सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)

प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)

Prabandha Chintamani with Hindi Translation

मेरुतुङ्गाचार्य (१३०४ ई.) / पं. हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा

DevanagariHindipublished181 पृष्ठ

पृष्ठ 48, कुल 181 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 48

प्रकरण ३०-३४ ] मूलराजादिका प्रबन्ध
मूलराजके वंशज ।
[ १८ ] अपने सारे शत्रुओंको समाप्त करके जब वह-( मूलराज )-कथाशेष होगया ( मृत्युंको प्राप्त
हुआ ) तो उसके बाद पृथ्वीमण्डलका आभूषण ऐसा चामुण्डराज राजा हुआ ।
[ १९ ] उसकी सेनाका साज, शत्रुओंकी स्त्रियोंके मनको संतप्त होनेकी विद्या सिखानेमें निपुण पण्डित
था और उसके सैन्यने इन्द्रको भी भयभीत कर दिया था ।
[ २० ] उसके हाथरूपी कमलमें रहनेवाली, कोश ( १ म्यान; २ कमल ) में विलास करनेसे चमकती
हुई तलवार रूपी भौंरोंकी श्रेणीने राजाओंके वंशोंको भिन्न कर दिया ।
३०) संवत् १०५३ से लेकर १३ वर्षतक चामुण्डराजने राज्य किया ।
[ २१ ] जिसकी कीर्ति तीनों लोकोंमें प्रकाशित हो रही है, और जो महीपतियोंमें श्रेष्ठ माना जाता है
ऐसा वल्लभराज नामक उसका पुत्र राजा हुआ ।
[ २२ ] वह दृढ़ पौरुषवाला राजा शत्रुओंकी नगरियोंको घेरे रहता था इसलिये विशेषज्ञोंने उसका
नाम 'जगत्-झम्पन' रखा था ।
३१) सं० १०६६ से लेकर ६ महीने तक राजा वल्लभराज ने राज्य किया ।
[ २३ ] जिसमें रजोगुण और तमोगुणका अभाव था और जिसके जैसा यश प्राप्त करना औरोंके लिये
अत्यंत दुर्लभ था, ऐसा दुर्लभराज नामका उसका छोटा भाई [ उसके बाद ] राजा हुआ ।
[ २४ ] साँपकी भाँति, काल करवाळ ( कठिन तलवार ) से सुरक्षित होकर उसका राज्य, निधानके
समान, अन्यों ( शत्रुओं )का भोग न हो सका ।
[ २५] सौभाग्यसे प्रकाशमान उस राजाका कर ( १ हाथ; और २ मालगुजारी ) सर्वथा अनुपभोग्य
ऐसी परस्त्री पर और ब्राह्मणोंको प्रदान की हुई भूमिपर, कभी नहीं पड़ा ।
३२) सं० १०६६ से लेकर ११ साल ६ महीने तक श्रीदुर्लभराजने राज्य किया । इस राजा
दुर्लभने पत्तन में 'दुर्लभ सर' नामक सरोवर बनवाया ।
[ २६ ] फिर, उसके भाईका लड़का 'भीम' नामक राजा हुआ जिसकी प्रवृत्ति तीनों जगत्‌को
अभीष्ट फल देनेवाली हुई ।
*
[ यहाँ A आदर्शका अनुसरण करनेवाली मुद्रित पुस्तकमें, यह समय-सूचक पाठ इस प्रकार है-]
[ इसके बाद सं० १५० (? १०५२ ) श्रावण सुदी ११ शुक्रवारको पुष्य नक्षत्र और वृष लग्नमें
श्रीचामुण्डराज का राज्यारोहण हुआ। इसने पत्तन में चन्द्रनाथ देव और चाचिणेश्वर के मन्दिर बनाये ।
सं० ५५ (? १०६५) आश्विन सुदी ५से लेकर १३ वर्ष १ मास २४ दिन राज्य किया ।
सं० १०५५ (? १०६५) आश्विन सुदी ६ मंगळवार, ज्येष्ठा नक्षत्र, मिथुन लग्नमें श्रीवल्लभ
राजदेव गद्दी पर बैठा ।
इस राजाने जब मालवा देशकी धारानगरी के प्राकार (किलेको) घेर रक्खा था उसी समय शीतली,
रोगसे इसकी मृत्यु हुई । इसके दो विरुद थे-'राज मदन शंकर' ( राजारूपी कामदेवके लिये शिव )
और 'जगज्झम्पन' । सं० १० (? १०६६) चैत्र सुदी ५ से लेकर ५ महीने २९ दिन तक इस
राजाने राज्य किया ।
७-८