सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

पृष्ठ 62, कुल 226 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 62

अध्याय - 3
मोहयुक्त जीव के अनादिकालीन परिणाम -
उवओगस्स अणाई परिणामा तिण्णि मोहजुत्तस्स।
मिच्छत्तं अण्णाणं अविरदिभावो य णादव्वो॥ (3-21-89)
मोह से युक्त उपयोग के तीन अनादिकालीन परिणाम हैं। वे (तीन परिणाम)
मिथ्यात्व, अज्ञान और अविरतिभाव जानने चाहिये।
The consciousness, conditioned by delusion, undergoes three
different kinds of modifications perpetually. These three
modifications must be known as erroneous faith, nescience, and
non-abstinence.
───
उपयोग विकारी भाव का कर्ता है -
एदेसु य उवओगो तिविहो सुद्धो णिरंजणो भावो।
जं सो करेदि भावं उवओगो तस्स सो कत्ता॥ (3-22-90)
(मिथ्यात्व, अज्ञान और अविरति) इन तीनों का निमित्त मिलने पर भी आत्मा का
उपयोग (यद्यपि निश्चय नय से) शुद्ध, निरंजन और एकभाव है, फिर भी तीन प्रकार
के परिणाम वाला वह उपयोग जिस (विकारी) भाव को करता है, वह उसी भाव का
कर्ता होता है।
Although the consciousness of the soul is inherently pure,
flawless, and of unified disposition, when conditioned by the
above mentioned three impurities (erroneous faith, nescience,
and non-abstinence), it becomes the causal agent of
corresponding psychic imperfections.
45