सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

पलटू साहिब की बानी: प्रथम भाग (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - अमर कुण्डलियाँ व पद)

Paltoo Sahib Ki Bani Part 1: Belvedere Press Allahabad

सन्त पलटू साहिब (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा

DevanagariHindipublished116 पृष्ठ

१०६ कुंडलिया
नाचन को ढंग नाहिं है कहती आँगन टेढ़ ॥
( २६४ )
पलटू खोजै पूरबे घर में है जगन्नाथ ॥
घर में है जगन्नाथ सकल घट व्यापक सोई ।
पसु पंछी चर अचर और नहिं दूजा कोई ॥
पूरन प्रगटे ब्रह्म देह धरि सब में आये ।
दिया कर्म को आड़ भेद यह बिरलन पाये ॥
उपजै बिनसै देह जीव सो मरता नाहीं ।
कहन सुनन को जुदा रहत है सब घट माहीं ॥
चलते चलते पग थका एकौ लगा न हाथ ।
पलटू खोजै पूरबे घर में है जगन्नाथ ॥
( २६५ )
आन को सेंदुर देखि कै तू का फोरै लिलार१ ॥
तू का फोरै लिलार नारि तू बड़ी अनारी ।
तू ना देवै जाय देखि क्या जरै हमारी ॥
तेरे करम में नाहिं देखि क्या सरबर२ करती ।
चलि जा अपनी राह सोच में नाहक परती ॥
जेकँ है चाहै पीव ताहि को करै सोहागिनि ।
समुझ आपनी चूक नारि तू बड़ी अभागिनि ॥
पलटू सेवै साधु को तब रीझै करतार ।
आन को सेंदुर देखि कै तू का फोरै लिलार ॥
( ६६ )
पलटू पारस नाम का मनै रसायन होय ॥
मनै रसायन होय करै या तन की सीसी ।
संपुट दै गुरु ज्ञान बिस्वास दवाई पीसी ॥
दसौ दिसा से मूँदि जोग की भाठी बारै ।
(१) माथा । (२) हिसका ।

पलटू साहिब की बानी भाग—१ १०७
तेहि पर देहि चढ़ाय ब्रह्म की अगिन से जारै ॥
ईंधन लावै ध्यान प्रेम रस करै तयारी ।
सबद सुरति के बीच तहाँ मन राखै मारी ॥
जड़ि बूटी के खोजते गई सिध्याई खोय ।
पलटू पारस नाम का मनै रसायन होय ।
( २६७ )
कहत फिरत हम जोगी, पक्का दुइ सेर खाय ॥
पक्का दुइ सेर खाय, कहै मैं बड़का जोगी ।
सोवै टाँग पसारि, देखत कै बड़ा बिरोगी ॥
हृष्ट पुष्ट होइ रहै, लड़न को नाहीं माँदा¹ ।
काम क्रोध और मोह, करत हैं बाद बिबादा ॥
पलटू ऐसा देखि कै, मुँह ना राखी लाय ।
कहत फिरत हम जोगी, पक्का दुइ सेर खाय ।
( २६८ )
जल पषान को छोड़ि कै पूजौ आतम देव ॥
पूजौ आतम देव खाय औ बोलै भाई ।
छाती दैकै पाँव पथर की मुरत बनाई ॥
ताहि धोय अन्हवाय बिंजन लै भोग लगाई ।
साच्छात भगवान द्वार से भूखा जाई ॥
काह लिये बैराग झूँठ के बाँधे बाना ।
भाव भक्ति की मरम है कोइ बिरले जाना ॥
पलटू दोउ कर जोरि कै गुरु संतन को सेव ।
जल पषान को छोड़ि कै पूजौ आतम देव ॥
(१) थका या निर्बल ।
॥ इति ॥

१७१
[···]
॥ [···] ॥
। [···] ।
॥ [···] ॥
। [···] ।
। [···] ।
॥ [···] ॥
। [···] ।
॥ [···] ॥
। [···] ।
॥ [···] ॥
। [···] ।
। [···] ।
॥ [···] ॥
। [···] ।
॥ [···] ॥
। [···] ।
॥ [···] ॥
। [···] ।
॥ [···] ॥
। [···] ।
॥ [···] ॥

(शेष पृष्ठ की स्याही अत्यधिक धुंधली एवं जीर्ण-शीर्ण होने के कारण अक्षर स्पष्ट रूप से पठनीय नहीं हैं।)

इस पृष्ठ पर कोई पाठ (टेक्स्ट) नहीं है। यह एक रिक्त पृष्ठ (blank page) है।

इस पृष्ठ पर कोई पाठ (टेक्स्ट) उपलब्ध नहीं है। यह एक सादा/रिक्त पृष्ठ है।