सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
परशुराम कल्पसूत्र (महर्षि परशुराम - आचार्य विद्यानिवास मिश्र सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

परशुराम कल्पसूत्र (महर्षि परशुराम - आचार्य विद्यानिवास मिश्र सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

Parasurama Kalpasutra with Vidya Niwas Mishra Commentary

भगवान् परशुराम (टीकाकार: प्रो. विद्यानिवास मिश्र) द्वारा

DevanagariHindipublished320 पृष्ठ

पृष्ठ 125, कुल 320 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 125

श्रीक्रमः ८३
शिव 'ह'कार कहलाता है। इससे युक्त बाला मूलमन्त्र के प्रयोग में हकार
बाला बीजाक्षरों का आदि अङ्ग बन जाता है। एक नियम है कि प्रति प्रधान
में अङ्ग का वर्त्तन होना चाहिये। इस न्याय के अनुसार ही यह प्रयोग प्रवर्तित
और प्रचलित है। इस तरह ह + ऐं 'हैं' ह् + क्लीं = ह्क्लीं और
ह् + सौः = ह्सौः ये बीजाक्षर बनते हैं। इन तीनों का उच्चारण कर चक्रासनाय
नमः यह एक मन्त्र बनता है। यह पहला मन्त्र है। दूसरा मन्त्र इस प्रकार बनता
है—शिव अर्थात् 'ह'कार, भृगु अर्थात् 'स'कार और बाला मन्त्र सब मिलाकर
ह्सैं, ह्स्क्लीं और हस्स्रौः बोलें। साथ ही सर्वमन्त्रासनाय नमः कहने से यह
द्वितीय मन्त्र बनता है।
तीसरे मन्त्र का प्रयोग इस प्रकार करते हैं—भुवना भुवनेश्वरी देवी को
कहते हैं। भुवनेश्वरी बीज माया बीज को ही कहते हैं। कोश में भी लिखा है
कि, भुवनेशी, लज्जा, हल्लेखा और कुलदेवता भी शिवमायाग्नि बिन्दुमान् मन्त्र
ही होता है। उसका उद्धार करने पर 'ह्रीं' यही बीज बनता है। यही भुवनेश्वरी
बीज भी कहलाता है। इसके साथ मदन बीज क्लीं और इन दोनों के साथ
'ब्लें' यह बीज लगाकर तीसरा मन्त्र 'ह्रीं क्लीं ब्लें साध्यसिद्धासनाय नमः' इस
रूप में उद्धृत होता है। इन तीनों से क्रमशः चक्रमन्त्र के देवताओं के आसन
का प्रकल्पन किया जाता है। इस प्रकार पहले चक्रासन पुनः मन्त्रासन, इसके
बाद साध्यासन और सिद्धासन मन्त्रों के चार न्यास से इसे चतुरासन न्यास भी
कहते हैं।।१८।।
ततः बालाषडङ्गमाह
बालाद्विरावृत्त्या त्रिद्व्येकदशत्रिद्विसङ्ख्याऽङ्गुलिविन्यासैः
क्लृप्तषडङ्गः ।।१९।।
बालाद्विरावृत्त्या षड्वर्णैर्हृदयादि षडङ्गानि क्रमेण त्र्याद्यङ्गुलिभिः
क्लृप्तानि विन्यस्तानि षडङ्गानि येन ईदृशः। अयमेवार्थः स्पष्टमुक्तो
दक्षिणामूर्तिसंहितायाम्—
'कनिष्ठाङ्गुष्ठरहितैस्त्रिभिस्तु हृदि विन्यसेत्।
मध्यमानामिकाभ्यां तु न्यसेच्छिरसि मन्त्रवित्।।
शिखाङ्गुष्ठेन विन्यस्य दशभिः कवचं न्यसेत्।
हृदुक्तैर्नेत्रविन्यासं विन्यसेत् परमेश्वरि।।