सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

पृष्ठ 43, कुल 226 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 43

अध्याय - 2
It is only from the empirical point of view (vyavahāra naya) that
the Omniscient Lord has declared all these affective states to be
of the nature of the Self.
व्यवहार और निश्चय से जीव का कथन-
राया खु णिग्गदो त्ति य एसो बलसमुदयस्स आदेसो।
ववहारेण दु वुच्चदि तत्थैक्को णिग्गदो राया॥ (2-9-47)
एमेव य ववहारो अज्झवसाणादि अण्णभावाणं।
जीवो त्ति कदो सुत्ते तत्थैक्को णिच्छिदो जीवो॥ (2-10-48)
सेना के समूह को (निकलते देखकर) 'राजा ही निकला है' इस प्रकार का जो कथन
है, वह व्यवहार नय से किया जाता है। वास्तव में तो वहाँ एक ही राजा निकला है।
इसी प्रकार जीव से भिन्न अध्यवसानादि भाव जीव हैं, परमागम में यह व्यवहार किया
गया है (व्यवहार नय से कहा गया है), किन्तु निश्चय नय से उन रागादि परिणामों
में जीव तो एक ही है।
On seeing the royal entourage, if one says, “The king has come
out,” this statement is made from the empirical point of view
(vyavahāra naya). In reality, only one person in the whole
entourage is the king. In the same way, scriptures declare, from
the empirical point of view (vyavahāra naya), that these
affective states pertain to the Self, although they truly are
different from the Self. From the transcendental point of view
(niścaya naya), the Self is one, different from these passions
(attachment etc.).
26