समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)
Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary
आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा
DevanagariHindipublished226 पृष्ठ
पृष्ठ 39, कुल 226 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 39
अध्याय - 1
उपसंहार -
अहमेक्को खलु सुद्धो दंसणणाणमइओ सयारूवी।
ण वि अत्थि मज्झ किंचि वि अण्णं परमाणुमेत्तं पि॥
(1-38-38)
(ज्ञानी आत्मा यह जानता है कि) मैं एक हूँ, निश्चय ही शुद्ध हूँ, दर्शन ज्ञानमय हूँ,
(रूप, रस, गंध, स्पर्श के अभाव के कारण) सदा अरूपी हूँ, कोई भी अन्य परद्रव्य
परमाणुमात्र भी मेरा नहीं है।
The enlightened Self knows that he is unique, absolutely pure, of
the nature of knowledge- and faith-consciousness, eternally
non-material (due to the absence of attributes of matter like
colour, taste, smell, and touch), and as such not even an atom of
alien objects, whatsoever, belongs to him.
इदि पढमो जीवाधियारो समत्तो
22