सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
परशुराम कल्पसूत्र (महर्षि परशुराम - आचार्य विद्यानिवास मिश्र सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

परशुराम कल्पसूत्र (महर्षि परशुराम - आचार्य विद्यानिवास मिश्र सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

Parasurama Kalpasutra with Vidya Niwas Mishra Commentary

भगवान् परशुराम (टीकाकार: प्रो. विद्यानिवास मिश्र) द्वारा

DevanagariHindipublished320 पृष्ठ

पृष्ठ 121, कुल 320 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 121

श्रीक्रमः ७९
कामराज और शक्तिबीजों का प्रादक्षिणयेन प्रयोग होना चाहिये। जहाँ क्रम नहीं
उक्त होता है, वहाँ स्वाग्रप्रादाक्षिण्य क्रम ही न्याय्य होता है।।११।।
ततः शोषणादीनात्मशुद्धिहेतूनाह
वाय्वग्निसलिलवर्णयुक्तप्राणायामैः शोषणं सन्दहनमाप्लावनं च
विधाय ।।१२।।
वायुवर्णः यं, अग्निवर्णः रं, सलिलवर्णः वं, वायौ शोषकताशक्तिः।
अतस्तेन शोषणम्। एवमेव अग्निवर्णेन संदहनं, सलिलवर्णेन आप्लावनं च
विधाय। चकारात् पृथ्वीबीजेन काठिन्यसम्पादनं च विधाय। वर्णयुक्तप्राणा-
यामैरित्युक्त्या यमित्युच्चरन् प्राणानभितो नियच्छेत्। ततः शरीरशोषणं
भावयेत् ।।१२।।
वायु, अग्नि और सलिल तत्त्वों के वर्ण-बीज निर्धारित हैं। वायुबीज 'यं'
अग्निबीज 'रं' और वरुणबीज 'वं' माना जाता है। इन बीजों में तत्त्वों के सारे
गुण, सारे बल और तदात्मक सर्व-भाव विद्यमान होते हैं। प्राणायाम करते समय
वायुबीज से प्राण का नियन्त्रण, अग्निबीज से दोषराशि का भस्मीकरण और
आप्लावन से उसे प्रक्षालित कर बाहर प्रक्षिप्त करना चाहिये। कुछ लोग
आप्लावन का अर्थ पिण्डीकरण करते हैं और धराबीज से उसे सुखाते हैं।।१२।।
ततः प्राणायामविधिमाह
त्रिः प्राणानायम्य ।।१३।।
प्राणायामस्तु श्यामाप्रकरणे वक्ष्यमाणप्रकारेण ज्ञेयः ।।१३।।
श्यामा-प्रकरण जो अभी ललिता और ललितानवावरण-पूजा नामक चौथे
और पाँचवें खण्डों के बाद वर्णन का विषय बनाया जायगा, उसी में प्राणायाम
की भी चर्चा है। उसी के अनुसार सूत्रोद्दिष्ट तीन प्राणायाम करने चाहिये।।१३।।
तदुत्तरं विघ्नकृद्-भूतोत्सारणं कार्यमिति तदाह
अपसर्पन्तु ते भूता ये भूता भुवि संस्थिताः।
ये भूता विघ्नकर्त्तारस्ते नश्यन्तु शिवाज्ञया।