सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

पृष्ठ 205, कुल 226 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 205

अध्याय - 10
कर्म ज्ञान नहीं है, क्योंकि कर्म कुछ नहीं जानता है; इसलिए ज्ञान अन्य है, कर्म अन्य
है, ऐसा जिनेन्द्रदेव कहते हैं।
Karma is not knowledge because karma does not comprehend
anything. Therefore, knowledge is one thing and karma
another; this has been proclaimed by the Omniscient Lord.
धर्मद्रव्य ज्ञान से भिन्न है -
धम्मो णाणं ण हवदि जम्हा धम्मो ण याणदे किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं अण्णं धम्मं जिणा विंति॥
(10-91-398)
धर्मद्रव्य ज्ञान नहीं है, क्योंकि धर्मद्रव्य कुछ नहीं जानता है; इसलिए ज्ञान अन्य है,
धर्मद्रव्य अन्य है, ऐसा जिनेन्द्रदेव कहते हैं।
Medium of motion (dharma – the non-soul substance) is not
knowledge because medium of motion does not comprehend
anything. Therefore, knowledge is one thing and medium of
motion another; this has been proclaimed by the Omniscient
Lord.
अधर्मद्रव्य ज्ञान से भिन्न है -
णाणमधम्मो ण हवदि जम्हाधम्मो ण याणदे किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं अण्णमधम्मं जिणा विंति॥
(10-92-399)
........................
188