रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक)
Rasatarangini of Sadananda Sharma with Prasadani Commentary
सदानन्द शर्मा (टीकाकार: पं. हरिदत्त शास्त्री) द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
रसतरङ्गिणी बीसवीं शताब्दी के रसवैद्य प्राणाचार्य सदानन्द शर्मा का रसशास्त्र पर संस्कृत ग्रन्थ है। मुखपृष्ठ के अनुसार वे कविराज नरेन्द्रनाथ मित्र के शिष्य थे। पुराने रसग्रन्थों की बिखरी हुई विधियों को व्यवस्थित, स्पष्ट और प्रयोग-योग्य रूप में रखने के कारण यह ग्रन्थ आयुर्वेद महाविद्यालयों में रसशास्त्र और भैषज्य-कल्पना की पढ़ाई का मानक ग्रन्थ बन गया।
ग्रन्थ चौबीस तरङ्गों में है, जिनके विषय मोटे तौर पर ये हैं:
- पारद का माहात्म्य, शोधन, अष्टसंस्कार, मूर्च्छना और बन्ध
- महारस, उपरस और साधारण रस, जैसे अभ्रक, माक्षिक और गन्धक
- स्वर्ण, रजत, ताम्र, वंग, नाग, यशद और लौह की भस्में
- रत्न, उपरत्न, क्षार और द्रावक
- कूपीपक्व रस, रससिन्दूर और रसकर्पूर
इस संस्करण में मूल के साथ आयुर्वेदाचार्य हरिदत्त शास्त्री की 'प्रसादनी' संस्कृत व्याख्या और आयुर्वेदाचार्य धर्मानन्द शास्त्री का 'रसविज्ञान' नामक हिन्दी वक्तव्य है। इसका सम्पादन पण्डित काशीनाथ शास्त्री ने किया और इसे मोतीलाल बनारसीदास ने प्रकाशित किया। ७९९ पृष्ठों का यह संस्करण रसशास्त्र के विद्यार्थियों और वैद्यों के लिए एक विस्तृत सन्दर्भ-ग्रन्थ है।
४ चतुर्थस्तरङ्गः ४९
आच्छाद्य दीप्तैरुपलैर्यन्त्रं भूधरसंज्ञकम् ॥ २१ ॥
मूषां कुण्डे गर्ते वा निधाय वालुकाभिर्द्व्यङ्गुलं सर्वत आच्छाद्य उपरि
दीप्तोपलाग्नियोगेन भूधरमन्वर्थम्भवति यन्त्रम् ॥ २१ ॥
भा.टी.—एक मिट्टी के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५० रसततरङ्गिणी
निर्मातुं कृत्रिमं म्लेच्छं रसतन्त्रविचक्षणैः।
मृदङ्गयन्त्रमधुना विशेषेण युज्यते ॥ २७॥
मृदङ्गो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचतुर्थस्तरङ्गः ५१
तरफ का भाग ढालते या बनाते समय से ही बन्द हो, दूसरी तरफ के मुख पर
ढक्कन को ठीक बैठाने के लिए पाँच सात चूड़ियाँ बना दी जायें। अब इसके
लिए एक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५२ रसतरङ्गिणी
स्थालीयन्त्रम्
स्थाल्यां संस्थाप्य लोहादि मल्लेनावृणुयान्मुखम् ।
स्थाल्यधोज्वालयेदग्निं स्थालीयन्त्रमिदं स्मृतम् ॥२८॥
मल्लेन शरावेण ॥ २८ ॥
भा. टी.—किसी हाँडी या पात्र में लोहा आदि धातुओं को अम्ल आदि
द्रव्यों के साथ भरकर उसके मुख को एक सिकोरे से बन्द करके चूल्हे में रख-
कर पकाने के लिए काम में आनेवाले यन्त्र को स्थालीयन्त्र कहते हैं ॥२८॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचतुर्थस्तरङ्गः ५३
स्थश्च रसो ग्राह्य ऊर्ध्वलग्नं बलिन्यजेदि"ति प्राचीनोक्तिः सङ्गच्छते । तथा
च तन्त्रान्तरे “तलस्थतामनोज्ञत्वम्” इति । मकरध्वजः—
मकरध्वजपरीक्षायां कश्चिदाह ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५४ रसतरङ्गिणी
लवणयन्त्रम्
लवणस्य च निक्षेपादेवं लवणयन्त्रकम् ।
प्रकीर्तितं भिषग्वर्यैर्मृगाङ्कादिरसार्थकम् ॥ ३२ ॥
भा.टी.—वालुकायन्त्र में जहाँ हाँडी में बालू भरी जाती है वहाँ यदि
बालू के स्थान में नमक भरकर पकाया जाय तो इसे लवण-यन्त्र कहते हैं।
इसके द्वारा मृगांकरस आदि का निर्माण किया
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचतुर्थस्तरङ्गः ५५
औषधियों का काथ या स्वरस
भरकर इस अर्ध जल-पूरित पात्र
में टिकाकर बड़े जलवाले
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५६ रसतरङ्गिणी
दर्विकायन्त्रम्
चषकं दर्विकाकल्पं दीर्घहस्तकसंयुतम् ।
दर्विकायन्त्रमेतद्धि गन्धशोधनसाधकम् ॥ ३६ ॥
भा.टी.—एक ऐसा प्याला, जिसका आकार करछी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचतुर्थस्तरङ्ग ५७
भा.टी.—किसी प्याले या करछी में यदि सीधी डण्डी के स्थान पर ऊपर को
डण्डी करके उसको अन्त में कुछ मोड़ दिया जाय तो उसे पालिकायन्त्र कहते हैं।
इसका आकार ठीक तैल निकालने के लिए बनायी गयी पैली की तरह
होता है ॥४०॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५८ रसतरङ्गिणी
एतद्धि नाडिकायन्त्रं भिषग्भिः परिकीर्तितम् ।
परिस्रुताम्बुनिर्माणे विशेषेण प्रयुज्यते ॥४६॥
नाडिकायन्त्रम्—परिस्रुताम्बु इत्युपलक्षणम्, तेन सुरादिनिर्माणोऽपि बोद्ध-
व्यम् ॥ ४२-४६ ॥
भा.टी.—एक घड़े या पात्र में जल आदि द्रव द्रव्य भरकर उसके मुख पर
एक दूसरा घड़ा औंधामुख रख के दोनों के मुखों को अच्छी तरह मिट्टी से लीप
कर सन्धिबन्धन कर दें। अब ऊपर के घड़े की पेंदी पर एक तरफ एक अंगुष्ठ-
प्रमाण छिद्र करके उसमें एक नली फिट कर दें। यह नली नीचे को आकर कुंड-
लाकार बना दी जाय और एक शीतल जल के टव में से इसे पार करते हुए
इसका दूसरा सिर टव के बाहर रखी हुई बोतल के मुख से लगा दें। अब जलादि
से पूर्ण घड़े या पात्र के नीचे अग्नि जलावें। अग्नि के ताप से घड़े में पड़े हुए द्रव्यों
का सार वाष्प रूप में उड़कर नली के सहारे बोतल में बिन्दु रूप से इकट्ठा होता
जायगा। इसको नाडिकायंत्र कहते हैं। इस यन्त्र द्वारा शुद्ध जल (Distiled
Water) अथवा अर्क या सञ्जीवनी सुरा आदि निकाले जाते हैं ॥४२-४६॥
नळिका शीतल जलपूर्ण टब
पातालयन्त्रम्
भूमौ हस्तमितं निम्नं विदध्याद् गर्त्तमुत्तमम् ।
तस्मिन् पातं निधायाथ तद्रूपं पात्रमन्यकम् ॥ ४७ ॥
आददीत ततस्तस्मिन्नौषधानि निधापयेत् ।
आस्यमस्य शरावेण छिद्रगर्भेण रोधयेत् ॥ ४८ ॥
चतुर्थस्तरङ्गः ५६
पात्रमेतत्तु गर्तस्थे पात्रे यत्नेन विन्यसेत् ।
विदध्यादनयोर्यत्नात् सुदृढं सन्धिबन्धनम् ॥४९॥
मृदा सम्पूर्य गर्तन्तु वह्निं दद्यात् प्रयोगवित् ।
स्वांगशीतं ततो ज्ञात्वा रसतन्त्रविचक्षणः ॥५०॥
उपरिस्थन्तु वै पात्रं शनैः समवतारयेत् ।
अधःपात्रगतं तैलं गृह्णीयात्तु विधानतः ॥५१॥
एतद् बुधैः समाख्यातं यन्त्रं पातालसंज्ञकम् ।
आहर्तुं गन्धकादीनां तैलमेतत्प्रयुज्यते ॥५२॥
पातालयन्त्रम्—सुबोधम् ॥ ४७-५२ ॥
भा.टी.—जमीन में एक हाथ गहरा गढ़ा खोदकर उसमें एक पात्र रख
दें। अब ऐसा ही एक दूसरा पात्र लें और इसमें औषधि भर दें और इसके
मुख को बहुत सूक्ष्म छिद्रयुक्त एक शराव से बन्द करके औंधामुख इस
शराव सहित पात्र को गढ़ेवाले पात्र के मुख पर अच्छी तरह टिकाकर दोनों
की मुखसन्धि को कपड़मिट्टी कर दें। अब गढ़े के रिक्त स्थान को मिट्टी से भर
[चित्र-संकेत: कोयले, औषधि, जाली, प्याला]
६० रसतरङ्गिणी
दें और ऊपरवाले पात्र की पेंदी पर उपलों की अग्नि जलायें। जब अग्नि स्वतः
शान्त हो जाय तो ऊपर के पात्र को धीरे से उठाकर अलग रख दें । निचले
पात्र में इकट्ठे हुए तेल को निकाल लें। इसे पाताल यन्त्र कहते हैं। यह यन्त्र
गन्धक आदि द्रवों के तेल निकालने के काम आता है ॥ ४७-५२ ॥
खल्लयन्त्रम्
चषकोपममत्यच्छं सुदृढ पिच्छिलोपमम् ।
सच्छिलाविहितं पात्रं खल्लयन्त्रमिहोच्यते ॥५३॥
भा.टी.—गोल प्याले की भांति अच्छे पत्थर के बने हुए चिकने और
मजबूत साफ पात्र को खल्लयन्त्र (खरल) कहा जाता है ॥ ५३ ॥
खल्लयन्त्रस्य प्रयोजनम्
रसोपरसलोहादेः पेषणादिककर्मणि ।
रसतन्त्रक्रियादक्षैः खल्वयन्त्रं प्रयुज्यते ॥५४॥
भा. टी.—रस, उपरस, लोह आदि को पीसने-घोटने आदि के कामों में
विभिन्न प्रकार के खरलों का प्रयोग होता है ॥ ५४ ॥
खल्लयन्त्रस्य द्वैविध्यम्
खल्लयन्त्रं द्विधा प्रोक्तं रसतन्त्रे विशेषतः ।
प्रथमं वर्तुलाकारं द्रोणीरूपं द्वितीयकम् ॥५५॥
भा. टी.—रस-शास्त्र में खरल दो प्रकार के बनाये गये हैं—१—
गोलाकार, २—द्रोणीरूप (किश्तीनुमा खरल ) ॥ ५५ ॥
वर्तुलः खल्वः
विस्तारे तपनांगुलः समतलो नीलाब्जतुल्यप्रभः
निम्नत्वे च नवांगुलः सुमस्सृणो रुद्रांगुलोच्छ्रायवान् ।
भित्त्या द्वयंगुलसंमितः खलु यथा चेन्द्रांगुलो घर्षकः
खल्वोऽयं खलु वर्तुलो निगदितः सूतादिसिद्धिप्रदः ॥५६॥
वर्तुलखल्वः—तपनाङ्गुलः द्वादशाङ्गुलः, रुद्राङ्गुलः एकादशाङ्गुलः, इन्द्रा-
ङ्गुलश्चतुर्दशाङ्गुलः ॥ ५६ ॥
भा.टी.—गोल खरल चौड़ाई में बारह अंगुल, गहराई में नौ अंगुल और ऊँचाई
में ग्यारह अंगुल होना चाहिए । इसका सब प्रदेश सम होना चाहिए । यह
अत्यन्त चिकना और नील कमल के वर्ण का होना चाहिए । इसकी दीवारें दो
अंगुल मोटी बनानी चाहिए । । इसकी मूसली १४ अंगुल लम्बी बनानी
चतुर्थस्तरङ्गः ६१
चाहिए। इस प्रकार के खरल को वर्तुल ( गोल ) खरल कहते हैं। इसमें
पारद आदि का घर्षण-मर्दन आदि कार्य किया जाता है ॥ ५६ ॥
द्रोणीरूपः खल्वः
उत्सेधे तुरगांगुलः खलु कलातुल्यांगुलश्चायतौ
विस्तारे तपनांगुलश्च मसृण। भित्त्या च वै द्वयंगुलः ।
घर्षः सूर्यसमांगुलः सुविशदो लोहादिभिर्निर्मितः
खल्वोऽयं रससिद्धिकृन्निगदितो द्रोणीनिभोऽत्युत्तमः ॥५७॥
द्रोणीखल्वः—तुरगांगुलः सप्तांगुलः, कलातुल्यांगुलः षोडशांगुलः ।
आयतौ दैर्ये । तपनसूर्य्यशब्दाभ्यां द्वादशाङ्गा ग्राह्याः ॥ ५७ ॥
भा.टी.—यह खरल ऊँचाई में सात अंगुल, लम्बाई में सोलह अंगुल, बीच
की चौड़ाई में बारह अंगुल चिकना बनाना चाहिए। इसकी चारों तरफ की
दीवारें दो-दो अंगुल मोटी होनी चाहिए। साथ ही इसकी एक लोह पाषाण
आदि की बनी हुई साफ बारह अंगुल की मूसली भी होनी चाहिए। इस
प्रकार के खरल को द्रोणीरूप खरल कहते हैं ॥ ५७ ॥
उलूखलयन्त्रम्
दशांगुलन्तु विस्तारे तूत्सेधे षोडशांगुलम ।
त्रयोदशांगुलं चैव निम्नत्वेन च संदृढम् ॥ ५८ ॥
अयसा निर्मितञ्चैव मध्येऽतिमसृणीकृतम् ।
विंशत्यंगुलदीर्घश्च लोहदण्डः सुशोभनः ॥ ५६ ॥
उलूखलाभिधं यन्त्रं बुधैरेतत्प्रकीर्तितम् ।
ताप्यादीनां कुट्टनार्थं यन्त्रमेतत्प्रयुज्यते ॥ ६० ॥
लघूनि चाथ दीर्घाणि युक्त्या यन्त्राणि कारयेत् ।
द्रव्यमानाानुकूल्येन विधानज्ञो भिषग्वरः ॥ ६१ ॥
यन्त्राण्येतानि प्रोक्तानि दिग्दर्शनतया मया ।
अध्येतॄणां शिशूनान्तु सुखबोधाय सत्वरम् ॥ ६२ ॥
इति यन्त्रविज्ञानीयो नाम चतुर्थस्तरङ्गः
उलूखलयन्त्रे—ताप्यं माक्षिकम् । स्पष्टमन्यत् ॥ ५८–६२ ॥
भा.टी.—उलूखल ( इमामदस्ता ) सोलह अंगुल ऊँचा, दश अंगुल
विस्तृत ( चौड़ा ), तेरह अंगुल गहरा, अत्यन्त चिकना मजबूत लोहे का
६२ रसतस्रङ्गिणी
बनाना चाहिए। इसकी मूसली भी लोहे की बीस अंगुल लम्बी सुन्दर चिकनी
होनी चाहिए। इस प्रकार के यन्त्र को विद्वान् लोग उलूखल (ऊखल) यन्त्र
कहते हैं। सोनामाखी, रूपामाखी, लोहचूर्ण, ताम्रचूर्ण आदि कूटने के लिए
इसे काम में लिया जाता है। इसके अतिरिक्त द्रव्य की मात्रा की अपेक्षा
करके छोटे-बड़े अनेक अन्य यन्त्र भी बनाये जा सकते हैं। रस शास्त्र पढ़ने-
वाले बालकों को जल्दी ही समझ में आनेवाले इन कुछ-कुछ यन्त्रों का यहाँ
मार्ग दर्शन करा दिया है। अर्थात् शास्त्रों में और भी ढेकी आदि यंत्र
पाये जाते हैं। उनको आवश्यकतानुसार शास्त्रविधि से बनाकर काम में
लाना चाहिए ॥ ५८-६२ ॥
इष्टिकायन्त्र
जमीन में एक गोलाकार गर्त (गढ़ा) बनाकर उस पर एक मोटा शराव
या प्याला रख दें, अब इसके ऊपर बीच में आवश्यकतानुसार दो अंगुल
चौड़ा गहरा गढ़ा की हुई ईंट जमाकर ईंट के गर्त के चारों तरफ एक
अंगुल ऊँची पालिक (थाँला, मेंड़) बना दें। पश्चात् ईंट के गढ़े में पारद
भरकर गढ़े के मुँह पर एक दृढ़ वस्त्र बाँध दें, फिर इस वस्त्र के ऊपर
गन्धक डालकर दूसरे शराव से ढक दें और शराव तथा पालि के
बीच सन्धि को अच्छी तरह
मिट्टी से बन्द कर दें। अब
शराव के ऊपर जंगली उपलें
रखकर कपोतपुट के रूप में
अग्नि लगा दें। कपोतपुट में
अग्नि तीव्र नहीं देनी चाहिए।
क्योंकि तीव्र अग्नि से पारद-
गन्धक उड़ जाने की सम्भावना
रहती है। इसको इष्टिकायन्त्र कहते हैं। इसके द्वारा गन्धक का जारण किया
जाता है। (र. र. स.)
जारणायन्त्र
बारह अंगुल प्रमाण लम्बी छः अंगुल चौड़ी लोहे की एक मूषा और पौने
चतुर्थस्तरङ्गः ६३
बारह अंगुल लम्बी पौने छः
अंगुल चौड़ी दूसरी लोहे की
मूषा इस प्रकार लोहे की दो
मूषा बनावें । पौने बारह अंगुल-
वाली मूषा के लम्बाई पारद-
वाले भाग में चारों तरफ कुछ
बारीक छिद्र करके उसमें पारद
के समभाग शुद्ध गन्धक का चूर्ण
भर दें । और दूसरी लोह मूषा
में पारद भरकर इसमें गन्धक-
वाली मूषा को मुख की तरफ से
अच्छी तरह फँसाकर दृढ़ करके
चूना मण्डूर आदि के कल्क से
लेपकर सुखा दें, फिर एक चौड़े
नाद में जल भरकर उसके मुख पर बीच में पारदवाली मूषा प्रमाण चौड़ा
छिद्रकर एक दूसरा पात्र टिका दें । इस पात्र के छिद्र में पारदवाली मूषा
इस तरह फसावें जिससे इसका पारदवाला भाग मात्र जल में डूबा रहे । अब
अवशिष्ट मूषा के नीचे ऊपर कोयले या उपलों की अग्नि देवें । इस क्रिया से
गन्धक जीर्ण होता है । अतः इसे “जारणायन्त्र” कहते हैं ( र. र. स. ) ।
सोमनालयन्त्र
पारद में गन्धक जारण करने
के लिए जिस विधि में पारद-
वाली मूषा के नीचे जल और
ऊपर अग्नि दी जाती है उसे
“सोमनाल यन्त्र” विधान कहा
जाता है । इस यन्त्र का उपयोग
पारद में गगन आदि को जारण
करने के लिए किया जाता है ।
इसके बनाने की विधि यह है कि
एक मिट्टी के पात्र में जल भर
६४ रसतरङ्गिणी
कर उसके ऊपर जल को स्पर्श करती हुई एक पारदयुक्त मूषा रखकर (कच्छ-
पयन्त्र की भाँति) उसको शराव से बन्द करके जारणायन्त्र या कच्छपयंत्र की
भाँति अग्नि देवें । अन्यत्र सोमनालयन्त्र कें लक्षण इस प्रकार पाये जाते हैं-
“गजवेल्लिग्रहं सम्यक् पात्रेऽधोमुखविस्तरे । तदर्द्धाच्छादनं रम्यं सोमनाल-
मिहोदितम् ॥” रसपद्धति की टीका में इसे माक्षिक सत्त्व तथा अभ्रकसत्त्व के
जारणार्थ प्रयोग में लिया है । क्योंकि इस यन्त्र में नीचे सोम ( जल ) भरा
रहता है, बीच में मूषा के भीतर पारद रहता है और ऊपर अग्नि जलाते हैं ।
अतः इसे सोमनालयन्त्र कहा जाता है । ( र. र. स. )
हंसपाकयन्त्र
एक खर्पर (मिट्टी के बनेहुए पतले चौड़े कुण्डे) में किनारों तक वालुका
भर उसके ऊपर दूसरा चौड़ा ठीकरा या कुण्डा रख उसके ऊपर जवाखार
आदि पञ्चक्षार तथा पाँचों नमक तथा पूर्वोक्त विड द्रवों को गोमूत्र के साथ
एकत्र पीसकर रखें और धीरे २ मन्द अग्नि से पकावें ।
हंसपाकयन्त्र
उत्तम वार्तिककारों ने इसे “हंस
पाकयन्त्र” नाम से कहा है । हंस
सूर्य को कहते हैं, इस यन्त्र में
अग्नि प्रखर सूर्य की किरणों के
बराबर देकर पाक किया जाता
है। अतः इसे हंसपाक नाम से
लिखा है । वह यन्त्र विड के
पाकार्थ प्रयुक्त होता है ।
( .र र. स. )
नाभियन्त्र
लौह अथवा मिट्टी के तल भाग में पर्याप्त मोटी एक थाली बनावें । इसके
किनारे चार अंगुल ऊँचे हों, इसके बीच में पारद-गन्धक आने योग्य एक
५ चतुर्थस्तरङ्गः ६५
गर्त बनाकर इसमें पारद गन्धक
की कजली डाल दें । गर्त के
चारों तरफ एक अंगुल ऊँची
कुड्य ( पाली मेंड या दीवार )
बनावें । अब एक ऐसी गोस्तना-
कार ( गाय के थन के समान
आकार अर्थात् आगे को कुछ
पतली गोल और पीछे को चौड़ी
चपटी ) मूषा लें, जो कुड्य पर
अच्छी तरह जम सकती हो, उसे
जमाकर अर्थात् पाली को मूषा से
अच्छी तरह ढककर तोय-मृत्तिका
से इसकी सन्धियों को अच्छी तरह
बन्द कर दें । ( र. र. स. )
धूपयन्त्र
एक ऐसा लोहे का पात्र लें जो
आठ अंगुल ऊँचा, आठ अंगुल चौड़ा
हो । उसमें गन्धक, हरताल तथा
मैनसिल धूपन द्रव्य ( धुआँ देनेवाले )
जिनसे स्वर्ण तथा रजतपत्रों को धुँआ
देना हो, डाल दें । अथवा सीसाभस्म
डाल दें । उस पात्र में कण्ठ प्रदेश के
नीचे निर्मित जलाधार पर पतली-
पतली लोहे की शलाकायें ( या लोहे
की पतली जाली ) लगा दें । उन
शलाकाओं या जाली पर स्वर्ण के
बारीक कण्टकवेधी पत्र रख दें । अब
इस लोहपात्र के ऊपर दूसरा लोहपात्र
उलटा मुख रखकर कपड़मिट्टी से
६६ रसतरङ्गिणी
सन्धिबन्द करके सुखा लें। इस यंत्र को चूल्हे पर रखकर नीचे मन्द-मन्द अग्नि
जलायें। इस प्रकार धूप देने से स्वर्णपत्र काले और भस्म रूप में हो जाते हैं।
जिन्हें पारद शीघ्र ही खा जाता है और वे पत्र पारद में शीघ्र ही द्रवरूप हो जाते
हैं। अर्थात् शीघ्र गर्भद्रुति हो जाती है। तारकर्म अर्थात् चाँदी के पात्रों को धूपन
करने में चाँदी के पात्रों को वंग या वंगभस्म से धूपन किया जाता है। इसी प्रकार
पूर्वोक्त अन्यान्य उपरसों द्वारा भी धूपन किया जाता है। जारणार्थ द्रव्य को
प्रस्तुत करने के लिए इस धूपयन्त्र का प्रयोग होता है। (र. र. स.)
कोष्ठीयन्त्र
धातुओं का सत्त्वपातन करने के लिये सामान्यतः १६ अंगुल व्यास की और
एक हाथ ऊँची जो भट्टी बनायी जाती है, उसे कोष्ठीयन्त्र कहते हैं। कोष्ठीयन्त्र
बनाने के लिये एक बालिस्त लम्बी छः अंगुल चौड़ी दो दृढ मूषा बना लें। पहिले
चतुर्थस्तरङ्ग ६७
एक मूषा को सीधा मुख जमीन में गाड़ दें, उसके मुख पर दूसरी मूषा में
सत्त्वपातनार्थ द्रव्यों को भरकर और उसके मुख पर एक छिद्रयुक्त शराव टिका-
कर औंधामुख करके रख दें । और दोनों मूषा मुखों का सन्धि-बन्धन कर दें ।
अब लोहारों की भाँति ऊपर की मूषा के चारों तरफ नीचे से ऊपर को चौड़ा
कोयलों को रखने का एक आधार ( सोलह अंगुल ऊँचा ) बनावें । इसमें
कोयले भर दें । इस आधार के ऊपर की मूषा के कण्ठ प्रदेश के सामने
जमीन पर धौंकनी द्वारा हवा देने के लिये एक छिद्र भी बना दें । अब भट्ठी
में कोयले डालकर बीच में मूषा रख धौंकनी से धौंककर आवश्यकतानुसार
मात्रा में अग्नि को तीव्र करना चाहिए ।
वलभीयन्त्र
एक बृहदाकार गोल लोहे
का पात्र या टब बनायें, इसके
भीतरी कण्ठप्रदेश पर आमने-
सामने दो कड़े बनायें । इसी
प्रकार इस पात्र के मुख में आने
योग्य दूसरा लोहपात्र बनायें,
किन्तु इसके बाह्य कण्ठ प्रदेश
पर दो कड़े बनायें । अब बड़े
पात्र में कजली भरकर इसके
मुख पर दूसरा पात्र अच्छी तरह
फँसा देवें और इसमें मूर्च्छित
पारद डालकर इसको चूल्हे पर
रखकर छः घण्टे की अग्नि दें । यह पारद की मूर्च्छना को दूरकर उसमें
पुनः जागृति उत्पन्न करने के लिये प्रयुक्त होता है । इसे वलभी ( कड़ा ) यन्त्र
कहते हैं ।
६८ रसतरङ्गिणी
स्वेदनीयन्त्र
जल अथवा द्रव द्रव्य
(स्वरस, कषाय, काञ्जी, दुग्ध
आदि) को एक हाँडी में भर
कर फिर इस वस्त्र के ऊपर
पाक्य (स्वेद्य) द्रव्य को रख
ऊपर से किसी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें