सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

पृष्ठ 151, कुल 226 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 151

अध्याय - 8
ज्ञानी रागादि का कर्ता नहीं है -
ण वि रागदोसमोहं कुव्वदि णाणी कसायभावं वा।
सयमप्पणो ण सो तेण कारगो तेसि भावाणं॥ (8-44-280)
ज्ञानी राग, द्वेष, मोह को अथवा कषाय भाव को स्वयं निजरूप नहीं करता है,
इसलिए वह उन भावों का कर्ता नहीं है।
The knowledgeable Self does not, on his own accord, produce in
himself dispositions like attachment, aversion, delusion or
passions. Therefore, he is not the causal agent for these
dispositions.
अज्ञानी रागादि का कर्ता है -
रागम्हि य दोसम्हि य कसायकम्मेसु चेव जे भावा।
तेहिं दु परिणमंतो रागादी बंधदि पुणो वि॥ (8-45-281)
राग के होने पर, द्वेष के होने पर और कषाय कर्मों के होने पर जो भाव होते हैं, उन
रूप परिणमन करता हुआ (अज्ञानी) रागादि को बार-बार बाँधता है।
Due to dispositions of attachment, aversion, and passions, the
psychic manifestations of the ignorant cause bondages of such
karmas, time and again.
134