समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)
Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary
आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा
पृष्ठ 133, कुल 226 में से
संदर्भ में पढ़ेंअध्याय - 8
करणों के द्वारा उपघात करते हुए उसके धूलि का बन्ध किस कारण से होता है; यह
निश्चय से विचार करो।
उस मनुष्य के शरीर पर वह जो तेल की चिकनाहट है, उसके कारण उस मनुष्य के
धूलि-बन्ध होता है, काय की शेष चेष्टाओं से नहीं होता - यह निश्चय से जानना
चाहिये।
इसी प्रकार नाना प्रकार की चेष्टाओं में प्रवर्तमान मिथ्यादृष्टि उपयोग में रागादि भावों
को करता हुआ कर्म-रज से लिप्त होता है।
A man, living in a place full of dust and with oil applied on his
body, exercises with weapons like sword, dagger etc., pierces and
slits clusters of trees such as palm, tamāl, plantain, and bamboo,
and breaks up animate and inanimate objects; think about the
real reason why he attracts dust particles onto his body while
performing such destructive activities.
The stickiness of oil applied on his body is the reason for him
attracting dust particles; know for sure that this attraction is
not due to his bodily actions.
In the same way, a wrong believer, while engaged in various
activities, attracts karmic dust due to dispositions like
attachment.
रागादि के अभाव में कर्म-बन्ध का अभाव -
जह पुण सो चेव णरो णेहे सव्वम्हि अवणिदे संते।
रेणुबहुलम्मि ठाणे करेदि सत्थेहि वाया मं।। (8-6-242)
••••••••••••••••••••
116