रहीम रत्नावली (सं. मयाशंकर याज्ञिक - रहीम के दोहे, नगर-शोभा, बरवै नायिका-भेद एवं मदनाष्टक)
Rahim Ratnavali, edited by Mayashankar Yajnik
अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (रहीम) द्वारा
स्रोत: नवीनावृत्ति, गंगादशहरा सं. १९८५ (1928); काव्य-ग्रन्थरत्न-माला, रत्न ५ · साहित्य-सेवा-सदन, बुलानाला, काशी (प्रकाशक गयाप्रसाद शुक्ल; मुद्रक हितचिन्तक प्रेस, रामघाट, काशी) · 1928 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
रहीम रत्नावली में अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (१५५६–१६२७) की हिन्दी कविता संकलित है। रहीम बैरम ख़ाँ के पुत्र, अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक, सेनापति, विद्वान और कवियों के आश्रयदाता थे। मयाशंकर याज्ञिक द्वारा सम्पादित यह संस्करण संवत् १९८५ (१९२८) में साहित्य-सेवा-सदन, काशी से काव्य-ग्रन्थरत्न-माला के पाँचवें रत्न के रूप में प्रकाशित हुआ।
आरम्भ में रहीम के जीवन और काव्य पर विस्तृत भूमिका है। फिर रचनाएँ हैं: नीति, भक्ति और प्रेम के लगभग २७० दोहे-सोरठों की दोहावली; नगर-शोभा, जिसके १४२ दोहों में नगर की भिन्न-भिन्न व्यवसाय वाली स्त्रियों का चित्रण है; बरवै नायिका-भेद, जिसमें नायिका और नायक के प्रत्येक भेद का लक्षण और बरवै छन्द में उदाहरण है; अन्य बरवै; मदनाष्टक; शृंगार-सोरठे; हिन्दी अर्थ सहित रहीम के संस्कृत श्लोक; और फुटकर कवित्त, सवैये तथा पद। पाद-टिप्पणियों में पाठान्तर दिए गए हैं और अन्त की टिप्पणियों में कठिन शब्दों और प्रसंगों का अर्थ है।
"रहिमन धागा प्रेम का", "जो रहीम उत्तम प्रकृति" जैसे रहीम के बहुत से दोहे आज कहावतों की तरह बोले जाते हैं। उन्हें पुराने छपे पाठ में पढ़ने के लिए यह संस्करण उपयोगी है।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
कोई OCR पाठ नहीं।
रहीम-रत्नावली
दोहावली
अच्युत-चरन-तरंगिनी, शिव-सिर-मालति-माल ।
हरि न बनायो सुरसरी, कीजो इंदव-भाल ॥ १ ॥
अधम बचन ते को फल्यो, बैठि ताड़ की छाँह ।
रहिमन काम न आय है, ये नीरस जग माँह ॥ २ ॥
अनकीन्हीं बात करै, सोवत जागै जोय * ।
ताहि सिखाय जगायबो, रहिमन उचित न होय ॥ ३ ॥
अनुचित उचित रहीम लघु, करहिं बड़न के जोर ।
ज्यों ससि के संयोग ते, पचवत आगि चकोर ॥ ४ ॥
अनुचित बचन न मानिए, जदपि गुरायसु गाढ़ि ।
है रहीम रघुनाथ ते, सुजस भरत को बाढ़ि ॥ ५ ॥
अब रहीम मुसकिल पड़ी, गाढ़े दोऊ काम ।
साँचे से तो जग नहीं, झूठे मिलैं न राम ॥ ६ ॥
अमरबेलि बिनु मूल की, प्रतिपालत है ताहि ।
रहिमन ऐसे प्रभुहिं तजि, खोजत फिरिए काहि ॥ ७ ॥
अमृत ऐसे बचन में, रहिमन रिस की गाँस ।
जैसे मिसिरिहु में मिली, निरस बाँस की फाँस ॥ ८ ॥
* पाठा—जानि अनीतिहिं जो करै, जागत ही रहि सोइ ।
रहीम-रत्नावली २
अरज गरज मानैं नहीं, रहिमन ए जन चारि ।
रिनिया, राजा, माँगता, काम-आतुरी नारि ॥ ९ ॥
असमय परे रहीम कहि, माँगि जात तजि लाज ।
ज्यों लछमन माँगन गए, पारासर के नाज ॥१०॥
आदर घटे नरेस ढिग, बसे रहे कछु नाहिँ ।
जो रहीम कोटिन मिले, धिक जीवन जग माँहिँ ॥११॥
आप न काहू काम के, डार पात फल फूल * ।
औरन को रोकत फिरैं, रहिमन पेड़ † बबूल ॥१२॥
आवत काज रहीम कहि, गाढ़े बंधु-सनेह ।
जीरन होत न पेड़ ज्यों, थामे बरै बरेह ॥१३॥
उरग, तुरँग, नारी, नृपति, नीच जाति, हथिआर ।
रहिमन इन्हें सँभारिए, पलटत लगै न बार ॥१४॥
ऊगत जाही किरन सों, अथवत ताही काँति ।
त्यों रहीम सुख दुख सबै, बढ़त एकही भाँति ॥१५॥
एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाय ।
रहिमन मूलहि सींचिबो, फूलहि फलहि अघाय ॥१६॥
ए रहीम दर दर फिरहिँ, माँगि मधुकरी खाहिँ ।
यारो यारी छोड़िए, वे रहीम अब नाहिँ ॥१७॥
ओछो काम बड़े करैं, तो न बड़ाई होय ‡ ।
ज्यों रहीम हनुमन्त कों, गिरधर कहे न कोय ॥१८॥
अंजन दियो तो किरकिरी, सुरमा दियो न जाय ।
जिन आँखिन सों हरि लख्यो,रहिमन बलि बलि जाय॥१९॥
* पाठा० मूल † पाठा० कूर ।
‡ पाठा० थोरो किये बड़ेन की, बड़ी बड़ाई होय ।