सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

पृष्ठ 138, कुल 226 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 138

अध्याय - 8
जीव आयुकर्म के उदय से जीता है, ऐसा सर्वज्ञदेव कहते हैं। परजीव तुझे आयुकर्म
देते नहीं, तब उन परजीवों ने तुझे जीवित किस प्रकार किया।
The life-span of a living being is determined by his life-
determining karma; this has been declared by the Omniscient
Lord. You cannot give life-determining karma to any beings,
then, how have you given them life?
The life-span of a living being is determined by his life-
determining karma; this has been declared by the Omniscient
Lord. No other beings can give you life-determining karma,
then, how have they given you life?
अज्ञानी और ज्ञानी का अन्तर -
जो अप्पणा दु मण्णदि दुक्खिदसुहिदे करेमि सत्ते त्ति।
सो मूढो अण्णाणी णाणी एत्तो दु विवरीदो॥ (8-17-253)
जो ऐसा मानता है कि मैं अपने द्वारा (अपने सम्बन्ध से ही) परजीवों को दुखी और
सुखी करता हूँ, वह मोही और अज्ञानी है। जो इससे विपरीत मानता है, वह ज्ञानी है।
The man who believes that he is the cause of misery or happiness
of other beings, is under delusion and is ignorant. The man who
thinks otherwise is the knower.
121