सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary

जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा

DevanagariHindipublished415 पृष्ठ

पृष्ठ 183, कुल 415 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 183

सौंदर्य लहरी १३७
[ २१ ]
तडिल्लेखातन्वीं तपनशशिवैश्वानरमयीं
निषण्णां षण्णामप्युपरि कमलानां तव कलाम् ।
महापद्माटव्यां मृदितमलमायेन मनसा
महान्तः पश्यन्तो दधति परमाह्लादलहरीम्१
१ पाठान्तर= परमानन्दलहरीम्
कठिन शब्दः— अटवी=वन, महापद्माटव्यां=सहस्रार में ।
अर्थः— महापुरुष तेरी, विद्युत् रेखा जैसी पतली, सूर्य
चन्द्र और अग्नि की त्रिमयी कला को, छः कमलों के भी ऊपर
कमलों के महावन में, मलमाया से विशुद्ध मन द्वारा देख २
कर परम आनन्द की लहर को धारण किया करते हैं ।
सं० टि० इस श्लोक में अभ्यन्तर आज्ञा चक्र के ऊपर मूर्धागत
ज्योति दर्शन का स्वरूप दिखाया गया है । इससे पूर्व जो ध्यान बताये
गये हैं, वे सब नीचे के स्तरों के ध्यान हैं। कला से चित्स्वरूपा शक्ति
का अभिप्राय है । महा पद्माटवी से सहस्रार का अभिप्राय है ।
षट् चक्र का वेध कर के कुण्डलिनी शक्ति जब सहस्रार में
उठती है, तब उसकी कला बिजली के सदृश चमकती हुई रेखा के
सदृश दृष्टिगोचर हुआ करती है । वह सोम सूर्य और अग्नि तीनों
के तेज से युक्त होती है । उसके दर्शन वे ही महापुरुष योगी कर
सकते हैं जिनके मन मल माया से विशुद्ध हो चुके हैं, जिसका