राजतरंगिणी (महाकवि कल्हण - सम्पूर्ण काश्मीर व भारत राजवंश इतिहास)
Rajatarangini of Kalhana with Hindi Translation
महाकवि कल्हण / पं. रघुनाथ सिंह द्वारा
पृष्ठ 354, कुल 984 में से
संदर्भ में पढ़ेंप्रथम तरंग २६१
कदाचित्तस्य दूराध्वक्लान्तो मध्यन्दिने युवा ।
छायार्थी तत्सरःकच्छं विशाखाख्योऽविशद्विजः ॥ २०४ ॥
२०४. किसी समय मध्याह्नकाल में एक युवक विशाख नामक ब्राह्मण दूर मार्ग से थका
हुआ उस सरोवर तट पर छाया निमित्त आया ।
सच्छायपादपतले समीरैः शमितक्लमः ।
शनैर्जलमुपस्पृश्य भोक्तुं सक्तून्प्रचक्रमे ॥ २०५ ॥
२०५. उस पादप तल की सुच्छाया में समीर के कारण उसकी क्लान्ति का शमन हो गया ।
हाथ-मुँह धोकर धीरे धीरे सत्तू¹ खाने लगा ।
पाठभेद :
श्लोक संख्या २०३ में 'स्थितम्' का 'स्थितः'
तथा 'सरः' का 'सारः' पाठभेद मिलता है ।
पादटिप्पणियाँ :
२०३ (१) सुश्रवा नाग : हरचरित चिन्ता-
मणि (१०:२४८) में तथा नीलमत पुराण में सुश्रवा
नाग का उल्लेख मिलता है । सुश्रवा नाग का
स्थान विजयेश्वर तीर्थ के समीप था ।
आखुफालौ फलाफञ्च नागः कानसरस्तथा ।
सुश्रवो देवपालश्च नागेन्द्रोऽथ बलाहकः ॥
नी० ८९२:1062
(२) चन्द्रलेखा : श्लोक संख्या २०१ से २७९
तक चन्द्रलेखा उपाख्यान कल्हण ने वर्णन किया है ।
पाठभेद :
श्लोक संख्या २०४ में 'मध्यं' वा पाठभेद
'मध्या', 'मध्ये' तथा 'मध्य' मिलता है ।
श्लोक संख्या २०५ में 'शर्मर्जलं' का पाठभेद
'सरोजलं' मिलता है ।
पादटिप्पणियाँ :
२०५ (१) सत्तू : प्रचलित शब्द सत्तू है ।
पूर्वीय उत्तर प्रदेश तथा बिहार में मध्याह्न काल में
गरीबों का एक मात्र भोजन है । पर्वतीय क्षेत्रों में
सत्तू का प्रयोग किया जाता है । प्रायः भारतवर्ष
मात्र में सत्तू का किसी न किसी रूप में प्रचलन
है । यह बना बनाया भोजन है । मक्का, ज्वार,
बाजरा, यव-चना का मुख्यतया सत्तू बनता है ।
यव-चना का मिश्रित सत्तू अत्यन्त स्वादिष्ट होता
है । वह रोटी और दाल दोनों पोषक गुणों का
मिश्रण है । मैं ग्रीष्म ऋतु में प्रायः सत्तू खाता हूँ ।
सत्तू मध्याह्न काल के पूर्व खाना चाहिए । सत्तू
खाने के कई प्रकार हैं । पहला प्रकार नमक मिर्च,
तथा आम की चटनी अथवा अचार से, तथा दूसरा
प्रकार मीठा सत्तू खाने का है । इसमें दूध, चीनी
अथवा घी चीनी मिलाते हैं । नमकीन सत्तू में भी
सम्पन्न लोग घी मिलाकर प्रयोग करते हैं । सत्तू
के होटल भी चलते हैं । उन्हें तुरन्त होटल कहा
जाता है । जहाँ तुरन्त भोजन मिल जाता है ।
सत्तू का वेदोक्त नाम सक्तू है । परवर्ती
संहिताओं एवं ब्राह्मण ग्रन्थों में सक्तू शब्द विशेषतः
यव के सक्तू का वाचक है । (सं० सं० ६:४:१०:
६, वा० सं० १९ २१, श० ब्रा० १:६:३१६,-
९:१:१:८)
ऋग्वेद में केवल एक बार (१०:७१:२)
इसका उल्लेख तितउ (चलनी) से चालने के प्रसंग
में आया है । शतपथ ब्राह्मण (१३:२:१३) में
'देवानां वा एतद् रूपं यत्सक्तवः' में सक्तु का
उल्लेख किया गया है । इसी प्रकार 'प्रजापतेर्वा
एतद् रूपं यत्सक्तव .' का उल्लेख, तैत्तिरीय ब्राह्मण
(३:८:१४:५) में किया गया है ।
सत्तू का इतना महत्त्व दिया गया है कि सत्तू
संक्रान्ति पर्व के दिन सत्तू खाना धार्मिक कृत्य मान