श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
स्वामी रामसुखदास द्वारा
स्रोत: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (उद्गम)
पृष्ठ 170, कुल 1299 में से
संदर्भ में पढ़ेंश्लोक १-२ ]
- साधक-संजीवनी *
१६१
(अतः आप)
एकम्
= एक बातको
अहम्
= मैं
निश्चित्य
= निश्चय करके
वद
= कहिये,
श्रेयः
= कल्याणको
तत्
= उस
येन
= जिससे
आप्नुयाम्
= प्राप्त हो जाऊँ।
व्याख्या—'जनार्दन'—इस पदसे अर्जुन मानो यह भाव
प्रकट करते हैं कि हे श्रीकृष्ण ! आप सभीकी याचना पूरी
करनेवाले हैं; अतः मेरी याचना तो अवश्य ही पूरी करेंगे।
'ज्यायसी चेत्कर्मणस्ते ............ नियोजयसि केशव'—
मनुष्यके अन्तःकरणमें एक कमजोरी रहती है कि वह प्रश्न
करके उत्तरके रूपमें भी वक्तासे अपनी बात अथवा
सिद्धान्तका ही समर्थन चाहता है। इसे कमजोरी इसलिये
कहा गया है कि वक्ताके निर्देशका चाहे वह मनोऽनुकूल
हो या सर्वथा प्रतिकूल, पालन करनेका निश्चय ही
शूरवीरता है, शेष सब कमजोरी या कायरता ही कही
जायगी। इस कमजोरीके कारण ही मनुष्यको प्रतिकूलता
सहनेमें कठिनाईका अनुभव होता है। जब वह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें