प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)
Prabandha Chintamani with Hindi Translation
मेरुतुङ्गाचार्य (१३०४ ई.) / पं. हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
प्रबन्धचिन्तामणि जैन आचार्य मेरुतुङ्ग की संस्कृत रचना है, जिसे उन्होंने १३०४ ई. के आसपास पूरा किया। 'प्रबन्ध' उन छोटे ऐतिहासिक कथानकों को कहते हैं जिनमें राजाओं, मन्त्रियों, कवियों और आचार्यों से जुड़ी घटनाएँ और किंवदन्तियाँ एक साथ गुँथी रहती हैं। गुजरात और मालवा के मध्यकालीन इतिहास के लिए यह ग्रन्थ आज भी सबसे अधिक उद्धृत स्रोतों में है।
पाँच प्रकाशों में फैली इन कथाओं में विक्रमादित्य और सातवाहन, चावड़ा वंश के वनराज, मालवा के मुञ्ज और भोज, तैलप के हाथों मुञ्ज के बन्दी होने का प्रसंग, चौलुक्य राजा मूलराज, भीम, सिद्धराज जयसिंह और कुमारपाल, तथा मन्त्री वस्तुपाल और तेजपाल जैसे पात्र आते हैं। बीच-बीच में कवियों की सूक्तियाँ और श्लोक भी उद्धृत हैं।
यह सिंघी जैन ग्रन्थमाला का तीसरा ग्रन्थ, यानी प्रबन्धचिन्तामणि का हिन्दी भाषान्तर है। ग्रन्थमाला के सम्पादक और संचालक मुनि जिनविजय थे और हिन्दी अनुवाद आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का है। द्विवेदी जी की सहज गद्य-शैली इन कथाओं को आज के पाठक के लिए भी पठनीय बनाती है। १८१ पृष्ठों के इस संस्करण से इतिहास के विद्यार्थी और कथा-साहित्य के प्रेमी, दोनों लाभ उठा सकते हैं।
An exact transcription of the page, formatted line by line with line markers:
प्रकरण २५-२७ ] मूलराजका प्रबन्ध [ २१
[ १७ ] जिसने दानसे दारिद्र्यको नष्ट किया, शौर्यसे दुर्जनोंका दमन किया और कीर्तिसे रामचंद्रको
भी म्लानकर दिया ऐसे उस राजाने चिरकाल तक राज्यका उपभोग किया ।
इत्यादि स्तुतियों द्वारा पंडित लोगोंसे प्रशंसित होता हुआ यह इस प्रकार साम्राज्य कर रहा था, तब किसी
-अवसरपर सपादलक्ष देशका राजा, मूलराज पर चढ़ाई करनेके लिये गूर्जर देशकी सीमापर आया । दूसरी
ओर, उसी समय तैलंग देशके राजाका बारप नामक सेनापति भी चढ़ आया । इन दोनोंमेंसे किसी एकके
साथ जब युद्ध शुरू होगा, तब दूसरी ओरसे दूसरा शत्रु आक्रमण कर बैठेगा; ऐसी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ प्रथम प्रकाश
उपस्थित हुए हैं । किन्तु भोजनके समय मक्खी पड़ जानेके समान, इस तैलङ्ग देश के तैलप नामक राजाके
सेनापतिको, जो मुझे जीतनेके लिये आया है, जब तक शिक्षा न दे लूं तब तक आप पीछेसे हमला इत्यादि न
करके रुक जाइये, यही अनुरोध करने मैं आपके पास आया हूं । मूलराज ने जब ऐसा कहा तो उस राजाने
इस प्रकार कहा-राजा होकर भी अपने प्राणोंकी परवा न करके, सामान्य सैनिककी भाँति अकेले ही इस
प्रकार शत्रुगृहमें प्रवेश करके चले आये इसलिये [ मैं तुम्हारे साहससे मुग्ध हूँ और ] जब तक जीऊंगा तब
तक तुम्हारे साथ हमारी सन्धि बनी रहेगी । उस राजाके ऐसा कहने पर 'ऐसा मत कहो, ऐसा मत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण २७-२९ ] मूलराजका प्रबन्ध [ २३
मण्डफ (परोठे) में वेष्टित करके भिक्षाके लिये आये हुए उस तपस्वीके पर्णपुटमें छोड़ दिया। वह उसे न
जानता हुआ लेकर वहाँसे लौट गया। यद्यपि सरस्वती नदीने पहलेतो उसे मार्ग दे दिया था, पर इस बार बढ़
जानेसे जब उसे मार्ग नहीं मिला, तो वह जन्मकालसे लेकर अपने दोषोंका विचार करने लगा। तात्कालिक
भिक्षा सम्बंधी दोषको जाननेके लिये जब उसे देखता है, तो उसमें उस राजाका दिया हुआ ताम्र-शासन
मालूम दिया। इससे तपस्वीको क्रुद्ध जानकर, राजा वहाँ आया और उसकी सान्त्वनाके लिये यह जब अनुनय
विनय करने लगा, तो उसने यह कह कर कि-मैंने स्वयं जो दाहिने हाथसे दान ग्रहण किया है यह अन्यथा
कैसे होगा; अपने शिष्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२४ ] 'प्रबन्धचिन्तामणि , [ प्रथम प्रकाश
, इत्यादि प्रकारके बहुतसे बोध-वाक्य उस भृत्यके सुनकर और उसकी उत्कट धीरता देखकर
लक्षका साहस खूब बढ़ा और उसने मूलराजके साथ बराबर तीन दिन तक द्वन्द्व-युद्ध किया ।
मूलराजने उसकी अजेयता देखकर चौथे दिन सोमेश्वरका स्मरण किया । रुद्रकी कला जब उसके
अन्दर अवतीर्ण हुई, तो [ उसके प्रभावसे ] उसने लाखाको मार डाला । बादमें लाखाकी देह जब पृथ्वीपर
गिरी हुई पड़ी थी तब हवाके संचारसे उसकी हिलती हुई दाढ़ीको मूलराजने पैरसे छुआ । इसपर
लक्ष की माताने कुपित होकर यह शाप दिया कि तुम्हारा वंश द्यूति (कुष्ठ) रोगसे मरा करेगा ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण ३०-३४ ] मूलराजादिका प्रबन्ध
मूलराजके वंशज ।
[ १८ ] अपने सारे शत्रुओंको समाप्त करके जब वह-( मूलराज )-कथाशेष होगया ( मृत्युंको प्राप्त
हुआ ) तो उसके बाद पृथ्वीमण्डलका आभूषण ऐसा चामुण्डराज राजा हुआ ।
[ १९ ] उसकी सेनाका साज, शत्रुओंकी स्त्रियोंके मनको संतप्त होनेकी विद्या सिखानेमें निपुण पण्डित
था और उसके सैन्यने इन्द्रको भी भयभीत कर दिया था ।
[ २० ] उसके हाथरूपी कमलमें रहनेवाली, कोश ( १ म्यान; २ कमल ) में विलास करनेसे चमकती
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसं० १५५ (१०६६) चैत्र सुदी ६ गुरुवारको, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और मकर लग्नमें, दुर्लभराज
नामक उसका भाई राज्यपर अभिषिक्त हुआ। इसने पत्तन में व्यकरण (कचहरी), हस्तिशाला और घटी-
गृह युक्त सात तल्लेवाला धवलगृह (राजप्रासाद) बनवाया। अपने भाई वल्लभराज के कल्याणार्थ मदनशङ्कर
प्रासाद बनवाया और दुर्लभसर नामक सरोवर भी बनवाया। इस तरह बारह वर्ष इसने राज्य किया।]
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें⁻ प्रकरण ३५-३७ ] मुञ्जराज प्रबन्ध [ २७
६. मुञ्जराज प्रबन्ध ।
३५) अब यहांपर प्रसङ्गसे आया हुआ, मालवामण्डल के मण्डनरूप श्री मुञ्जराजका चरित्र वर्णन
किया जाता है—प्राचीन कालमें, उस मण्डलका परमारवंशी राजा, जिसका नाम श्री सिंहभट था, राजपाटी
निमित्त परिभ्रमण करते हुए, उसने मुंजके वनमें एक सद्यःजात अति रूपवान् बालकको देखा और स्वकीय
पुत्रके समान वात्सल्य भाव धारण करके उसे उठा लिया और महलमें लाकर रानीको समर्पण किया। मुंजके वनमें
प्राप्त होनेके कारण उसका नाम मुञ्ज रखा। बादमें उसके एक सीन्धल नामक ओरस पुत्र भी पैदा हुआ।
[ एक समय ] निःशेष राजगुणोंके समूहसे भूषित ऐसे उस मुञ्जका राज्याभिषेक करनेकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ प्रथम प्रकाश
उतार कर फिरसे वैसे चढ़ा देते थे । इस प्रकार दो तीन बार कराया । प्रसन्न होकर राजा सोम्ब लका भी
इसी प्रकारका मर्दन करवाने लगा । उसके अंगोंके उतार लेनेपर जब वह निश्चेष्ट हो गया तो आँखें निकलवा
लीं । [क्योंकि] सुसज्जित अवस्थामें तो उसकी आँख निकालनेमें कौन समर्थ हो सकता था ? । अतः इस
प्रकार मुञ्जने उसकी आँखें निकलवा लीं और फिर उसे काठके पींजरेमें बंद करा दिया । उसके भोज नामक
पुत्रका जन्म हुआ। उस पुत्रने सभी शास्त्रोंका खूब अभ्यास किया। छत्तीस प्रकारके आयुधोंका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण १७ ] मुञ्जराज प्रबन्ध [ २९
[ ३२ ] हे स्वामिन् ! यह महेता (महत्तम=महामात्य) विनति करता है कि-अब हमारा यह आखिरी
जुहार (नमस्कार) हो। हमें [ जानेका ] आदेश हो। क्यों कि हम तुम्हारे सिरपर राख
पडती देख रहे हैं।
इस प्रकार मंत्रीके निषेध करने पर भी वह सेनाके साथ चला ।]
[ मंत्रीने आखिरमें कहा कि-] गोदावरी नदीको सीमा मान उसे लाँघकर आगेप्रयाण न कीजियेगा ।
इस प्रकार मंत्रीने शपथ देकर आगे न जानेके लिये रोका था; तथापि मुञ्ज ने यह विचार कर कि पहले छ
चार उसे जीता है, जोशमें आकर उस नदीको पार करके, सामने किनारे जाकर पड़ान डाला । रुद्रादित्य ने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३० ] प्रबन्धचिन्तामणि ˙ [ प्रथम प्रकाश
[ ३३ ] हे रत्नाकर, हे गुणपुञ्ज मुञ्ज ! चित्तमें इस प्रकार विषाद न करो । क्यों कि जिस प्रकार
विधाता ढोल बजाता है उसी तरह मनुष्यको नाचना पड़ता है ।
फिर किसी और दयार्द्रचित्त सज्जनने कहा-
[ ३४ ] हे मुञ्ज ! इस प्रकार खेद न करो ।' क्यों कि भाग्यक्षय होनेपर वह रावण भी नष्ट हो गया,
जिसका गढ़ तो लंका था और जिस गढ़की खाई खुद समुद्र था और उस गढ़का मालिक खुद
रावण दस माथेवाला था ।
इसी प्रकार-
३९. हाथी गये, रथ गये, घोड़े गये, पायक और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण ३७-३८ ] . मुञ्जराज प्रबन्ध [ ३१
[ ४१ ] ऐ यन्त्र, +चरखा ! तुम इसलिये न रोओ कि मैं इस स्त्री द्वारा भ्रमाया ( घुमाया ) जा रहा हूँ । '
ये तो कटाक्ष फेंक कर ही ( मनुष्योंको ) घुमाया करती हैं, तो फिर हाथसे खींचने पर की बातका
तो कहना ही क्या है !
[ ४२ ] मुञ्ज कहता है कि, हे गुणाढ्यवती ! जो बुद्धि पीछे उत्पन्न होती है, वह अगर पहले ही हो
जाय तो कोई विघ्न आकर घेर नहीं सकता ।
[ ४३ ] जो राजा दशरथ देवताओंके राजा ( इन्द्र ) के तो मित्र थे, और यज्ञ पुरुषके तेजःअंशके
समान रामके पिता थे, वही पुत्रविरहके दुःखसे शय्यापर ही पडे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३२ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ प्रथम प्रकाश
इस तरहके उसके अन्य बहुत वाक्य हैं जो परम्पराके अनुसार जानने चाहिये* ।
बादमें उस मुञ्ज को मारकर उसका सिर सूलीमें पिरोकर अपने आँगनमें रखवाया और उसमें रोज दही
लगवा लगवाकर अपने अमर्षका पोषण करता रहा ।
४२. जो मुञ्ज यशका पुञ्ज था, हाथियोंका पति था, अवन्ती का स्वामी था, सरस्वतीका पुत्र था, प्राचीन
कालके जैसा कृती पुरुष था; वही कर्णाट देश के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वितीय प्रकाश: मुंजराज व तैलप संघर्ष प्रबन्ध
प्रकरण ३९-४२ ] भोज और भीमका प्रबन्ध [ ३३
७. भोज और भीमका प्रबन्ध ।
३९) इसके बाद [सं० १०७८ के साठ] जब मालवमण्डल में श्री भोजराज राज्य करता था,
तब इधर गुर्जरभूमि में चौलुक्य चन्द्रजाति भीम पृथित्राका शासन करता था।
एक रात्रिके अतमें राजा भोजने, अपने चित्तमें लक्ष्मीकी अस्थिरताको विचारते हुए और अपने
जीवनको भी तरंगकी भाँति चञ्चल समझते हुए, प्रात कृत्यके बाद, दानमण्डपमें बैठकर नौकरोंके द्वारा
याचकोंको बुला, यथेच्छ सुवर्ण टंकोंका (सोनेकी मोहिरोंका) दान देना प्रारंभ किया।
४०) इस पर, रोहक नामक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३४ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ द्वितीय प्रकाश
४८. सूर्यके अस्त होनेके पहले जो धन याचकोंको नहीं दे दिया गया, मैं नहीं जानता, वह धन
प्रातःकाल किसका होगा ।
इस प्रकार अपना ही बनाया हुआ यह श्लोक जो मेरे कण्ठका आभरण-सा होगया है उसको इष्ट मंत्रकी
तरह जपता हुआ, हे मन्त्रिन् ! मैं आप जैसे प्रेतके समान [ लोभी ] पुरुषसे कैसे ठगा जा सकता हूँ ।
४१) एक दूसरे अवसरपर, राजा राजपाटिका में घूमता हुआ नदीके किनारे जा खड़ा हुआ । वहाँ
सिरपर काठका भारा उठाए हुए और पानीको लाँघ कर आते हुए किसी दरिद्री
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण ४३-४४ ] भोज और भीमका प्रबन्ध [ ३५
४३) इसके बाद, एक बार, जब वह बही [ राजाके आगे ] बाची जाने लगी तो राजा अपनेको
बड़ा उदार दानी मानकर घमंडरूपी भूतसे आविष्ट होनेकी भाँति-
५३. मैंने वह किया जो किसीने नहीं किया, वह दिया जो किसीने नहीं दिया, वह साधना की जो
असाध्य थी; इसलिये [ अब ] हमारा चित्त दुःखित नहीं है ।
इस प्रकार बारबार अपने भाग्यकी प्रशंसा करने लगा । तब किसी पुराने मन्त्रीने, उसके अभिमानको
दूर करनेकी इच्छासे, श्री विक्रमादित्य की धर्म-बही राजाको दिखाई । उसके ऊपरवाले विभागमें शुरूमें ही
पहला काव्य इस प्रकार था-
५४.
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ द्वितीय प्रभाव
इसके बाद राजाने उसके पुत्रको [ यह समस्या दी ]—‘ हिमालय नामक पर्वतोंका राजा है !’—
‘प्रवाल (तृणाङ्कुर) की शय्याको शरीरका शरण’ बनाया। राजाके इस वाक्यको सुनकर उसने उत्तर दिया—
५८. वह जो हिमालय नामक पर्वतोंका राजा है, तुम्हारे प्रतापरूपी अग्निसे पिघल रहा है; और विरहसे
आतुर बनी हुई मेना ( हिमालय-पत्नी मेनका ) अपने शरीरको प्रवाल (तृणाङ्कुरों ) की शय्याके
शरण कर रही है।
इस प्रकार उसके समस्या पूरी कर देनेपर, ज्येष्टकी पत्नीको राजाने समस्याका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण ४५-४६ ] भोज और भीमका प्रबन्ध [ ३७
भोजकी गुजरातके राजा भीमके प्रति प्रतिस्पर्द्धा ।
४५) इसके बाद, एक समय, संधिपत्रके होते हुए भी, संधिमें दोष उत्पादनके विचारसे भोज
राजाने गूर्जर देशकी बुद्धिमत्ताका ज्ञान प्राप्त करनेकी इच्छासे अपने सान्धिविग्रहिकके हाथ, भीमके पास
यह [ प्राकृत ] गाथा लिख भेजी-
६२. क्रीडा मात्रमें जिसने हाथीका कुम्भस्थल विदीर्ण किया हो और चारों दिशामें जिसका प्रताप
फैल रहा हो उस सिंहका, मृगके साथ न तो विग्रह ही [शोभता है] और न सन्धि ही [रहती है]।
भीमने इस गाथाका उत्तर देनेके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३८ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ द्वितीय प्रकाश
दिया, जो सज्जनोंके चित्तरूपी कैदखानेमें आबद्ध थे ।
इस प्रकार जब वह सारवान् काव्यका उद्गार प्रकट कर रहा था तो राजाने उसका परितोषिक देनेमें
अपनेको असमर्थ समझ कर अनुरोधपूर्वक रोक दिया।
[ यहाँ P. B. नामक प्रतिमें निम्नांकित वर्णन अधिक पाया जाता है-]
[ ४९ ] शीतसे रक्षा करनेके लिये पटी ( वस्त्र ) नहीं है, आग सुलगानेके लिये सगड़ी नहीं है ।
कमर भूमिपर घिस गई है-सोनेको शय्या नहीं है, कुटियामें हवाके रोकनेका कोई उपाय नहीं है,
खानेको मुट्ठीभर चावल नहीं है, घड़ीभर भी मनमें संतोप नहीं है, शृंगार की कोई वृत्ति नहीं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण ४७-५० ] भोज और भीमका प्रबन्ध [ ३९
४७) इसके बाद, एक दूसरे अवसरमें, राजा राजपाटीमे भ्रमणार्थ हाथीपर चढ़कर नगरके भीतर जा
रहा था । उस समय किसी भिक्षुकको, पृथिवीपर गिरे हुए अन्न-कणोंको चुनते हुए देखकर बोला—
६७. अपना पेट भरनेमें भी जो असमर्थ हैं उनके जन्म लेनेसे क्या है ?
—इस प्रकार उसके पूर्वार्ध कहनेपर;
सुसमर्थ होकर भी जो परोपकारी नहीं उनके [ जन्म लेने ] से भी क्या है ?
६८. 'उनके [ जन्म लेने ] से भी क्या है'—यह कहनेपर, दानशूर भोजनरेन्द्र ने उसको सौ हाथी
और एक करोड़
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंAn exact line-by-line transcription of the Devanagari text from the image:
४० ] प्रबन्धचिन्तामणि [ द्वितीय प्रकाश
राज्यों में भेजे जाते हैं।' इस प्रकार भीतर ही भीतर हँसते हुए उत्तर देकर उसने धारा के
स्वामी (भोज) को प्रसन्न किया।
इस प्रकार उसकी वचन-चातुरी से राजा चमत्कृत हुआ। गूर्जर देश के प्रति प्रयाण करनेका
राजाने नगाड़ा बजवाया। प्रयाण के समय बंदीने यह स्तुतिपाठ किया-
७२. चौल [ का राजा ] समुद्रकी गोद में प्रवेश कर रहा है और आन्ध्र [ पति ] पर्वत की खोह में
निवास कर रहा है, कर्णाट का राजा पट्ट बंध (पगडी बाँधना) नहीं करता है, गूर्जर [ का
राजा ] निर्झर का आश्रय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें