श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
स्वामी रामसुखदास द्वारा
स्रोत: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'साधक-संजीवनी' स्वामी रामसुखदास जी की श्रीमद्भगवद्गीता पर विस्तृत हिन्दी टीका है। स्वामी रामसुखदास (१९०४–२००५) गीताप्रेस से जुड़े बीसवीं शताब्दी के प्रसिद्ध विरक्त सन्त और प्रवचनकार थे, जिन्होंने जीवन भर गीता के व्यावहारिक अर्थ पर बोलना और लिखना जारी रखा। इस टीका का नाम ही इसका उद्देश्य बताता है: यह विद्वानों की शास्त्रीय बहस के लिए नहीं, बल्कि साधकों के जीवन में गीता उतारने के लिए लिखी गई है।
अठारह अध्यायों के हर श्लोक के साथ मूल संस्कृत, अन्वय, हिन्दी अर्थ और विस्तृत व्याख्या दी गई है। स्वामीजी बार-बार शरणागति, कर्मयोग, अहंता-ममता के त्याग और भगवान् के साथ अपने नित्य सम्बन्ध की पहचान पर ज़ोर देते हैं, और साधक के मन में उठने वाली शंकाओं को प्रश्नोत्तर के रूप में सुलझाते हैं। बाद के संस्करणों में जोड़ा गया 'परिशिष्ट' कई श्लोकों पर उनके नये विचार प्रस्तुत करता है।
यह गीताप्रेस, गोरखपुर का संस्करण है, जिसकी आरम्भिक 'नम्र निवेदन' गीता को विश्व-साहित्य में अद्वितीय बताती है। इस प्रति के मुद्रण-विवरण में संवत् २०७५ का पंचानबेवाँ पुनर्मुद्रण और कुल ९,२०,५०० प्रतियों का उल्लेख है, जिससे इस टीका की लोकप्रियता का अनुमान होता है। लगभग १३०० पृष्ठों का यह ग्रन्थ गीता के गम्भीर पाठकों के लिए एक सम्पूर्ण सहायक है।
५८४
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
माननेसे ही होती थी और संसारकी सत्ता साधकके रागके कारण ही दीखती थी। तत्त्वतः सब कुछ परमात्मा ही हैं।
(२)
सत् और असत् सब परमात्मा ही हैं—‘सदसच्चाहम्’ (१।१९), परमात्मा न सत् कहे जा सकते हैं और न असत् कहे जा सकते हैं—‘न सत्तनासदुच्यते’ (१३।१२); परमात्मा सत् भी हैं; असत् भी हैं और सत्-असत् दोनोंसे परे भी हैं—‘सदसत्तत्परं यत्’ (११।३७)। इस प्रकार गीतामें भिन्न-भिन्न वचन आते हैं। अब उनकी संगतिके विषयमें विचार किया जाता है।
परमात्मतत्त्व अत्यन्त अलौकिक और विलक्षण है। उस तत्त्वका वर्णन कोई भी नहीं कर सकता। उस तत्त्वको इन्द्रियाँ, मन और बुद्धि नहीं पकड़ सकते अर्थात् वह तत्त्व इन्द्रियाँ, मन और बुद्धिकी परिधिमें नहीं आता। हाँ, इन्द्रियाँ, मन और बुद्धि उसमें विलीन हो सकते हैं। साधक उस तत्त्वमें स्वयं लीन हो सकता है, उसको
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक ५ ]
- साधक-संजीवनी *
५८५
हि प्रतिष्ठाहम्' (गीता १४।२७)। तात्पर्य है कि जिसको गीताने 'समग्र' कहा है, वह सबका रचयिता और नियन्ता अन्तर््यामी में ही हूँ। इसी अन्तर््यामीको चौदहवें अध्यायके तीसरे-चौथे श्लोकोंमें 'मम योनिर्महद्ब्रह्म तस्मिन्नाथं दधाम्यहम्' और 'अहं बीजप्रदः पिता' पदोंमें 'अहम्' शब्दसे कहा गया है। गीतामें ब्रह्मके लिये कहा है—'न सत्तन्नासदुच्यते' (१३।१२) और समग्र भगवान्के लिये कहा है—'सदसच्चाहम्' (९।१९), 'सदसत्तत्परं यत्' (११।३७)।
सम्बन्ध—दूसरे श्लोकमें अर्जुनका सातवाँ प्रश्न था कि अन्तकालमें आप कैसे जाननेमें आते हैं? इसका उत्तर भगवान् आगेके श्लोकमें देते हैं।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५८६
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
तीनों गुण (सत्त्व, रज, तम) अलग-अलग हैं। अतः गुणोंके अनुसार उनकी गतियाँ भी अलग-अलग होती हैं। भगवान्का स्मरण करके शरीर छोड़नेवालोंका तो भगवान्के साथ सम्बन्ध रहता है और गुणोंके अनुसार शरीर छोड़नेवालोंका गुणोंके साथ सम्बन्ध रहता है। इसलिये अन्तमें भगवान्का स्मरण करनेवाले भगवान्के सम्मुख हो जाते हैं अर्थात् भगवान्को प्राप्त हो जाते हैं और गुणोंसे सम्बन्ध रखनेवाले गुणोंके सम्मुख हो जाते हैं अर्थात् गुणोंके कार्य जन्म-मरणको प्राप्त हो जाते हैं।
भगवान्ने एक यह विशेष छूट दी हुई है कि मरणासन्न व्यक्तिके कैसे ही आचरण रहे हों, कैसे ही भाव रहे हों, किसी भी तरहका जीवन बीता हो, पर अन्तकालमें वह भगवान्को याद कर ले तो उसका कल्याण हो जायगा। कारण कि भगवान्ने जीवका कल्याण करनेके लिये ही उसको मनुष्यशरीर दिया है और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक ५ ]
- साधक-संजीवनी *
५८७
भगवान्से विमुख रहा, उसको अन्तकालमें भगवान्का स्मरण कैसे होगा और उसका कल्याण कैसे होगा? इसका समाधान है कि अन्तसमयमें उसपर भगवान्की कोई विशेष कृपा हो जाय अथवा उसको किसी सन्तके दर्शन हो जायें तो भगवान्का स्मरण होकर उसका कल्याण हो जाता है। उसके कल्याणके लिये कोई साधक उसको भगवान्का नाम, लीला, चरित्र सुनाये, पद गाये तो भगवान्का स्मरण होनेसे उसका कल्याण हो जाता है। अगर मरणासन्न व्यक्तिको गीतामें रुचि हो तो उसको गीताका आठवाँ अध्याय सुनाना चाहिये; क्योंकि इस अध्यायमें जीवकी सदगंतिका विशेषतासे वर्णन आया है। इसको सुननेसे उसको भगवान्की स्मृति हो जाती है। कारण कि वास्तवमें परमात्माका ही अंश होनेसे उसका परमात्माके साथ स्वतः सम्बन्ध है ही। अगर अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार, काशी आदि किसी तीर्थस्थलमें उसके प्राण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५८८
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
करनेवाले जितने भी साधक हैं, वे चाहे साकारके उपासक हों अथवा निराकारके उपासक हों; चाहे सगुणके उपासक हों अथवा निर्गुणके उपासक हों; चाहे राम, कृष्ण आदि अवतारोंके उपासक हों; भगवान्के किसी भी नाम, रूप, लीला, धाम आदिकी श्रद्धा-प्रेमपूर्वक उपासना करनेवाले क्यों न हों, उन सबको अपनी-अपनी रुचिके अनुसार अन्तसमयमें भगवान्के किसी भी स्वरूप, नाम आदिका स्मरण हो जाय, तो वह भगवान्का ही स्मरण है।
साधकोंके सिवाय जिन मनुष्योंमें ‘भगवान् हैं’ ऐसा सामान्य आस्तिक-भाव है और वे किसी उपासना-विशेषमें नहीं लगे हैं, उनको भी अन्तसमयमें कई कारणोंसे भगवान्का स्मरण हो सकता है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक ६ ]
- साधक-संजीवनी *
५८९
अन्तकालका चिन्तन (स्मरण) वैसा ही स्थायी बना रहता है। अन्तकालके उस चिन्तनके अनुसार ही उसका मानसिक शरीर बनता है और मानसिक शरीरके अनुसार ही वह दूसरा शरीर धारण करता है। कारण कि अन्तकालके चिन्तनको बदलनेके लिये वहाँ कोई मौका नहीं है, शक्ति नहीं है और बदलनेकी स्वतन्त्रता भी नहीं है तथा नया चिन्तन करनेका कोई अधिकार भी नहीं है। अतः वह उसी चिन्तनको लिये हुए उसीमें तल्लीन रहता है। फिर उसका जिस किसीके साथ कर्मोंका किंचित्मात्र भी सम्बन्ध रहता है, वायु, जल, खाद्य-पदार्थ आदिके द्वारा वह वहाँ पुरुष-जातिमें प्रविष्ट होता है। फिर पुरुष-जातिसे स्त्री-जातिमें जाकर समयपर जन्म लेता है। जैसे, कुत्तेका पालन करनेवाला कोई मनुष्य अन्तसमयमें कुत्तेको याद करते हुए शरीर छोड़ता है, तो उसका मानसिक शरीर कुत्तेका बन जाता है,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५९०
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
इसी तरह अन्तकालमें मनुष्यका जैसा चिन्तन होगा, वैसी ही योनि उसको प्राप्त होगी।
फोटो खिंचनेका समय तो पहलेसे ही मालूम रहता है, पर मृत्यु कब आ जाय—इसका हमें कुछ पता नहीं रहता। इसलिये अपने स्वभाव, चिन्तनको निर्मल बनाये रखते हुए हर समय सावधान रहना चाहिये और भगवान्का नित्य-निरन्तर स्मरण करते रहना चाहिये (गीता—आठवें अध्यायका पाँचवाँ और सातवाँ श्लोक)।
(२)
अन्तकालीन गतिके नियममें भगवान्की न्यायकारिता और दयालुता—ये दोनों ही भरी हुई हैं। साधारण दृष्टिसे न्याय और दया—दोनों परस्पर-विरुद्ध मालूम देते हैं। अगर न्याय करेंगे तो दया सिद्ध नहीं होगी और दया करेंगे तो न्याय सिद्ध नहीं होगा। कारण कि न्यायमें ठीक-ठीक निर्णय होता है, छूट नहीं होती और दयामें छूट होती है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक [ ७ ]
- साधक-संजीवनी *
५११
सम्बन्ध—जब अन्तकालके स्मरणके अनुसार ही गति होती है, तो फिर अन्तकालमें भगवान्का स्मरण होनेके लिये मनुष्यको क्या करना चाहिये—इसका उपाय आगेके श्लोकमें बताते हैं।
तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युध्य च।
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्मैवैष्यस्यसंशयम् ॥ ७ ॥
| तस्मात् | = इसलिये (तू) | युध्य, च | = युद्ध भी कर। | असंशयम् | = निःसन्देह |
|---|---|---|---|---|---|
| सर्वेषु | = सब | मयि | = मुझमें | माम् | = मुझे |
| कालेषु | = समयमें | अर्पितमनो- | एव | = ही | |
| माम् | = मेरा | बुद्धिः | = मन और बुद्धि | एष्यसि | = प्राप्त होगा। |
| अनुस्मर | = स्मरण कर (और) | अर्पित करनेवाला (तू) |
व्याख्या—‘तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युध्य च’— यहाँ ‘सर्वेषु कालेषु’
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५२२
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
जितने दर्शनकार हैं, वे उन पदार्थोंको चाहे प्रकृतिके मानें, चाहे परमात्माके मानें, पर दार्शनिक दृष्टिसे वे उनको अपने नहीं मान सकते। अतः साधक उन सब पदार्थोंको ईश्वरके ही मानकर ईश्वरके अर्पण कर दें, तो उनका 'हम भगवान्के ही थे और भगवान्के ही रहेंगे' ऐसा भगवान्के साथ नित्य-सम्बन्ध जाग्रत् हो जायगा।
'मामेवैष्यस्यसंशयम्' —मेरेमें मन-बुद्धि अर्पण करनेवाला होनेसे तू मेरेको ही प्राप्त होगा—इसमें कोई सन्देह नहीं है। कारण कि मैं तुझे नित्य प्राप्त हूँ। अप्राप्तिका अनुभव तो कभी प्राप्त न होनेवाले शरीर और संसारको अपना माननेसे, उनके साथ सम्बन्ध जोड़नेसे ही होता है। नित्यप्राप्त तत्त्वका कभी अभाव नहीं हुआ और न हो सकता है। अगर तू मन, बुद्धि और स्वयंको मेरे अर्पण कर देगा, तो तेरा मेरे साथ जो नित्य-सम्बन्ध है, वह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक ७]
- साधक-संजीवनी *
५९३
नहीं। इसलिये इसमें भगवान्के स्मरणकी भूल नहीं होती।
(ग) कार्यको भगवान्का ही समझना—इसमें काम-धंधा करते हुए भी एक विलक्षण आनन्द रहता है कि 'मेरा अहोभाग्य है कि मैं भगवान्का ही काम करता हूँ, भगवान्की ही सेवा करता हूँ।' अतः इसमें भगवान्की स्मृति विशेषतासे रहती है। जैसे, कोई सज्जन अपनी कन्याके विवाह-कार्यके समय कन्याके लिये तरह-तरहकी वस्तुएँ खरीदता है, तरह-तरहके कार्य करता है, अनेक व्यक्तियोंको निमन्त्रण देता है; परन्तु अनेक प्रकारके कार्य करते हुए भी 'कन्याका विवाह करना है'—यह बात उसको निरन्तर याद रहती है। कन्यामें भगवान्के समान पूज्यभावपूर्वक सम्बन्ध नहीं होता तो भी उसके विवाहके लिये कार्य करते हुए उसकी याद निरन्तर रहती है, फिर भगवान्के लिये कार्य करते हुए भगवान्की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५९४
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
अभ्यासयोगयुक्तेन चेतसा नान्यगामिना ।
परमं पुरुषं दिव्यं याति पार्थानुचित्तयन् ॥ ८ ॥
| पार्थ | = हे पृथानन्दन ! | करनेवाले | अनुचित्तयन् | = चिन्तन करता हुआ |
|---|---|---|---|---|
| अभ्यास- | चेतसा | = चित्तसे | (शरीर छोड़ने- | |
| योगयुक्तेन | = अभ्यासयोगसे युक्त | परमम् | = परम | वाला मनुष्य) |
| नान्यगामिना | = (और) अन्यका | दिव्यम् | = दिव्य | याति |
| चिन्तन न | पुरुषम् | = पुरुषका | हो जाता है। |
व्याख्या —[सातवें अध्यायके उन्तीसवें-तीसवें श्लोकोंमें जो सगुण-निराकार परमात्माका वर्णन हुआ था, उसीको
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक १० ]
- साधक-संजीवनी *
५१५
शास्त्र, गुरु, सन्त आदिके द्वारा) कर्तव्य-कर्म करनेकी आज्ञा देते हैं और मनुष्योंके पुराने पाप-पुण्यरूप कर्मोंके अनुसार अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थिति भेजकर उन मनुष्योंको शुद्ध, निर्मल बनाते हैं। इस प्रकार मनुष्योंके लिये कर्तव्य-अकर्तव्यका विधान करनेवाले और मनुष्योंके पाप-पुण्यरूप पुराने कर्मोंका (फल देकर) नाश करनेवाले होनेसे परमात्मा 'अनुशासिता' हैं।
'अणोरीणीयांसम्' —परमात्मा परमाणुसे भी अत्यन्त सूक्ष्म हैं। तात्पर्य है कि परमात्मा मन-बुद्धिके विषय नहीं हैं;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५९६
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
आवेश्य | = प्रविष्ट करके
(शरीर
छोड़नेपर) | तम् | = उस | पुरुषम् | = पुरुषको
---|---|---|---|---|---
| | परम् | = परम | एव | = ही
| | दिव्यम् | = दिव्य | उपैति | = प्राप्त होता है।
व्याख्या—‘प्रयाणकाले मनसाचलेन ..... स तं परं पुरुषमपैति दिव्यम्’ —यहाँ भक्ति नाम प्रियताका है; क्योंकि उस तत्त्वमें प्रियता (आकर्षण) होनेसे ही मन अचल होता है। वह भक्ति अर्थात् प्रियता स्वयंसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक १२-१३ ]
- साधक-संजीवनी *
५९७
| वेदविदः | = वेदवेत्तालोग | यत् | = जिसको | चरन्ति | = पालन करते हैं, |
|---|---|---|---|---|---|
| यत् | = जिसको | विशन्ति | = प्राप्त करते हैं (और) | तत् | = वह |
| अक्षरम् | = अक्षर | यत् | = (साधक) जिसकी | ||
| (प्राप्तिकी) | पदम् | = पद (में) | |||
| वदन्ति | = कहते हैं, | इच्छन्तः | = इच्छा करते हुए | ते | = तेरे लिये |
| वीतरागाः | = वीतराग | ब्रह्मचर्यम् | = ब्रह्मचर्यका | सङ्गहेण | = संक्षेपसे |
| यतयः | = यति |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५९८
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
| सर्वद्वाराणि | = (इन्द्रियोंके) सम्पूर्ण द्वारोंको | आधाय | = स्थापित करके | उच्चारण (और) |
|---|---|---|---|---|
| संयम्य | = रोककर | योगधारणाम् | = योगधारणामें | माम् |
| मनः | = मनका | आस्थितः | = सम्यक् प्रकारसे स्थित हुआ | अनुस्मरन् |
| हृदि | = हृदयमें | यः | = जो साधक | देहम् |
| निरुध्य | = निरोध करके | ओम् | = 'ॐ' | त्यजन् |
| च | = और | इति | = इस | प्रयाति |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्लोक १४]
- साधक-संजीवनी *
५११
| स्मरति | = स्मरण करता है, | मुझमें लगे हुए | सुलभः | = सुलभ हूँ अर्थात् |
|---|---|---|---|---|
| तस्य | = उस | योगिनः | = योगीके लिये | उसको सुलभतासे |
| नित्ययुक्तस्य | = नित्य-निरन्तर | अहम् | = मैं | प्राप्त हो जाता हूँ। |
व्याख्या —[सातवें अध्यायके तीसवें श्लोकमें जो सगुण-साकार परमात्माका वर्णन हुआ था, उसीको यहाँ चौदहवें, पंद्रहवें और सोलहवें श्लोकमें विस्तारसे कहा गया है।]
'अनन्यचेताः' —जिसका चित्त भगवान्को छोड़कर किसी भी भोगभूमिमें, किसी भी ऐश्वर्यमें किंचिन्मात्र भी नहीं जाता; जिसके अन्तःकरणमें भगवान्के सिवाय अन्य किसीका कोई आश्रय नहीं है, महत्त्व नहीं है, वह पुरुष अनन्य चित्त्वाला है। जैसे, पतिव्रता स्त्रीका पतिका ही व्रत, नियम रहता है। पतिके सिवाय उसके मनमें अन्य किसी भी पुरुषका रागपूर्वक चिन्तन कभी होता ही नहीं। शिष्य गुरुके और सुपुत्र माँ-बापके परायण रहता है, उनका दूसरा कोई इष्ट नहीं होता। इसी तरहसे भक्त भगवान्के ही परायण रहता है।
यहाँ 'अनन्यचेताः' पद सगुण-उपासना करनेवालेका वाचक है। सगुण-उपासनामें विष्णु, राम, कृष्ण, शिव, शक्ति, गणेश, सूर्य आदि जो भगवान्के स्वरूप हैं, उनमेंसे जो जिस स्वरूपकी उपासना करता है, उसी स्वरूपका चिन्तन हो। परन्तु दूसरे स्वरूपोंको अपने इष्टसे अलग न माने और अपने-आपको भी अपने इष्टके सिवाय और किसीका न माने, तो उसका अन्यकी तरफ मन नहीं जाता। तात्पर्य यह हुआ कि 'मैं केवल भगवान्का हूँ और भगवान् ही मेरे हैं; मेरा और कोई नहीं है तथा मैं और किसीका नहीं हूँ' ऐसा भाव होनेसे वह 'अनन्यचेताः' हो जाता है।
'सततं यो मां स्मरति नित्यशः' —'सततम् ' का अर्थ होता है—निरन्तर अर्थात् जबसे नींद खुले, तबसे लेकर गाढ़ नींद आनेतक जो मेरा स्मरण करता है; और 'नित्यशः' का अर्थ होता है—सदा अर्थात् इस बातको जिस दिनसे पकड़ा, उस दिनसे लेकर मृत्युतक जो मेरा स्मरण करता है।
'तस्याहं सुलभः पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिनः' —ऐसे नित्ययुक्त योगीके लिये मैं सुलभ हूँ। यहाँ 'नित्ययुक्त' पद चित्तके द्वारा निरन्तर चिन्तन करनेवालेका वाचक नहीं है, प्रत्युत ब्रह्मा-प्रेमपूर्वक निष्कामभावसे खुद भगवान्में लगनेवालेका वाचक है। जैसे कोई ब्राह्मण अपने ब्राह्मणपनेमें
स्थित रहता है कि 'मैं ब्राह्मण हूँ; क्षत्रिय, वैश्य आदि नहीं हूँ।' वह अपने ब्राह्मणपनेको याद करे या न करे, पर उसके ब्राह्मणपनेमें कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे ही 'मैं भगवान्का हूँ और भगवान् मेरे हैं'—इस नित्य-सम्बन्धमें दृढ़ रहनेवाला ही नित्ययुक्त है। ऐसे नित्ययुक्त योगीको भगवान् सुगमतासे मिल जाते हैं।
भगवान्के सिवाय शरीर, इन्द्रियाँ, प्राण, मन, बुद्धि अपने नहीं हैं, केवल भगवान् ही अपने हैं—ऐसा दृढ़तासे माननेपर भगवान् सुलभ हो जाते हैं। परन्तु शरीर आदिको अपना मानते रहनेसे भगवान् सुलभ नहीं होते।
भगवान्के साथ अपनी भिन्नता तथा संसारके साथ अपनी एकता कभी हुई नहीं, होगी नहीं और हो सकती भी नहीं। इस रीतिसे मनुष्यकी भगवान्के साथ स्वतः—स्वाभाविक अभिन्नता है और संसारके साथ स्वतः—स्वाभाविक भिन्नता है। परन्तु भूलके कारण मनुष्य अपनेको भगवान्से और भगवान्को अपनेसे अलग मान लेता है तथा अपनेको शरीरका तथा शरीरको अपना मान लेता है। इस विपरीत धारणाके कारण ही यह मनुष्य जन्म-मरणके चक्रमें फँसा रहता है। जब यह विपरीत धारणा सर्वथा मिट जाती है, तब भगवान् स्वतः सुलभ हो जाते हैं।
आठवेंसे तेरहवें श्लोकतक सगुण-निराकार और निर्गुण-निराकारका स्मरण बताया गया। इन दोनों स्मरणोंमें प्राणायामकी मुख्यता रहती है, जिसको सिद्ध करना कठिन है। अन्तकाल-जैसी विकट अवस्थामें भी प्राणायामके बलसे प्राणोंको ध्रुवोंके मध्यमें स्थापित कर सकें अथवा मूर्ध्नि-(दशम द्वार-) में लगा सकें—ऐसा प्राणोंपर अधिकार रहनेकी आवश्यकता है। परन्तु भगवान्के स्मरणमें यह कठिनता नहीं है, क्योंकि यहाँ प्राणोंका खयाल नहीं है। यहाँ तो भगवान्के साथ साधकका स्वयंका अनादिकालसे स्वतःसिद्ध सम्बन्ध है। इस सम्बन्धमें इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि, प्राण आदिकी भी जरूरत नहीं है। अतः इसमें अन्तकालमें प्राण आदिको लगानेकी जरूरत नहीं है। जैसे किसी वस्तुका बीमा होनेपर वस्तुके बिगड़ने, टूटने-फूटनेकी चिन्ता नहीं रहती, ऐसे ही शरीर-इन्द्रियाँ-मन-बुद्धिसहित अपने-आपको भगवान्के समर्पित कर देनेपर साधकको अपनी गतिके विषयमें कभी किंचिन्मात्र
६००
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
भी चिन्ता नहीं होती। कारण कि यह साधन क्रियाजन्य | जागृति है। अतः इसमें कठिनताका नामोनिशान नहीं है।
अथवा अभ्यासजन्य नहीं है। इसमें तो वास्तविक सम्बन्धकी | इसीसे भगवान्ने अपने-आपको सुलभ बताया है।
परिशिष्ट भाव—‘अनन्यचेताः’ —भक्तकी दृष्टिमें एक परमात्माके सिवाय अन्यकी सत्ता न होनेसे उसका मन अन्य जगह कैसे जायगा? क्यों जायगा? कहाँ जायगा? इसलिये वह स्वतः अनन्यचित्त्वाला हो जाता है।
‘सततं यो मां स्मरति नित्यशः’ —एक ‘करना’ होता है और एक ‘होना’ होता है। जो करते हैं, वह क्रिया है और जो अपने-आप होता है, वह स्मरण है। जैसे, गीताके अन्तमें अर्जुनने कहा—‘स्मृतिर्लब्धा’ (१८।७३) तो वह स्मृति क्रिया नहीं है, प्रत्युत भगवान्के साथ अपने नित्य सम्बन्धकी स्वतः होनेवाली स्मृति है। भगवान्के स्मरणमें खास हेतु उनमें अपनापन है। भगवान् ही मेरे हैं और मेरे लिये हैं—इस प्रकार भगवान्में अपनापन होनेसे स्वतः भगवान्में प्रेम होता है और जिसमें प्रेम होता है, उसका स्मरण अपने-आप और नित्य-निरन्तर होता है। इसलिये भगवान्ने सातवें अध्यायके आरम्भमें ‘मध्यासक्तमनाः’ पदसे अपनेमें आसक्ति अर्थात् प्रेम होनेकी बात कही है। तात्पर्य है कि केवल भगवान्को ही अपना और अपने लिये माननेसे साधककी भगवान्में प्रियता हो जाती है। भगवान्में प्रियता होनेके बाद फिर भगवान्का स्मरण स्वतः होता है।
‘नित्ययुक्तस्य’ —नित्य-निरन्तर भगवान्के साथ जुड़ा हुआ होनेसे भक्तको ‘नित्ययुक्त’ कहा गया है। सातवें अध्यायके सत्रहवें श्लोकमें ‘तेषां ज्ञानी नित्ययुक्तः’ पदोंसे भी यही बात कही गयी है। ‘नित्ययुक्तस्य’ पदसे श्लोकके पूर्वाधर्ममें आयी सभी बातोंका समाहार हो जाता है।
‘तस्याहं सुलभः पार्थ’ —भगवान्ने महात्माको तो दुर्लभ बताया है—‘स महात्मा सुदुर्लभः’ (गीता ७।१९), पर यहाँ अपनेको सुलभ बताया है। इसका तात्पर्य है कि संसारमें भगवान् दुर्लभ नहीं हैं, प्रत्युत उनके तत्त्वको जानकर उनके शरण होनेवाले भक्त दुर्लभ हैं। कारण कि भगवान्को दृढ़े तो वे सब जगह मिल जायेंगे, पर भगवान्का प्यारा भक्त कहीं-कहीं ही मिलेगा—
हरि दुरलभ नहि जगतमें, हरिजन दुरलभ होय।
हरि हेर्याँ सब जग मिलै, हरिजन कहि एक होय॥
भगवान् कृपा करके जो मनुष्यशरीर देते हैं, उस शरीरसे जीव अनेक योनियोंमें तथा नरकोंमें भी जा सकता है। परन्तु भक्त कृपा करके भगवान्की ही प्राप्ति करता है—
हरि से तू जनि हेत कर, कर हरिजन से हेत।
हरि रीझै जग देत हैं, हरिजन हरि ही देत॥
वास्तवमें जो नित्यप्राप्त है, उसमें सुलभता-दुर्लभता कहना बनता ही नहीं। परन्तु लोगोंने उसको दुर्लभ (कठिन) मान रखा है, इस वृत्तिको हटानेके लिये भगवान्ने अपनेको सुलभ बताया है। जिसकी खुदकी सत्ता है ही नहीं, उस असत् (शरीर-संसार) को सत्ता और महत्ता देनेसे तथा उसके साथ सम्बन्ध जोड़नेसे ही नित्यप्राप्त परमात्मा दुर्लभ हो रहे हैं। असत्को सत्ता और महत्ता न दें तो परमात्माकी प्राप्ति स्वतःसिद्ध है। असत् है और वह अपना तथा अपने लिये है—ऐसा मानना ही असत्को सत्ता और महत्ता देकर उसके साथ सम्बन्ध जोड़ना है।
सम्बन्ध—अब दो श्लोकोंमें भगवान् अपनी प्राप्तिका माहात्म्य बताते हैं।
मामुपेत्य पुनर्जन्म दुःखालयमशाश्वतम्।
नाजुवन्ति महात्मानः संसिद्धिं परमां गताः ॥ १५ ॥
| महात्मानः | = महात्मालोग | दुःखोंके घर | वाले |
|---|---|---|---|
| माम् | = मुझे | (और) | पुनर्जन्म = पुनर्जन्मको |
| उपेत्य | = प्राप्त करके | अशाश्वतम् = अशाश्वत अर्थात् | न, आजुवन्ति = प्राप्त नहीं होते; |
| दुःखालयम् | = दुःखालय अर्थात् | निरन्तर बदलने- | (क्योंकि वे) |
श्लोक १५ ]
- साधक-संजीवनी *
६०९
| परमात् | = परम | गताः | = प्राप्त हो गये हैं | प्रेमकी प्राप्ति हो |
|---|---|---|---|---|
| संसिद्धिम् | = सिद्धिको | अर्थात् उनको परम | गयी है। |
व्याख्या —‘मायुपेत्य पुनर्जन्म ’ संसिद्धि परमां गताः—‘मायुपेत्य ’ का तात्पर्य है कि भगवान्के दर्शन कर ले, भगवान्को तत्त्वसे जान ले अथवा भगवान्में प्रविष्ट हो जाय तो फिर पुनर्जन्म नहीं होता। पुनर्जन्मका अर्थ है—फिर शरीर धारण करना। वह शरीर चाहे मनुष्यका हो, चाहे पशु-पक्षी आदि किसी प्राणीका हो, पर उसे धारण करनेमें दुःख-ही-दुःख है। इसलिये पुनर्जन्मको दुःखालय अर्थात् दुःखोंका घर कहा गया है।
मरनेके बाद यह प्राणी अपने कर्मोंके अनुसार जिस योनियोंमें जन्म लेता है, वहाँ जन्म-कालमें जेसे बाहर आते समय उसको वैसा कष्ट होता है, जैसा कष्ट मनुष्यको शरीरकी चमड़ी उतारते समय होता है। परन्तु उस समय वह अपना कष्ट, दुःख किसीको बता नहीं सकता, क्योंकि वह उस अवस्थामें महान् असमर्थ होता है। जन्मके बाद बालक सर्वथा परतन्त्र होता है। कोई भी कष्ट होनेपर वह रोता रहता है,—पर बता नहीं सकता। थोड़ा बड़ा होनेपर उसको खाने-पीनेकी चीजें, खिलौने आदिकी इच्छा होती है और उनकी पूर्ति न होनेपर बड़ा दुःख होता है। पढ़ाईके समय शासनमें रहना पड़ता है। रातों जागकर अभ्यास करना पड़ता है तो कष्ट होता है। विद्या भूल जाती है तथा पढ़नेपर उत्तर नहीं आता तो दुःख होता है। आपसमें ईर्ष्या, द्वेष, डाह, अभिमान आदिके कारण हृदयमें जलन होती है। परीक्षामें फेल हो जाय तो मूर्खताके कारण उसका इतना दुःख होता है कि कई आत्महत्यातक कर लेते हैं।
जवान होनेपर अपनी इच्छाके अनुसार विवाह आदि न होनेसे दुःख होता है। विवाह हो जाता है तो पत्नी अथवा पति अनुकूल न मिलनेसे दुःख होता है। बाल-बच्चे हो जाते हैं तो उनका पालन-पोषण करनेमें कष्ट होता है। लड़कियाँ बड़ी हो जाती हैं तो उनका जल्दी विवाह न होनेपर माँ-बापकी नींद उड़ जाती है, खाना-पीना अच्छा नहीं लगता, हरदम बेचैनी रहती है।
वृद्धावस्था आनेपर शरीरमें असमर्थता आ जाती है। अनेक प्रकारके रोगोंका आक्रमण होने लगता है। सुखसे
उठना-बैठना, चलना-फिरना, खाना-पीना आदि भी कठिन हो जाता है। घरवालोंके द्वारा तिरस्कार होने लगता है। उनके अपशब्द सुनने पड़ते हैं। रातमें खौंसा आती है। नींद नहीं आती। मरनेके समय भी बड़े भयंकर कष्ट होते हैं। ऐसे दुःख कहाँतक कहे? उनका कोई अन्त नहीं।
मनुष्य-जैसा ही कष्ट पशु-पक्षी आदिको भी होता है। उनको शीत-घाम, वर्षा-हवा आदिसे कष्ट होता है। बहुत-से जंगली जानवर उनके छोटे बच्चोंको खा जाते हैं तो उनको बड़ा दुःख होता है। इस प्रकार सभी योनियोंमें अनेक तरहके दुःख होते हैं। ऐसे ही नरकोंमें और चौरासी लाख योनियोंमें दुःख भोगने पड़ते हैं। इसलिये पुनर्जन्मको ‘दुःखालय’ कहा गया है।
पुनर्जन्मको ‘अशाश्वत’ कहनेका तात्पर्य है कि कोई भी पुनर्जन्म (शरीर) निरन्तर नहीं रहता। उसमें हरदम परिवर्तन होता रहता है। कहीं किसी भी योनियोंमें स्थायी रहना नहीं होता। थोड़ा सुख मिल भी जाता है तो वह भी चला जाता है और शरीरका भी अन्त हो जाता है। नवें अध्यायके तीसरे श्लोकमें इसी पुनर्जन्मको मौतका रास्ता कहा है—‘मृत्युसंसारवर्त्तनी ।’
यहाँ भगवान्को ‘मेरी प्राप्ति होनेपर पुनर्जन्म नहीं होता’—इतना ही कहना पर्याप्त था, फिर भी पुनर्जन्मके साथ ‘दुःखालय’ और ‘अशाश्वत’—ये दो विशेषण क्यों दिये गये? ये दो विशेषण देनेसे यह एक भाव निकलता है कि जैसे भगवान् भक्तजनोंकी रक्षा, दुष्टोंका विनाश और धर्मकी स्थापना करनेके लिये पृथ्वीपर अवतार लेते हैं, ऐसे ही भगवान्को प्राप्त हुए भक्तलोग भी साधु पुरुषोंकी रक्षा, दुष्टोंकी सेवा और धर्मका अच्छी तरहसे पालन करने तथा करवानेके लिये कारक पुरुषके रूपमें, सत्तके रूपमें इस पृथ्वीपर जन्म ले सकते हैं* अथवा जब भगवान् अवतार लेते हैं, तब उनके साथ पार्पदके रूपमें भी (गवालबालोंकी तरह) वे भक्तजन पृथ्वीपर जन्म ले सकते हैं। परन्तु उन भक्तोंका यह जन्म दुःखालय और अशाश्वत नहीं होता; क्योंकि उनका जन्म कर्मजन्य नहीं होता, प्रत्युत
- सन्तोने कहा है—
परित्राणाय साधूनां सेवां कर्तुं च दुष्कृताम्। धर्मसम्पालनार्थाय सम्भवन्ति कलौ युगे॥
६०२
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ८ ]
भगवद्विच्छासे होता है।
जो आरम्भसे ही भक्तिमार्गपर चलते हैं, उन साधकोंको भी भगवान्ने 'महात्मा' कहा है (नवें अध्यायका तेरहवाँ श्लोक), जो भगवत्त्वसे अभिन्न हो जाते हैं, उनको भी 'महात्मा' कहा है (सातवें अध्यायका उन्नीसवाँ श्लोक) और जो वास्तविक प्रेमको प्राप्त हो जाते हैं, उनको भी 'महात्मा' कहा है (आठवें अध्यायका पन्द्रहवाँ श्लोक)। तात्पर्य है कि असत् शरीर-संसारके साथ सम्बन्ध होनेसे मनुष्य 'अल्पात्मा' होते हैं; क्योंकि वे शरीर-संसारके आश्रित होते हैं। अपने स्वरूपमें स्थित होनेपर वे 'आत्मा' होते हैं; क्योंकि उनमें अणुरूपसे 'अहम्' की गंध रहनेकी संभावना होती है। भगवान्के साथ अभिन्नता होनेपर वे 'महात्मा' होते हैं; क्योंकि वे भगवन्निष्ठ होते हैं, उनकी अपनी कोई स्वतन्त्र स्थिति नहीं होती।
भगवान्ने गीतामें कर्मयोग, ज्ञानयोग आदि योगोंमें 'महात्मा' शब्दका प्रयोग नहीं किया है। केवल भक्तियोगमें ही भगवान्ने 'महात्मा' शब्दका प्रयोग किया है। इससे सिद्ध होता है कि गीतामें भगवान् भक्तिको ही सर्वोपरि मानते हैं।
महात्माओंका पुनर्जन्मको प्राप्त न होनेका कारण यह है कि वे परम सिद्धिको अर्थात् परम प्रेमको प्राप्त हो गये हैं—'संसिद्धिं * परमां गताः।' जैसे लोभी व्यक्तिको जितना धन मिलता है, उतना ही उसको थोड़ा मालूम देता है और उसकी धनकी भूख उत्तरोत्तर बढ़ती रहती है, ऐसे ही अपने अंशी भगवान्को पहचान लेनेपर भक्तमें प्रेमकी
परिशिष्ट भाव —गीताके सातवें अध्यायमें तो संसारको परमात्माका स्वरूप कहा गया है—'वासुदेवः सर्वम्' (७।१९), पर यहाँ उसको दुःखालय अर्थात् दुःखोंका घर कहा गया है—'दुःखालयम्'। इसका तात्पर्य है कि जो मनुष्य सांसारिक वस्तु, व्यक्ति और क्रियासे सुख लेता है, उसके लिये तो संसार भयंकर दुःख देनेवाला है, पर जो वस्तु और क्रियासे व्यक्तियोंकी सेवा करता है, उसके लिये संसार परमात्माका स्वरूप है। सुखकी आशा, कामना और भोग महान् दुःखोंके कारण हैं। सुख भोगनेवाला दुःखसे कभी बच सकता ही नहीं—यह अकाट्य नियम है। इसलिये वस्तु, व्यक्ति और क्रियासे सुख लेना ही नहीं है। जिस क्षण सुखबुद्धिका त्याग है, उसी क्षण परमात्माकी प्राप्ति है—'त्यागाच्छान्तिरनन्तरम्' (गीता १२।१२)।
जीव उस समय परमात्माका अंश है, जिसके रोम-रोममें करोड़ों ब्रह्माण्ड हैं! पर जीव फँस गया अपरा प्रकृतिके तुच्छ-से-तुच्छ अंश एक शरीरमें! इसलिये जहाँ कोरा आनन्द-ही-आनन्द है, वहाँ जीव कोरा दुःख-ही-दुःख पा रहा है। जैसे—गायके थनोंमें जहाँ केवल दूध-ही-दूध है, वहाँ रहकर चींचड़ केवल खून-ही-खून पीता है। गोस्वामी तुलसीदासजी
- यहाँ 'सिद्धि' शब्दके साथ 'सम्' उपसर्ग और 'परमाम्' विशेषण देनेका तात्पर्य है कि इससे बढ़कर कोई भी सिद्धि नहीं है। कारण कि जीव भगवान्का अंश है और जब वह सर्वथा भगवान्के समर्पित हो जाता है, तब कोई भी सिद्धि बाकी नहीं रहती।
भूख बढ़ती रहती है, उसको प्रतिक्षण वर्धमान, असौम्य, अगाध, अनन्त प्रेमकी प्राप्ति हो जाती है। यह प्रेम भक्तिकी अन्तिम सिद्धि है। इसके समान दूसरी कोई सिद्धि है ही नहीं।
विशेष बात
गीताका अध्ययन करनेसे ऐसा असर पड़ता है कि भगवान्ने गीतामें अपनी भक्तिकी बहुत विशेषतासे महिमा गायी है। भगवान्ने भक्तको सम्पूर्ण योगियोंमें युक्ततम (सबसे श्रेष्ठ) कहा है (गीता—छठे अध्यायका सैंतालीसवाँ श्लोक) और अपने-आपको भक्तके लिये सुलभ बताया है (आठवें अध्यायका चौदहवाँ श्लोक)। परन्तु अपने आग्रहका त्याग करके कोई भी साधक केवल कर्मयोग, केवल ज्ञानयोग अथवा केवल भक्तियोगका अनुष्ठान करे तो अन्तमें वह एक ही तत्त्वको प्राप्त हो जाता है। इसका कारण यह है कि साधकोंकी दृष्टिमें तो कर्मयोग, ज्ञानयोग और भक्तियोग—ये तीन भेद हैं, पर साध्यतत्त्व एक ही है। साध्यतत्त्वमें भिन्नता नहीं है। परन्तु इसमें एक बात विचार करनेकी है कि जिस दर्शनमें ईश्वर, भगवान्, परमात्मा सर्वोपरि हैं—ऐसी मान्यता नहीं है, उस दर्शनके अनुसार चलनेवाले असत्से सर्वथा सम्बन्ध-विच्छेद करके मुक्त तो हो जाते हैं; पर अपने अंशीकी स्वीकृतिके बिना उनको परम प्रेमकी प्राप्ति नहीं होती और परम प्रेमकी प्राप्तिके बिना उनको प्रतिक्षण वर्धमान आनन्द नहीं मिलता। उस प्रतिक्षण वर्धमान आनन्दको, प्रेमको प्राप्त होना ही यहाँ परमसिद्धिको प्राप्त होना है।
श्लोक १६ ]
- साधक-संजीवनी *
६०३
महाराज कहते हैं—
आनंद-सिंधु-मध्य तव बासा।
बिनु जाने कस मरसि पियासा ॥ (विनयपत्रिका १३६।२)
आब्रह्मभुवनाल्लोकाः पुनरावर्तिनोऽर्जुन।
मामुपेत्य तु कौन्तेय पुनर्जन्म न विद्यते ॥ १६ ॥
| अर्जुन | = हे अर्जुन! | पुनः | लौटकर | माम् | = मुझे |
|---|---|---|---|---|---|
| आब्रह्मभुवनात्- | ब्रह्मलोकतक | संसारमें | आना | उपेत्य | = प्राप्त होनेपर |
| लोकाः | = सभी लोक | पड़ता है; | पुनर्जन्म | = पुनर्जन्म | |
| पुनरावर्तिनः | = पुनरावर्तीवाले हैं | तु | = परन्तु | न | = नहीं |
| अर्थात् वहाँ जानेपर | कौन्तेय | = हे कौन्तेय! | विद्यते | = होता। |
व्याख्या— * 'आब्रह्मभुवनाल्लोकाः पुनरावर्तिनो-
र्जुन'—हे अर्जुन! ब्रह्माजीके लोकको लेकर सभी लोक
पुनरावर्ती हैं, अर्थात् ब्रह्मलोक और उससे नीचेके जितने
लोक (सुखभोग-भूमियाँ) हैं, उनमें रहनेवाले सभी प्राणियोंको
उन-उन लोकोंके प्रापक पुण्य समाप्त हो जानेपर लौटकर
आना ही पड़ता है।
जितनी भी भोग-भूमियाँ हैं, उन सबमें ब्रह्मलोकको
श्रेष्ठ बताया गया है। मात्र पृथ्वीमण्डलका राजा हो और
उसका धन-धान्यसे सम्पन्न राज्य हो, स्त्री-पुरुष, परिवार
आदि सभी उसके अनुकूल हों, उसकी युवावस्था हो तथा
शरीर नीरोग हो—यह मृत्युलोकका पूर्ण सुख माना गया
है। मृत्युलोकके सुखसे सौ गुणा अधिक सुख मर्त्य
देवताओंका है। मर्त्य देवता उनको कहते हैं, जो पुण्यकर्म
करके देवलोकको प्राप्त होते हैं और देवलोकके प्रापक
पुण्य क्षीण होनेपर पुनः मृत्युलोकमें आ जाते हैं (गीता—
नवें अध्यायका इक्कीसवाँ श्लोक)। इन मर्त्य देवताओंसे
सौ गुणा अधिक सुख आजीवन देवताओंका है। आजीवन
देवता वे कहलाते हैं, जो कल्पके आदिमें देवता बने हैं
और कल्पके अन्ततक देवता बने रहेंगे। इन आजीवन
देवताओंसे सौ गुणा अधिक सुख इन्द्रका माना गया है।
इन्द्रके सुखसे सौ गुणा अधिक सुख ब्रह्मलोकका माना गया
है। इस ब्रह्मलोकके सुखसे भी अनन्त गुणा अधिक सुख
भगवत्प्राप्त, तत्त्वज्ञ, जीवन्मुक्त महापुरुषका माना गया है।
तात्पर्य यह है कि पृथ्वीमण्डलसे लेकर ब्रह्मलोकतकका
सुख सीमित, परिवर्तनशील और विनाशी है। परन्तु
भगवत्प्राप्तिका सुख अनन्त है, अपार है, अगाध है। यह
सुख कभी नष्ट नहीं होता। अनन्त ब्रह्मा और अनन्त
ब्रह्माण्ड समाप्त हो जायें, तो भी यह परमात्मप्राप्तिका सुख
कभी नष्ट नहीं होता, सदा बना रहता है।
'पुनरावर्तिनः' का एक भाव यह भी है कि ये प्राणी
साक्षात् परमात्माके अंश होनेके कारण नित्य हैं। अतः ये
जबतक नित्य तत्त्व परमात्माको प्राप्त नहीं कर लेते,
तबतक कितने ही ऊँचे लोकोंमें जानेपर भी इनको वहाँसे
पीछे लौटना ही पड़ता है। अतः ब्रह्मलोक आदि ऊँचे
लोकोंमें जानेवाले भी पुनर्जन्मको प्राप्त होते हैं।
यहाँ एक शंका होती है कि सन्तों, भक्तों, जीवन्मुक्तों
और कारकपुरुषोंके दर्शनमात्रसे जीवका कल्याण हो
जाता है और ब्रह्माजी स्वयं कारकपुरुष हैं तथा भगवान्के
भक्त भी हैं। ब्रह्मलोकमें जानेवाले ब्रह्माजीके दर्शन
करते ही हैं, फिर उनकी मुक्ति क्यों नहीं होती? वे
लौटकर क्यों आते हैं? इसका समाधान यह है कि वास्तवमें
कल्याण दर्शनमात्रसे नहीं होता, प्रत्युत अपनी भावना
विशेष होनेसे होता है। इसके सिवाय सन्त, भक्त
आदिके दर्शन, सम्भाषण, चिन्तन आदिका माहात्म्य इस
मृत्युलोकके मनुष्योंके लिये ही है। कारण कि यह
मनुष्य-शरीर केवल भगवत्प्राप्तिके लिये ही मिला है।
अतः मनुष्यको भगवत्प्राप्तिका कोई भी और किञ्चिन्मात्र
भी मुक्तिका उपाय मिल जाता है तो अपनी भावनाके
अनुसार वह मुक्त हो सकता है। ऐसा मुक्तिका अधिकार
अन्य लोकोंमें नहीं है, इसलिये वे मुक्त नहीं होते।
- 'आब्रह्मभुवनात्' पदमें जो 'आ' शब्द आया है, उसके दो अर्थ होते हैं—(१) अभिविधि—जैसे, ब्रह्मलोकको लेकर
सभी लोक अर्थात् ब्रह्मलोक तथा उससे नीचेके सभी लोक। (२) मर्यादा—जैसे ब्रह्मलोकको छोड़कर नीचेके सभी लोक
अर्थात् ब्रह्मलोकसे नीचेके सभी लोक। यहाँ 'आ' शब्द 'अभिविधि' अर्थमें आया है।