सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सम्पूर्ण चिकित्सा

सम्पूर्ण चिकित्सा

Sampoorna Chikitsa

राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा

स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)

DevanagariHindipublished115 पृष्ठ

पृष्ठ 51, कुल 115 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 51
  • • तुलसी के पत्तों का रस दिन में 3-4 बार आँखों में डालें।
    • • सफेद प्याज का रस आँखों में डालने से काफी लाभ होता है।
    • • देशी गाय का मूत्र आँखों में डालने से काफी लाभ होता है।
    • • आँखों में शुद्ध शहद लगाने से भी काफी आराम मिलता है।

❖ मोतियाबिंद

इस बीमारी में आँखों की पुतली पर सफेदी आती है और रोगी की दृष्टि धुंधली पड़ जाती है। कोई भी चीज स्पष्ट नहीं दिखाई देती। यह रोग प्रायः वृद्धा अवस्था में होता है।

  • • सुबह शाम 1 गिलास गाजर का रस पीने से मोतियाबिंद में लाभ होता है।
  • • रात में पानी में भिगोई हुई लहसुन की कालियों को प्रातः काल उठकर खायें और पानी पीयें। मोतियाबिंद में लाभ होगा।
  • • शुद्ध शहद आँखों में लगाने से भई मोतियाबिंद में लाभ होता है।
  • • सूखा धनियाँ और सौंफ और देशी शक्कर बराबर मात्रा में मिलाकर पाउडर बनायें सुबह शाम जल से सेवन करें।

❖ कान के रोग

कान में कई प्रकार के रोग हो सकते हैं। कान का बहना, फोड़े-फुन्सी, कर्ण शूल, बहरापन आदि हैं।

  • • सरसों का तेल कान में डालने से फोड़े – फुन्सी ठीक होते हैं।
  • • दर्द होने पर प्याज का रस गर्म करके कान में डालने पर आराम मिलेगा।
  • • तुलसी के पत्तों के रस में थोड़ा सा कपूर मिलाकर गर्म करें और कान में डालें।
  • • कान में गौमूत्र डालने से फोड़े फुन्सी ठीक होते हैं।

[50]