सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

स्वामी रामसुखदास द्वारा

स्रोत: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished1,299 पृष्ठ

पृष्ठ 635, कुल 1299 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 635
पृष्ठ 635 स्कैन

६३४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ९ ]

‘भूतभून् च भूतस्थो ममात्मा भूतभावनः’—भगवान् सम्पूर्ण प्राणियोंको उत्पन्न करते हैं—‘अहं सर्वस्य प्रभवः’ (गीता १०।८), ‘अहं कृत्स्नस्य जगतः प्रभवः’ (गीता ७।६)। उन प्राणियोंका भरण-पोषण भी भगवान् ही करते हैं—‘यो लोकत्रयमाविश्य विभर्त्यव्यय ईश्वरः’ (गीता १५।१७)। सम्पूर्ण प्राणियोंको उत्पन्न करने तथा उनका भरण-पोषण करते हुए भी भगवान् उनमें लिप्त, आसक्त नहीं होते, उनके आश्रित नहीं होते। भगवान् उन प्राणियोंमें स्थित नहीं हैं; अतः उन प्राणियों और पदार्थोंमें आसक्त होनेसे भगवान्की प्राप्ति नहीं होती।

वास्तवमें एक चिन्मय सत्ताके सिवाय जड़ताकी सत्ता है ही नहीं—‘नासतो विद्यते भावो नाभावो विद्यते सतः’ (गीता २।१६)। जड़ता-(संसार-) की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें