सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary

जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा

DevanagariHindipublished415 पृष्ठ

२४
अतस्त्वां संयाचे जननि जननं यातु मम वै
मृडानी रुद्राणी शिव शिव भवानीति जपतः ॥ ८
अर्थ:—हे चन्द्रमुखि जननि ! न मुझे मोक्ष की इच्छा
है न संसारिक वैभव की इच्छा है, न विज्ञान की ही अपेक्षा
है और न सुख की इच्छा, इसलिये यह ही याचना करता हूं
कि मेरा जीवन 'मृडानी' रुद्राणी, शिव २ भवानी' इस प्रकार
जप करता हुआ बीते ।
नाराधितासि विधिना विविधोपचारैः
किं रूक्षचिन्तनपरै र्न कृतं वचोभिः ।
श्यामे त्वमेव यदि किञ्चन मय्यनाथे
धत्से कृपामुचितमम्ब परं तवैव ॥९॥
अर्थ:— हे श्यामे ! अम्बे ! मेरेसे न तो विधिपूर्वक तेरी
विविध सामग्रियों से पूजा ही हुई है ! और मेरी रूखे चिन्तन
में लगी वाणी द्वारा क्या नहीं किया गया है ? तो भी यदि
तूही मुझ अनाथ पर जो कुछ कृपा रखती है, हे मां वह तेरे
लिये उचित है । (जो मुझ जैसे कुपात्र पर कृपा तो है ही )
आपत्सु मग्नः स्मरणं त्वदीयं
करोमि दुर्गे करुणार्णवेशि ।
नैतच्छठत्वं मम भावयेथा :
क्षुधातृषार्ता जननीं स्मरन्ति ॥१०॥

२७
अर्थः—हे दुर्गे, हे दया के सागर की ईश्वरि ! आपत्तियों
में डूबा हुआ मैं तेरा स्मरण करता हूं मेरी इसमें शठता है ऐसा
मत समझना, क्योंकि क्षुधा और तृषा से दुःखी बालक ही माँ
को याद करता है ।
जगदम्ब विचित्रमत्रकिं, परिपूर्णा करुणास्ति चेन्मयि ।
अपराध परम्परावृतं, न हिमाता समुपेक्षते सुतम् ॥११॥
अर्थः—हे जगदम्ब ! इसमें यहां आश्चर्य ही क्या है
कि मेरे ऊपर तेरी पूर्ण दया है; अपराधों पर अपराध करते
रहने पर भी, माता पुत्र की उपेक्षा नहीं करती ।
मत्समः पातकी नास्ति पापघ्नी त्वत्समा न हि ।
एवं ज्ञात्वा महादेवि यथायोग्यं तथा कुरु ॥१२॥
अर्थः—मेरे समान कोई पापी नहीं, और तेरे समान
पापों का नाश करने वाली दूसरी नहीं, ऐसा जानकर हे महा
देवि, जैसा योग्य समझो वैसा करो ।
इति श्री शङ्कराचार्य विरचितं देव्यपराधक्षमा प्रार्थना स्तोत्रम्
संपूर्णम् ॥

The provided image is completely blank (solid white) with no visible text, mantras, or illustrations to transcribe. Please upload a clear or valid image of the page.

शुद्धि पत्र
पृष्ठ पंक्ति अशुद्धि शुद्धि
६ १६ साधनौपाय साधनोपाय
०. १९ युद्ध शुद्ध
१६ १२ के में
” २० शान्ता शान्तो
१८ ४ संक्या संख्या
२३ ११ बहिद्रष्टि बहिर्दृष्टि
३० ८ उच्छ्श्वास उच्छ्वास
३० ११ दु. स. दु. श.
३९ १०, १३ हो जायगी लग जायगी
३९ अन्तिम ऐ स्वरात्मक ऐ उसका स्वरात्मक
४० १७ शांतातीता शांत्यातीता
४४ १७ सृस्ट्रत्व सृष्टृत्व
५९ ११ गायत्री का भी गायत्री का ही
६१ ३ शक्ति अनन्तता शक्ति की अनन्तता
” ४ शैरि शौरि
६६ ९ संमार संसार
७२ १८ शाक्षात् साक्षात्

[ २ ]
७४ १४ निम्नोद्धत निम्नोद्धृत
७५ २ वराभित्यभिनया वराभीत्यभिनया
८३ ६ शक्त शक्ति
,, १३ नाया माया
८९ ६, ७ तमोगु रजोगु तमोगुण रजोगुण
,, अन्तिम रजित रंजित
१०० ७, ८ रुद्रग्रंथि के स्थान पर ब्रह्मग्रंथि और ब्रह्मग्रंथि
के स्थान पर रुद्रग्रंथि पढ़ें
१०६ ६ जसे जैसे
११९ ७ शा. नि. शा. ति.
१३२ १५ हरमहिशि हरमहिषि
१३३ ५ हराधींगिनी हरार्धांगिनी
१३४ १३ सूर्या: सूर्य:

The provided image is completely blank (solid white) and does not contain any visible text, mantras, or diagrams to transcribe.

Please provide a valid or clearer image of the page you would like transcribed.