सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

स्वामी रामसुखदास द्वारा

स्रोत: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished1,299 पृष्ठ

पृष्ठ 492, कुल 1299 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 492
पृष्ठ 492 स्कैन

श्लोक १ ]

  • साधक-संजीवनी *

४९१

‘यथा ज्ञास्यसि तच्छृणु’—यहाँ ‘यथा’ पदसे प्रकार बताया गया है कि तू जिस प्रकार जान सके, वह प्रकार भी कहूँगा, और ‘तत्’ पदसे बताया गया है कि जिस तत्त्वको तू जान सकता है, उसका मैं वर्णन करता हूँ, तू सुन।

छठे अध्यायके सैतालीसवें श्लोकमें ‘श्रद्धावान् भजते यो मां स मे युक्तमो मतः’ पदोंमें प्रथम पुरुष-(वह-) का प्रयोग करके सामान्य बात कही थी और यहाँ सातवाँ अध्याय आरम्भ करते हुए ‘यथा ज्ञास्यसि तच्छृणु’ पदोंमें मध्यम पुरुष-(तू-) का प्रयोग करके अर्जुनके लिये विशेषतासे कहते हैं कि तू जिस प्रकार मेरे समग्ररूपको जानेगा, वह मेरेसे सुन।

इससे पहलेके छः अध्यायोंमें भगवान्के लिये ‘समग्र’ शब्द नहीं आया है। चौथे अध्यायके तेईसवें श्लोकमें ‘यज्ञायाचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते’ पदोंमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें