सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)

रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)

Rasikapriya: Nayika Bheda, Shringara Rasa evam Saundarya Manovigyan

महाकवि केशवदास द्वारा

DevanagariHindipublished286 पृष्ठ

पृष्ठ 152, कुल 286 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 152

सप्तम प्रभाव १५५
प्रच्छन्न प्रेमाभिसारिका, यथा—(कबित्त)
(२६४) लीनो हम मोल अनबोलें आई जान्यो मोह,
मोहिं घनस्याम घनमाला बोलि लाई है ।
देख्यो ह्वैहै दुख जहाँ देहऊ न देखी परै,
देखी कैसे बाट केसौ दामिनी दिखाई है ।
ऊँचे नीचे बीच-कीच कंटकनि परे पग,
साहस गयंद गति अति सुखदाई है ।
भारी भयकारी निसि निपट अकेली तुम,
नाहीं प्राननाथ साथ प्रेम जु सहाई है ।२७।
शब्दार्थ—हम = हमको । अनबोलें = बिना बुलाए । घनस्याम = हे
कृष्ण । घनमाला = काले बादलों का समूह । बोलि = बुलाकर । वाट = मार्ग ।
साहस = हिम्मत । गयंद = हाथी । गति = चाल । सहाई = सहायक ।
भावार्थ—(नायक और नायिका का संवाद ) ( नायक )—तुमने तो
मुझे मोल ही ले लिया है ? क्योंकि बिना बुलाए ही आईं । तुम्हारा प्रेम
मैंने जान लिया ।
(नायिका )—हे घनश्याम, मुझे तो काले बादलों की पंक्ति बुलाकर
लाई है ।
(नायक)—तब तो तुमने दुख देखा होगा (तुम्हें बड़ा कष्ट हुआ होगा) ।
(नायिका )—जहाँ (जिस अँधेरी रात्रि में ) शरीर भी दिखाई नहीं
देता, वहाँ दुख क्या दिखाई देगा ।
( नायक )—तो फिर उसमें तुमने रास्ता कैसे देखा ?
( नायिका )—मार्ग तो बिजली ( के प्रकाश ) ने दिखा दिया ।
( नायक )—फिर भी चढ़ाव, उतार, कीचड़ और काँटों पर पैर पड़े होंगे
जिससे कष्ट मिला होगा ।
(नायिका )—साहस रूपी हाथी की सुखदायी चाल से आई हूँ ( कष्ट
मिलने का प्रश्न ही नहीं उठता ) ।
(नायक)—महा भयंकर (डरावनी) रात्रि में भला तुम अकेली कैसे आईं ।
(नायिका )—हे प्राणनाथ, साथ में आपका प्रेम मेरा सहायक जो था ।
प्रकाश प्रेमाभिसारिका, यथा—(कबित्त )
(२६५) नैननि की अतुराई बैननि की चतुराई,
गात की गुराई न दुरति दुति चाल की ।
२७—लीनो-लीने । हम-हमै । आई-आए । मोह-माहि, नेह । लाई-
ल्याई । देखी कैसे-दीखी कैसे । परे-पीड़े । गति०-की सी गति सुखदाई ।
भयकारो-यह कारी । जु-जो ।