समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)
Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary
आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा
पृष्ठ 36, कुल 226 में से
संदर्भ में पढ़ेंअध्याय - 1
मोहविजेता साधु -
जो मोहं तु जिणित्ता णाणसहावाधियं मुणदि आदं।
तं जिदमोहं साहुं परमट्ठवियाणया विंति॥ (1-32-32)
जो (साधु) मोह को जीतकर ज्ञान स्वभाव से अधिक (शुद्धज्ञानचेतना गुण से
परिपूर्ण) आत्मा को जानता है (अनुभव करता है), उस साधु को परमार्थ के जानने
वाले पूर्वाचार्य मोहविजेता कहते है।
The ascetic who, subjugating his delusion, realizes his Real Self
which is of the nature of pure knowledge-consciousness, is verily
called a ‘conqueror of delusion’ by the saints who know the
ultimate truth.
क्षीणमोह साधु -
जिदमोहस्स दु जइया खीणो मोहो हवेज्ज साहुस्स।
तइया हु खीणमोहो भण्णदि सो णिच्छयविदूहिं॥
(1-33-33)
जब जिसने मोह जीत लिया है ऐसे साधु का मोह क्षीण हो जाता है, तब निश्चय के
जानने वाले उस साधु को निश्चय ही क्षीणमोह कहते हैं।
When the deluding karma of the ascetic who has already
conquered delusion is eradicated, he attains full knowledge of
the ultimate truth, and is to be known as a ‘destroyer of delusion
(kṣīṇmoha)’.
19