समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)
Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary
आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा
पृष्ठ 24, कुल 226 में से
संदर्भ में पढ़ेंअध्याय - 1
व्यवहार और निश्चयनय -
ववहारेणुवदिस्सदि णाणिस्स चरित्तदंसणं णाणं।
ण वि णाणं ण चरित्तं ण दंसणं जाणगो सुद्धो॥ (1-7-7)
ज्ञानी के चारित्र, दर्शन, ज्ञान ये तीन भाव व्यवहार नय से कहे गये हैं। निश्चय नय से
न ही ज्ञान है, न चारित्र है, न दर्शन है। वह तो शुद्ध ज्ञायक भाव है।
Conduct, faith, and knowledge have been said to be the
attributes of the knower, the Self, from the empirical point of
view (vyavahāra naya). From the transcendental point of view
(niṣchaya naya), there is no knowledge, conduct or faith – just
pure consciousness.
व्यवहार की आवश्यकता -
जह ण वि सक्कमणज्जो अणज्जभासं विणा दु गाहेदुं।
तह ववहारेण विणा परमत्थुवदेसणमसक्कं॥ (1-8-8)
जैसे अनार्य को अनार्य भाषा के बिना अर्थग्रहण कराना (आशय समझाना) शक्य
नहीं है, उसी प्रकार व्यवहार नय के बिना परमार्थ का उपदेश करना अशक्य है।
Just as it is not possible to explain something to a non-Aryan
except in his own non-Aryan language, in the same way, it is not
possible to preach spiritualism without the help of empirical
point of view (vyavahāra naya).
7