श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
स्वामी रामसुखदास द्वारा
स्रोत: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (उद्गम)
पृष्ठ 290, कुल 1299 में से
संदर्भ में पढ़ेंश्लोक ६ ] * साधक-संजीवनी * २८९
हृदयसे सटा रहे हों!'
भगवान् श्रीरामके सौन्दर्यको देखकर विदेह राजा
जनक भी विदेह अर्थात् देहकी सुध-बुधसे रहित हो जाते हैं-
मूरति मधुर मनोहर देखी। भयउ बिदेह बिदेह बिसेषी॥
(मानस १।२१५।४)
और कहते हैं-
सहज बिरागरूप मनु मोरा। थकित होत जिमि चंद चकोरा॥
(मानस १।२१६।२)
वनमें रहनेवाले कोल-भील भी भगवान्के विग्रहको
देखकर मुग्ध हो जाते हैं-
करहिं जोहारु भेंट धरि आगे। प्रभुहि बिलोकहिं अति अनुरागे॥
चित्र लिखे जनु जहँ तहँ ठाढ़े। पुलक सरीर नयन जल बाढ़े॥
(मानस २।१३५।३)
प्रेमियोंकी तो बात ही क्या, वैरभाव रखनेवाले राक्षस
खर-दूषण भी भगवान्के विग्रहकी सुन्दरताको देखकर
चकित हो जाते हैं और कहते हैं-
नाग असुर सुर नर मुनि जेते। देखे जिते हते हम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें