शोक-
राम न उठाने होंगे ।

महरबानीकी एक राह तो हो ।
गर सतानेके हैं हजार तरीक़ ॥ दाग ।

अगर तकलीफ़ देने या सतानेके हजार तरीक़े हैं, तो मिहर-
बानीका भी एकाध तरीका होना चाहिये ।

सराव न हो जिससे, कोई तिशनये मकसूद ।

ऐ जौक ! वह आबेवका भी है तो क्या है ॥—जौक ।

जिससे किसी प्यासेकी प्यास न बुझे, वह अमृत भी है तो
किस कामका ? आप कितनी ही सुन्दर हैं, पर आपसे अगर
मेरी प्यास न बुझी, तो आपकी सुन्दरतासे क्या ?

पृष्ठ 110 स्कैन

( ६१ )

माशूका शिकायतके तौरपर कहती है :—

नित नया ज़ायका चखनेका लपका है उनको ।

दरबदर माँकते फिरनेसे उन्हें थार नहीं ॥

दाव-ये इश्को मुहब्बत पै न जाना उनके ।

उनमें गुफ्तार ही गुफ्तार है,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 111 स्कैन

( ६२ )

प्रलाप, प्रमाद, मूर्च्छा और निर्लज्जता प्रभृति पैदा करने वाली कामिनियोंको जो सुखबल्लरी समझते हैं, वे यदि बुद्धिमान हैं तो मूर्ख कौन हैं ? वे ठीक अपथ्य सेवन करके रोग मोल लेने वालों की तरह हैं । हाँ, जो लोक-परलोक की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

( ६३ )

शेर ।

हैं फिर-फिर लोग मरते जन्म लेते ।

हैं फिर-फिर रहममें आ कष्ट देते ।

विनय करते हैं, सुख अब नाथ ! लीजे ।

तनासुखके न फिर-फिर साज सजरे ।

विमुख गोविन्द भज गोविन्द भजरे ॥

बहुत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

( ६४ )

बात नहीं है जिसमें सुख-ही-सुख हो। अगर सभी पुरुष स्त्रियोंसे नातां न जोड़ें, शादी-विवाह न करें तो ईश्वर की स्मृति ही लोप हो जाय, संसार ही न रहे ; इसलिये जिनसे पूर्ण वैराग्य न लिया जाय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 114 स्कैन

( ६५ )

pleasures of enjoying her and puts him to sorrow by her separation.

—*—

विश्रम्य विश्रम्य वन्दुभाणां छायासु तन्वी-विचचार काचित् ।

स्तनोत्तरीयेण करोद्द्युतेन निवारयन्ती

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 115 स्कैन

( ६६ )

वह नाज़नी इतनी नाज़ुक थी, कि उसने अपनी चोटी पर जो फूलों के हार लपेटे, तो मारे बोकके उसकी कमर बल खा गई।

महाराजा भर्तृहरि की विरहिणी नायिका तो चन्द्रमाकी शीतल किरणों को नहीं सह सकती और महाकवि मीरकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

This image shows a blank white page, likely a scan of a document. The

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन

भूङ्गराशतक

वन के वृक्षों की छाया में विश्राम करतो हुई विरहिणी स्त्री,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

( २७ )

हमने प्यारीके कोमल-कोमल तलवे सुहलाये हैं ; मखमल !
तू अपनी कोमलता हमें क्या दिखाती है ? प्यारीके तलवों की
नर्मके सामने तेरी नर्मों कोई चीज़ नहीं ।

हमारे मनचले पाठक, इतनेसे ही सन्तोष करले । कवियोंने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन

( ६८ )

अर्शने दर्शनमात्रकामा दृष्ट्वा परिषंगरसैकलोला ।

आलिंगितायां पुनरायताच्यामाशास्महे विग्रहयोरभेदम् ॥२॥

जब तक हम विशाल-नयनी कामिनीको नहीं देखते, तब तक तो उसे देखने ही की इच्छा रहती है, दर्शन नसीब हो जाने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

( ६६ )

तृष्णाके फेरमें पड़ा हुआ पहले सौ, फिर हजार, फिर लाख, फिर करोड़ और फिर भूमण्डलका राज्य चाहता है। सारी पृथ्वीका राज्य मिल जाने पर त्रिलोकीका आधिपत्य चाहता है। जब उसे त्रिभुवनका राज्य भी मिल जाता है, तब वह

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 121 स्कैन

( १०० )

नहीं रहते। कहा है:—Beauty is a witch, against whose charms faith melteth into blood. Much Ado, ii. 1.

अर्थात् खूबसूरती वह जादूगरनी है, जिसके जादूसे ईमानका खून हो जाता है। महात्मा गोथेने भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 122 स्कैन

( १०१ )

श्री हलाहल मद भरे, श्वेतश्याम रतनार ।

जियत मरत मुक्ति-मुक्ति परत, जेहि चित्तवत इकबार ॥

उसकी सफेद श्याम और रतनारी आँखोंमें अमृत है, हलाहल विष है और मद है ; तभी तो वह जिसकी तरफ एक बार देख लेती है,—वह जीता है, मरता है और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 123 स्कैन

( १०२ )

खुदाके होते बुतोंको पूँछूँ,
नहीं था सुतलक गुमान ऐसा ।
मगर तुम्हें देखकर तो क्ल्हाह,
आगया मुझको ध्यान ऐसा ॥—श्रवकर ।

संभावना नहीं थी कि, मैं ईश्वरके होते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 124 स्कैन

( १०३ )

वैराग्य पञ्च ।

विषयोंका यही हाल है । ज्यों-ज्यों हमारी इच्छायें पूरी होती हैं, त्यों-त्यों वे और बढ़ती हैं ; इसलिये विषय-विषये बचनेके लिये, मनुष्यको विषयोंका ध्यान ही न करना चाहिये ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें