समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)
Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary
आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा
पृष्ठ 126, कुल 226 में से
संदर्भ में पढ़ेंअध्याय - 7
पुन: जैसे वही पुरुष आजीविका के लिए राजा की सेवा नहीं करता, तो वह राजा उसे
सुख देने वाले नाना प्रकार के भोग नहीं देता है। इसी प्रकार सम्यग्दृष्टि विषयों के
लिए कर्मरज का सेवन नहीं करता तो वह कर्म उसे सुख देने वाले नाना प्रकार के
भोग नहीं देता।
Just as a worldly man, for the sake of his livelihood, serves a
king, and the king, in return, provides him with various kinds of
pleasure-giving objects, in the same way, when the Self, like a
worldly man, serves the karmic matter, then karmas also, in
return, provide him with various kinds of pleasure-giving
objects.
Further, if the worldly man does not serve the king, then the
king does not provide him with various kinds of pleasure-giving
objects. In the same way, when the right believer does not serve
the karmic matter for the sake of sensual pleasures, the karmas
also do not provide him with various kinds of pleasure-giving
objects.
सम्यग्दृष्टि सप्तभय मुक्त होता है -
सम्मादिट्ठी जीवा णिस्संका होंति णिब्भया तेण।
सत्तभयविप्पमुक्का जम्हा तम्हा दु णिस्संका॥ (7-36-228)
सम्यग्दृष्टि जीव निःशंक होते हैं, इसलिये वे निर्भय होते हैं; क्योंकि वे सप्तभय से
रहित होते हैं, इसलिए वे निश्चय ही निःशंक होते हैं।
Souls with right belief are free from doubts and, therefore, they
109