सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

पृष्ठ 121, कुल 226 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 121

अध्याय - 7
ज्ञानी के परभावों का परिग्रह नहीं है -
एमादिए दु विविहे सव्वे भावे य णेच्छदे णाणी।
जाणगभावो णियदो णीरालंबो दु सव्वत्थ॥ (7-22-214)
इत्यादिक नाना प्रकार के समस्त भावों को ज्ञानी नहीं चाहता। सर्वत्र निरालम्ब वह
प्रतिनियत (टंकोत्कीर्ण) ज्ञायक भाव ही है।
The knower has no psychic dispositions that desire these and
other external objects. Independent all over, he is solely of the
nature of the knower.
ज्ञानी को त्रिकाल के भोगों की आकांक्षा नहीं है -
उप्पण्णोदयभोगो वियोगबुद्धिए तस्स सो णिच्चं।
कंखामणागदस्स य उदयस्स ण कुव्वदे णाणी॥ (7-23-215)
वह वर्तमान काल के कर्मोदय का भोग ज्ञानी के सदा ही वियोग बुद्धि से होता है और
ज्ञानी आगामी काल के उदय की आकांक्षा नहीं करता।
(ज्ञानी तो मोक्ष की भी इच्छा नहीं करता, तब वह अन्य पदार्थों की इच्छा क्यों
करेगा?)
The knower always enjoys the consequences of the rise of
existing karmas with detached temperament, and does not long
for the enjoyment of karmas that would rise in future. (The
knower does not long even for liberation, therefore, the question
of his having desire for alien substances does not arise.)
104