सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

पृष्ठ 130, कुल 226 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 130

अध्याय - 7
The soul which, when going astray, re-establishes firmly on the
path to liberation, must be understood to be an unwavering
right believer.
वात्सल्य अंग की परिभाषा -
जो कुणदि वच्छलत्तं तिण्हं साहूण मॉक्खमग्गम्मि।
सो वच्छलभावजुदो सम्मादिट्ठी मुणेदव्वो॥ (7-43-235)
जो आत्मा मोक्षमार्ग में तीन - सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र - इन तीन
साधनों अथवा मोक्षमार्ग के साधक तीन साधुओं - आचार्य, उपाध्याय और साधुओं

  • के प्रति वात्सल्य करता है, उसे वात्सल्यभाव से युक्त सम्यग्दृष्टि मननपूर्वक
    जानना चाहिये।
    The soul which shows tenderness and affection toward the three
    cornerstones of the path to liberation - right faith, right
    knowledge, and right conduct - and the three explorers of the
    path to liberation - chief preceptor, preceptor, and ascetic - must
    be understood to be a right believer endowed with tenderness.
    आत्मज्ञानविहारी जिनज्ञान प्रभावी है -
    विज्जारहमारूढो मणोरहपहेसु भमदि जो चेदा।
    सो जिणणाणपहावी सम्मादिट्ठी मुणेदव्वो॥ (7-44-236)
    113