सामवेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)
Samaveda Samhita with Hindi Translation
डा. रेखा व्यास द्वारा
स्रोत: संस्कृत साहित्य प्रकाशन · संस्कृत साहित्य प्रकाशन (उद्गम)
पृष्ठ 68, कुल 310 में से
संदर्भ में पढ़ेंसत्यमित्था वृषेदसि वृषजूतिनो ऽ विता.
वृषा ह्युग्र शृण्विषे परावति वृषो अर्वावति श्रुतः.. (१)
हे इंद्र! निश्चय ही आप वीर व मनोकामना पूरी करने वाले हैं. सोम यज्ञ करने वाले
यजमानों ने अपनी रक्षा के लिए आप को बुलाया है. आप हमारी रक्षा कीजिए. आप की
प्रसिद्धि पास भी है और बहुत दूरदूर तक भी फैली हुई है. (१)
यच्छक्रासि परावति यदर्वावति वृत्रहन्.
अतस्त्वा गीर्भिर्द्युगदिन्द्र केशिभिः सुतावाँ आ विवासति.. (२)
हे इंद्र! आप वृत्रासुर नाशक हैं. आप हमारे पास हों चाहे दूर, पर हम सोम यज्ञ करने
वाले यजमान आप को आमंत्रित करते हैं. हम गरदन पर सुंदर बाल वाले घोड़ों के समान
अपनी श्रेष्ठ स्तुतियों से आप को बुलाते हैं. (२)
अभि वो वीरमन्धसो मदेषु गाय गिरा महा विचेतसम्.
इन्द्रं नाम श्रुत्य शाकिनं वचो यथा.. (३)
हे यजमानो! आप अपने हित के लिए इंद्र की स्तुति करो. वे राक्षसों को जीतने वाले हैं.
वे सोमरस से खुश होने वाले हैं. वे यशस्वी, वीर व बुद्धिमान हैं. आप ऐसे इंद्र की जैसे भी हो
विशेष स्तुति करो. (३)
इन्द्र त्रिधातु शरणं त्रिवरूथ स्वस्तये.
छर्दिर्र्यच्छ मघवद्भ्यश्च मह्यं च यावया दिद्युमेभ्यः.. (४)
हे इंद्र! आप धनवान यजमानों को और मुझे तीनों ऋतुओं में सुखदायी कल्याणकारी
तीन मंजिला घर दीजिए. इन्हें पाने के लिए हमें शस्त्रों का प्रयोग न करना पड़े. (४)
श्रायन्त इव सूर्यं विश्वेदिन्द्रस्य भक्षतः.
वसूनि जातो जनिमान्योजसा प्रति भागं न दीधिमः.. (५)
हे यजमानो! जैसे सारी किरणें सूर्य के सहारे रहती हैं, वैसे ही सारा संसार इंद्र के सहारे
है. हम भी उन्हीं के सहारे हैं. जैसे पिता के धन में संतान की भागीदारी होती है, वैसे ही इंद्र
के धन में हमारी भागीदारी हो. इंद्र उत्पन्न हुए और उत्पन्न होने वालों को बल से भाग प्रदान
करते हैं. (५)
न सीमदेव आप तदिषं दीर्घायो मर्त्यः.
एतग्वा चिद्य एतशो युयोजत इन्द्रो हरी युयोजते.. (६)
हे इंद्र! आप चिरायु हैं. आप के प्रति श्रद्धा के बिना मनुष्य उस श्रेष्ठ अन्न को नहीं पा
सकता है. जो इंद्र को पाने के लिए अपनी स्तुतियों के घोड़े नहीं जोड़ता है, इंद्र भी उस के
यज्ञ में जाने के लिए हरि तथा अन्य घोड़ों को नहीं जोड़ते हैं. (६)
ebook converter DEMO Watermarks*