सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary

जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा

DevanagariHindipublished415 पृष्ठ

पृष्ठ 319, कुल 415 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 319

सौंदर्य लहरी २६२
जिह्वा का ध्यानः—
( ६४ )
अविश्रान्तं पत्युर्गुणगणकथाऽऽम्रेडनजपा
जपापुष्पच्छाया तव जननि जिह्वा जयति सा ।
यदग्रासीनायाः स्फटिकदृषदच्छच्छविमयी
सरस्वत्या मूर्तिः परिणमति माणिक्यवपुषा ॥
कठिन शब्दः—आम्रेडन=बारंबार, दृषद=पत्थर, अच्छत=स्वच्छ ।
अर्थः— हे जननि ! बिना थके पति के गुणानुवाद का
वारंवार जप करने वाली, तेरी जवाकुसुम की द्युति सदृश लाल
जिह्वा की जय है । जिसके अग्र भाग पर आसीन स्फटिक
पत्थर की जैसी शुद्ध कांतिमयी सरस्वती की मूर्ति के शरीर का
वर्ण माणिक्य सदृश परिणत हो गया हैं ।
स्फटिक का धर्म है कि उसपर निकटस्थ पदार्थ का रंग झलकने
लगता है अर्थात वह स्वयं उसके रंग में रंग जाता है । सरस्वती का
निवास जिह्वा के अग्र भाग पर होता है, और उसका वर्ण स्फटिक
वत् स्वच्छ होता है, परन्तु जिह्वा के रंग से लाल दिखने लगता है ।