परशुराम कल्पसूत्र (महर्षि परशुराम - आचार्य विद्यानिवास मिश्र सविस्तार हिन्दी व्याख्या)
Parasurama Kalpasutra with Vidya Niwas Mishra Commentary
भगवान् परशुराम (टीकाकार: प्रो. विद्यानिवास मिश्र) द्वारा
पृष्ठ 117, कुल 320 में से
संदर्भ में पढ़ेंश्रीक्रमः ७५
१. पाँच शक्तिचक्रों और २. चार श्रीकण्ठ-चक्रों का मेलन, ३.
भूसदनत्रय, ४. वलित्रय, ५. भूपपत्र, ६. दिक्पत्र, ७. भुवनार, ८. द्रुहिणार,
९. विधिकोण, १०. दिक्कोण, ११. त्रिकोण और १२. बिन्दु-चक्र।
इन बारह बिन्दुओं का जानकार श्रीचक्र का निर्माण कर लेता है। जहाँ
सूत्रकार ने इसे महाचक्रराज की संज्ञा से विभूषित किया है, वहीं ब्रह्माण्डपुराण
इसे शिव और शिवा श्रीललिताम्बा का सामरस्यमय विग्रह कहता है। संक्षेप में
इसे चार भागों में भी बाँटकर समझ सकते हैं—१. चार शिवचक्र, २. पाँच
शक्तिचक्र ३. नौ चक्र (भूपूर, तीन वलय, सोलह दल, दिक् (आठ) दल,
भुवनार (चौदह कोण), द्रुहिण (दश) कोण, विधि कोण, पुनः दिक् (आठ)
कोण, त्रिकोण) और चौथा भाग बिन्दु-चक्र। १-२ चार शिवचक्र और पाँच
शक्तिचक्रों को मिलाकर नव-योनि-चक्र भी कहते हैं। ३-नौ चक्र, चार अधोमुख
और पाँच ऊर्ध्वमुख त्रिकोण मिलकर नौ होते हैं—
१. भूपूर— चार द्वारों से शोभित तीन भूपूर निर्मित किये जाते हैं।
२. तीन वलय— तीन वृत्तरेखायें बनायी जाती हैं।
३. भूप— सोलह और पत्र अर्थात् दल। इसके अनुसार षोडशदल कमल का
निर्माण।
४. दिक्पत्र— (दिक् = आठ) अर्थात् अष्टदल कमल।
५. भुवनार— भुवन अर्थात् चौदह और अर अर्थात् कोण इसके अनुसार चौदह
कोण बनते हैं।
६. द्रुहिण अर्थात् प्रजापति के आधार पर दश संख्या अर्थात् दशार कोण रचना
भी आवश्यक है।
७. विधि शब्द भी दश अर्थ में ही प्रयुक्त होता है।
८. दिक् शब्द चौथे बिन्दु पर व्याख्यात है।
९. त्रिकोण। ये नौ चक्र श्रीचक्र के विशिष्ट अङ्ग हैं।
अन्तिम चक्र बिन्दुमय चक्र है। यह केन्द्र में शाश्वत उल्लसित रहता है।
मह-धातु उत्सव और पूजा परक है। इस आधार पर ही श्रीचक्र उत्सवमय और
चरम अर्चनीय महाराज चक्र है। सिन्दूर और कुङ्कुम दोनों को मिलाकर अथवा